Public App Logo
Profile Picture

NARINDER BAKSHI

@bakshi16ynrgmail.com
7745Followers
3Following
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में आतं'कवादी ओमानी मुस्लिम को-पायलट से १८० लोगों की प्राणरक्षा करने वाले साहसी भारतीय सनातनी कैप्टन स्मित मच्छार से बात कर स्मित की वीरता और साहस की प्रशंसा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

प्रत्युत्तर में स्मित ने प्रधानमंत्री से बात करने पर खुशी व्यक्त करते हुए फ्लाइट की घटना के संबंध में बताया । स्मित ने कहा कि उस संकट के कठिन क्षणों में वे हनुमान चालीसा पाठ कर रहे थे, हनुमानजी ने सभी को बचा लिया।

🌹👍मौत सामने खड़ी थी, फिर भी फर्ज को आगे रखा। कैप्टन स्मित ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय वीरों का हौसला क्या होता है!" 🇮🇳
"जब इंसानियत की रक्षा के लिए कोई अपनी जान दांव पर लगा देता है, तो उसकी वीरता की सीमाएं सरहदों से परे चली जाती हैं... किसी दूसरे मुल्क के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भारतीय का नाम दर्ज हो जाना, सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे भारत के संस्कारों का सम्मान है।" — फ्लाईदुबई फ्लाइट में करीब 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में इज़राइल सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 🇮🇳✈️🇮🇱👏✨   

इज़राइल के उप मंत्री अल्मोग कोहेन ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि वे तेल अवीव के मुख्य बेन गुरियन एयरपोर्ट के एक लाउंज का नाम कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने के लिए संसद में एक विधेयक पेश करेंगे।   

उन्होंने कैप्टन और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, "मैं आपके परिवार और आपके उन बेहतरीन माता-पिता को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने आपको यह संस्कार दिया कि किसी भी इंसान की जान बचाना दुनिया का सबसे बड़ा मूल्य और धर्म है।"   

कॉकपिट में सह-पायलट के जानलेवा हमले के बाद खून से लथपथ होकर भी विमान को सुरक्षित उतारने वाले कैप्टन स्मित ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया था, आज इज़राइल उस एहसान को भूलने के मूड में नहीं है।   

विदेशी धरती पर किसी भारतीय पायलट को इतना बड़ा सम्मान मिलना हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर देने वाला पल है। 🇮🇳✈️💐   

ईमानदारी से बताइए, क्या इज़राइल सरकार का भारतीय पायलट के सम्मान में एयरपोर्ट लाउंज का नाम रखने का यह फैसला वाकई दिल जीतने वाला नहीं है? भारत के इस जांबाज के सम्मान में कमेंट्स में अपनी राय ज़रूर लिखें! 🇮🇳🇮🇱
🎬 President Droupadi Murmu Confers 72nd National Film Awards at Ekta Nagar, Gujarat

💫 President urges the film fraternity to promote a healthy lifestyle and avoid endorsing harmful substances, as they are role models for the youth. 

🏆 Dadasaheb Phalke Award Winner Anant Nag Expresses Gratitude for the immense love he has received from the countless people of the nation

🇮🇳🎥 National Film Awards to showcase India’s Cultural Diversity by Taking Ceremony to Key Tourist Destinations: Union Minister @AshwiniVaishnaw
 

💫🎬 I&B Minister Announces next edition of WAVES India to be Held in October 2027
🎬 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए

💫 राष्ट्रपति ने फिल्म जगत से युवाओं के लिए आदर्श होने के नाते स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और हानिकारक पदार्थों का प्रचार न करने का आग्रह किया।

🏆 दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता अनंत नाग ने देश की असंख्य जनता से मिले अपार प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया।

🇮🇳🎥 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ले जाकर भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।

💫🎬 सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने घोषणा की कि वेव्स इंडिया का अगला संस्करण अक्टूबर 2027 में आयोजित किया जाएगा।
Absolute हेरोस !!!  May GOD forever bless HIS people .
कल एक घटना घटी थी, जिसमें भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया है। 

इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ने 9/11 होने से बचा लिया है। 

