#उज्जैन_में_255_करोड़_के_डेरी_प्लांट_आने_से_खुश_है_किसान
उज्जैन 3 अक्टूबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बने 3 लाख लीटर की क्षमता वाले डेरी प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस डेयरी प्लांट के आ जाने से किसान व पशुपालक को लाभ मिलेगा।इसके बारे में बताते हुए उज्जैन के किसान श्री राम पाटीदार कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट से न केवल युवाओं को पशुपालन करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि दूध के वाजिब दाम भी मिलेंगे। डेयरीयों में परस्पर प्रतिस्पर्धा होने से निश्चित रूप से प्रति किलो फेट के भाव में सुधार आएगा। इसी तरह कानीपुरा के निवासी राहुल जाट कहते हैं कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा शुरू किये गए डेरी फार्म के प्रोजेक्ट को शुरू करने को वह उज्जैन क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर मानते हैं।
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Collector Office Ujjain
5 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026