Karnal : प्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व हरियाणा की प्रसिद्ध चावल नगरी तरावड़ी में भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई, इस कलश यात्रा में * 1100 * महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर अपनी सहभागिता निभाई, श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत शोभा यात्रा सम्पन्न हुई ।