उनका यह पराक्रम हमें गौरव से भर देता है, आज पूरी दुनिया पर गर्व कर रही है। 

हम सभी स्मित की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें और उनका अभिनंदन करें।
                           **नरेंद्र मोदी :  प्रधानमंत्री **
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाई दुबई की फ्लाइट 1073 में हुई एक गंभीर घटना के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की है,
मोदी ने कहा कि पायलट के साहस और दृढ़ संकल्प ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की ।

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है," और उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई शक्ति प्राप्त करने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है ।

इस घटना ने आपात स्थिति में हस्तक्षेप करने वाले यात्रियों और चालक दल के सदस्यों द्वारा दिखाया गया साहस भी एक सरहानीय कदम है ।
*Dubai-israel Plane hijack attempt: भारतीय पायलट ने बचाए 150 इजराइली, बाल-बाल बचा सबसे खतरनाक हाईजैक!

*भारत और भारतीयता को आज हमारे बहादुर वीर विवेकवान सपूत केप्टन स्मित मच्छर ने वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया उनके अद्वतीय उत्कृष्ट योगदान को नमन , वंदन , अभिनंदन।

*भारतीय पायलट जिसने इजराइल के लोगो की जान बचाकर इजराइल और भारत के रिश्ते और मजबूत किये है और इजराइल अपने लोगो की जान बचाने का उपकार कभी नही भुलता हमारे भारतीय जाबाज पायलट की जान इजराइल के परमेश्वर जरूर बचायेगे यह मेरा विश्वास है 🙏🇮🇳🇮🇱
Video 7
यमुनानगर : चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने हर्बल पार्क में केक काटकर मनाया जन्मदिन ।
अंबानी परिवार ने गणेश उत्सव के बाद मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर बेहद भव्य और पारंपरिक अंदाज में अपने घर 'एंटीलिया' के गणपति बप्पा का विसर्जन किया, विसर्जन से पहले अंबानी परिवार ने मुंबई के प्रसिद्ध लाल बागच्चा राजा पंडाल में जाकर बप्पा के दर्शन किए ओर आशीर्वाद लिया ।
( गोमय ) गाय के गोबर से निर्मित,
 श्री गणेश जी की प्रतिमा, क्षेत्रपाल श्री खेड़ा बाबा मंदिर संस्था के द्वारा,  जगाधरी में श्री संकेत गर्ग जी के निवास स्थान पर पूजन के लिए विराजमान की गई ।
यमुनानगर : नगर निगम ने तीन जोन बनाकर फॉगिंग कराई शुरू, तंग गलियों में छोटी मशीनों से की जा रही फॉगिंग।

यमुनानगर। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा हर वार्ड में फॉगिंग कराई जा रही है। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर तीन जोन बनाकर फॉगिंग कराई जा रही है। फॉगिंग के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जो रोजाना तीन वार्डों में फॉगिंग कर रही है, ताकि निगम क्षेत्र में मच्छरों से होने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य बुखार और मच्छर जनित बीमारियों से निजात मिल सके।
मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल ने बताया कि महापौर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर फॉगिंग कराने का कार्य शुरू करवा दिया है। फॉगिंग के लिए नगर निगम क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। जोन एक में वार्ड 1 से 8 तक, जोन 2 में वार्ड 9 से 15 व जोन तीन में वार्ड 16 से 22 तक का क्षेत्र शामिल है। जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, जोन दो में मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व जोन तीन में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। तीन जोन में फॉगिंग के लिए दो बड़ी मशीनें व 12 छोटी मशीन है। बड़ी मशीन को ऑटो व निगम के कारगस वाहन में रखकर मुख्य मार्ग, सड़कों व चौड़ी गलियों में फॉगिंग कराई जा रही है। छोटी मशीनों से कॉलोनियों व गांवों की छोटी गलियों में फॉगिंग की जा रही है। अभी वार्ड एक, 22 और नौ में फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों व चौड़ी गलियों में निगम के कारगस वाहन व अन्य वाहन में बड़ी मशीन रखकर फॉगिंग कराई गई। वहीं, छोटी व तंग गलियों में निगम कर्मियों ने बाइक पर व पैदल छोटी मशीनों से फॉगिंग कराई। उन्होंने बताया कि हर वार्ड में दो चरणों में फॉगिंग कराई जाएगी। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। रोजाना दो वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी। बारिश में फॉगिंग नहीं कराई जाएगी। फॉगिंग के दौरान जहां से पानी निकलना मुश्किल है, वहां पर तेल व दवा डाली जा रही है, ताकि रुके हुए पानी में मच्छर का लार्वा न पनप सके। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दे। जहां पानी जमा है, वहां पर तेल डाल दें। घरों की छतों पर रखे सामान में भी अधिक दिन तक पानी न जमा होने दे। बारिश के बाद छतों पर रखे सामान से पानी निकाल दें, ताकि उनमें मच्छर न पनप पाए। आसपास गंदगी जमा न होने दे।

