महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु नरवर एवं खरसोदकला में कार्यक्रम आयोजित
उज्जैन, 2 अक्टूबर 2026। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड उज्जैन के ग्राम नरवर एवं विकासखंड बड़नगर के ग्राम खरसोदकला में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया।
विकासखंड बड़नगर के ग्राम खरसोदकला में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या जी की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
इसी प्रकार ग्राम नरवर में भी महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं तथा उपस्थित महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर दोनों स्थानों पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की शपथ ली गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026