------------
जाने कब होगी आपके वार्ड में फॉगिंग -   
वार्ड 22 में 11 सितंबर से 28 सितंबर तक, 21 में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक,  वार्ड 20 में 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, वार्ड 19 में दो नवंबर से 10 नवंबर तक, वार्ड 18 में 11 नवंबर से 19 नवंबर तक, वार्ड 17 में 11 सितंबर से 19 सितंबर तक, वार्ड 16 में 21 सितंबर से एक अक्तूबर तक और वार्ड 15 में 3 अक्टूबर से 5 नवंबर तक फॉगिंग की जाएगी।
क्रिकेट को हां, नशे को ना का संदेश लेकर मैदान में उतरे युवा *

नमो क्रिकेट लीग में यमुनानगर जोन की करीब 100 टीमों ने लिया हिस्सा, मेयर सुमन बहमनी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह *

यमुनानगर। युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से शनिवार को यमुनानगर जोन में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में जगाधरी, रादौर, सरस्वती नगर, व्यासपुर, छछरौली और प्रतापनगर क्षेत्र से करीब 100 टीमों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के चलते क्रिकेट लीग ने व्यापक खेल आयोजन का रूप लिया। दिनभर विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजन समिति सदस्य विनय कंबोज ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और समाज में “क्रिकेट को हां, नशे को ना” का संदेश पहुंचाना है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मेयर सुमन बहमनी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलता है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के विनय कंबोज हरिपुर, विक्रांत कंबोज, विशेष कंबोज, शिवम साबापुर और अजय सिंह कंबोज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।
क्या इंसान एक पूरी लाइब्रेरी को अपने दिमाग में याद रख सकता है ?
शायद आपको यह बात किसी फिल्म की कहानी लगे, लेकिन अमेरिका में एक ऐसा इंसान था जिसकी याददाश्त ने वैज्ञानिकों तक को हैरान कर दिया था। उसका नाम था Kim Peek और लोग उन्हें अक्सर “Human Database” यानी इंसानी डेटाबेस कहते थे।

Kim Peek की सबसे खास बात उनकी असाधारण याददाश्त थी। बताया जाता है कि वे किताबों को बेहद तेजी से पढ़ते थे और पढ़ी हुई जानकारी को लंबे समय तक याद रख सकते थे। इतिहास, भूगोल, तारीखें, किताबें और हजारों तरह के तथ्य उनके दिमाग में जैसे किसी विशाल संग्रह की तरह मौजूद रहते थे।

उनके बारे में यह भी प्रसिद्ध है कि वे खुली हुई किताब के दोनों पन्नों की जानकारी एक साथ पढ़ सकते थे। कई जगह यह दावा मिलता है कि वे बाएं पन्ने को बाईं आँख और दाएं पन्ने को दाईं आँख से पढ़ते थे, लेकिन इसे वैज्ञानिक रूप से इतना सरल और निश्चित तथ्य मानना सही नहीं है। फिर भी उनकी पढ़ने और जानकारी याद रखने की क्षमता सामान्य इंसान से बेहद अलग थी।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती...

Kim Peek का दिमाग सामान्य तरीके से विकसित नहीं हुआ था। उनके मस्तिष्क की संरचना में कई असामान्यताएँ थीं और corpus callosum, जो मस्तिष्क के दोनों हिस्सों के बीच संपर्क बनाने वाली प्रमुख संरचना है, सामान्य नहीं था। वैज्ञानिकों ने उनकी असाधारण क्षमताओं को समझने के लिए उनके मस्तिष्क का अध्ययन भी किया।

सबसे दिलचस्प बात यह थी कि उनकी कुछ क्षमताएँ असाधारण थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि वे हर काम में असाधारण थे। रोज़मर्रा की जिंदगी के कई कामों में उन्हें दूसरों की सहायता की जरूरत पड़ती थी। यानी उनका दिमाग कुछ खास क्षेत्रों में अविश्वसनीय रूप से सक्षम था, जबकि दूसरी क्षमताएँ काफी सीमित थीं।

एक ऐसा इंसान जो हजारों किताबों की जानकारी अपने दिमाग में संभाल सकता था, दुनिया के सामने एक बड़ा सवाल छोड़ गया—
आखिर हमारे दिमाग की असली क्षमता कितनी है, जिसे हम अभी तक पूरी तरह समझ ही नहीं पाए हैं ?
यमुनानगर : गैंगस्टर धमकियों से दहशत, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने अपने साथिओं सहित एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार..
*मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यमुनानगर में 31वां रक्तदान शिविर संपन्न*

मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, यमुनानगर में 31वां रक्तदान शिविर सेवा और उल्लास की भावना के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला यमुना नगर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री नवीन आहूजा जी , और अध्यक्षता श्री नरेश उप्पल ने की इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर नवीन आहूजा ने स्वयं रक्तदान किया और शिविर में 114 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ ।  यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष सेठ मुकुंद लाल एवम् लाला सुशील चंद्रा जी की मधुर स्मृति में आयोजित किया जाता है। 
जबकि विकास गुप्ता जी , रूबी गुप्ता जी , आरुषि चंद्र जी , दीपक चौहान जी और कमलप्रीत भी उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ सेठ मुकंद लाल जी तथा श्री सुशील चंद्रा जी की प्रतिमाओंके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपनी उपस्थिति तथा अपने विचारों से रक्तदाताओं, विद्यालय सदस्यों और आयोजक विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से बढ़ कर संभवतः और कोई दान नहीं।
शिविर के अंत में प्राचार्य सुरेश कुमार नरूला ने कहा कि रक्तदान न केवल कहीं किसी के जीवन की रक्षा करता है अपितु यह हमारे अंदर मानवीय संवेदनाओं और दूसरों की सेवा की भावना को  भी बल प्रदान करता है। उन्होंने इस विचार का भी खंडन किया कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमज़ोरी आती है। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों, अतिथिगण, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया जिनके श्रम और लगन से यह शिविर सफलतापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाया। मौके पर डॉक्टर रमेश , आर के गर्ग , डॉक्टर हर्ष उपस्थित रहे ।
अंत में प्रीतिभोज के साथ इस सफल शिविर का समापन हुआ।
🌹🌹 अंबानी परिवार के घर हुआ भक्ति, परंपरा और खूबसूरती से गणपति का आगमन 

विश्वास, प्यार और त्योहार की शान से भरा बप्पा का दिल से स्वागत। 🙏

🙏🙏गणपति बप्पा मोरया!🙏🙏
यमुनानगर : जिला बार चुनाव की सरगर्मियां तेज, आज प्रचार का आखिरी दिन,
कल होगा मतदान  ।
यमुनानगर के आईटीआई के साथ लगते शिव मंदिर की श्रृंगार की दुकान के ऊपर आज सुबह अचानक आग लग गई, गनीमत यह रही की कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, जबकि ऊपर की बिल्डिंग में रखे हुए धार्मिक किताबें और श्रृंगार का सामान जलकर राख हो गया ।
यमुनानगर : पंजाब केसरी के संस्थापक लाला जगत नारायण जी की जयंती के अवसर पर शहीद उधम सिंह काम्बोज ब्लड बैंक के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की ।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री बालाजी संकीर्तन मंडल द्वारा श्री दुर्गा हनुमान मंदिर सरोजनी कॉलोनी में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
Karnal : प्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व हरियाणा की प्रसिद्ध चावल नगरी तरावड़ी में भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई, इस कलश यात्रा में *  1100 * महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर अपनी सहभागिता निभाई, श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत शोभा यात्रा सम्पन्न हुई ।
यमुनानगर - जगाधरी  : आरोहन वेलफेयर सोसायटी ने शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मलिक रोज़ी आनंद की मौजूदगी में शिक्षकों को किया सम्मानित ।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सनी देओल और बॉबी देयोल मथुरा पहुंचे ।
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यमुनानगर में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, ओर दिवंगत पुण्यात्मा को नमन किया ।