Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Dhar

@projsdhar
904Followers
0Following
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड गंधवानी द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर बलवारी कला स्थित बलवारी हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता nis:value=स्वच्छता nis:enabled=true nis:link/> एवं <nis:link nis:type=tag nis:id=वृक्षारोपण nis:value=वृक्षारोपण nis:enabled=true nis:link/> कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा सेतु अभियंत अंतर्गत आज गंधवानी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में <nis:link nis:type=tag nis:id=शिविर nis:value=शिविर nis:enabled=true nis:link/> का आयोजन हुआ।

आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे।

यहां विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान nis:value=मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार की प्रतिभावान छात्राओं कु. कृतिका ठाकुर एवं कु. कृतिका वर्मा का चयन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की विश्वविद्यालयीन महिला शतरंज टीम में हुआ है। दोनों छात्राएं अब पश्चिम-क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीन शतरंज (महिला) प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
      महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अंतिमबाला कुमावत ने बताया कि दोनों छात्राओं ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन विश्वविद्यालय की महिला शतरंज टीम में हुआ है।
     दोनों छात्राएं 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरेवाला विश्वविद्यालय, झुंझुनू, राजस्थान में आयोजित होने वाली पश्चिम-क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।
     छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के साथ परिवार एवं महाविद्यालय से मिले निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
      महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील फड़के, खेल समिति एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिवारों को बधाई दी। महाविद्यालय परिवार ने आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> , सेवा मेरा योगदान

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खेल विकास प्राधिकरण, जेतपुरा, धार में "योग एवं ध्यान सत्र" का आयोजन सम्पन्न हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Women & Child Development, Government of India  राज्य मंत्री श्रीमती Savitri Thakur , विधायक श्रीमती नीना वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, एसपी श्री सचिन शर्मा ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर, धार में नवीन सीएसपी कार्यालय का <nis:link nis:type=tag nis:id=लोकार्पण nis:value=लोकार्पण nis:enabled=true nis:link/> और महिला पुलिस थाना का <nis:link nis:type=tag nis:id=भूमिपूजन nis:value=भूमिपूजन nis:enabled=true nis:link/> किया।
@mohdept
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Women & Child Development, Government of India राज्य मंत्री Savitri Thakur, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना  <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> अभियान अंतर्गत जूनियर रेडक्रास सोसाइटी, धार द्वारा सांदीपनी विद्यालय, धार के नवनिर्मित भवन परिसर में आयोजित <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता nis:value=स्वच्छता nis:enabled=true nis:link/> एवं <nis:link nis:type=tag nis:id=वृक्षारोपण nis:value=वृक्षारोपण nis:enabled=true nis:link/> कार्यक्रम में शामिल हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Women & Child Development, Government of India राज्य मंत्री Savitri Thakur, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने "सेवा मेरा योगदान" अभियान अंतर्गत डीआरपी लाइन, धार में आयोजित हुए जिला स्तरीय <nis:link nis:type=tag nis:id=वृक्षारोपण nis:value=वृक्षारोपण nis:enabled=true nis:link/> कार्यक्रम में सहभागिता की।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
धार जिले के धारावरा के कृषक श्री शंभू सिंह सुनेर का कहना है कि शासन द्वारा खाद के लिए ई टोकन की सुविधा अच्छी की है। 

अब उन्हें लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जिससे उनको समय की बचत होती है।

लाभ मिलने पर प्रशासन को धन्यवाद दिया।
 
Jansampark Madhya Pradesh
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटेल अवार मालीपुरा एवं ग्राम पंचायत मालीपुरा में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन में आयोजित हुए।

*ग्राम पंचायत में ग्राम सभा एवं ‘रिफॉर्म उत्सव’*

ग्राम पंचायत मालीपुरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ‘रिफॉर्म उत्सव’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच नानूराम सिंगारे एवं सचिव कैलाश चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के बैनर तले युवाओं एवं ग्रामीणों ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
      सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक वालंटियर पूनम चंद्र कटारे ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

*विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा*

सेवा पखवाड़े के समापन अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटेल अवार मालीपुरा में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। ब्लॉक वालंटियर पूनम चंद्र कटारे के नेतृत्व में आयोजित अभियान में विद्यालय के प्राचार्य उदेराम गिरवाल सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
     प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व तथा सेवा भाव के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
धामनोद पुलिस की त्वरित कार्यवाही: गणेश घाट बायपास पर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 
---
धार जिले के थाना धामनोद क्षेत्र अंतर्गत गणेश घाट बायपास रोड पर वाहनों पर पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए धामनोद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
        दिनांक 27.09.2026 की रात्रि नया बायपास रोड (गणेश घाट) पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की गई थी। फरियादी की शिकायत पर थाना धामनोद में बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
         पुलिस टीम द्वारा की गई सतत पतारसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी मुकुट बुडिकया (उम्र 25 वर्ष) एवं मनीष बुडिकया (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम कोठिदा (पटेलपुरा) को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वाहनों के न रुकने पर उन्होंने गुस्से में आकर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
Home Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=dharpolice nis:value=DharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=MPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=actionagainstcrime nis:value=ActionAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharnews nis:value=DharNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/>
नालछा विकासखंड के ग्राम ज्ञानपुरा में ‘एस्ट्रो विलेज’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन के तत्वावधान में ग्राम ज्ञानपुरा में विशेष एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अक्टूबर को हुआ। दो माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणों एवं युवाओं को खगोल विज्ञान की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की जाएगी।
     प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंकुर हॉबी सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक श्री रहीम शेख ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अपने 10 वर्षों के अनुभव को साझा किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को टेलीस्कोप की तकनीकी जानकारी के साथ उसे स्थापित करने, संचालित करने तथा आकाशीय पिंडों के अवलोकन की विधियों से परिचित कराया।
       प्रशिक्षण के दौरान एस्ट्रोफोटोग्राफी के अंतर्गत कैमरे की सहायता से रात्रि आकाश एवं विभिन्न आकाशीय पिंडों की फोटोग्राफी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं आकाश दर्शन के दौरान प्रतिभागियों को ग्रहों, नक्षत्रों, तारों तथा विभिन्न तारामंडलीय आकृतियों (कॉन्स्टिलेशन) की पहचान कराई जाएगी। इसके साथ ही इनके पीछे की वैज्ञानिक जानकारी को हमारे पूर्वजों से जुड़ी पारंपरिक कथाओं के माध्यम से भी समझाया जाएगा।
       कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि एस्ट्रो विलेज की पहल से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से गांव में होम-स्टे, स्थानीय सेवाओं एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।
      इस पहल के माध्यम से ग्राम ज्ञानपुरा को एक नए एस्ट्रो-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। इससे धार जिले को खगोल पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
       कार्यक्रम में कार्ड संस्था से श्री कमल देवड़ा ने स्थानीय ग्रामीणों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम ज्ञानपुरा के सरपंच ने बताया कि धार जिले में इस प्रकार की एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग पहली बार आयोजित की जा रही है। प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री रामसिंह ने बच्चों को प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार का अवसर हर जगह उपलब्ध नहीं होता। उन्होंने स्वयं भी प्रशिक्षण में शामिल होकर खगोल विज्ञान सीखने और आगे बच्चों को इसका ज्ञान देने की बात कही।
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
-
कहानी बदलाव की
--
मेहनत, हौसले और समूह की ताकत से बदली उर्मिला दीदी की जिंदगी
--
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं आत्मनिर्भर, आज प्रतिमाह 22 हजार रुपये तक की आय
---
      कभी परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहने वाली डही विकासखंड के ग्राम बड़दा की श्रीमती उर्मिला परिहार आज अपनी मेहनत और हौसले से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। योगमाया स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने समूह से प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर कई आजीविका गतिविधियां शुरू कीं। आज वे विभिन्न गतिविधियों से लगभग 22 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के साथ ही गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

*कभी कृषि और मजदूरी पर थी परिवार की निर्भरता*

श्रीमती उर्मिला परिहार पति श्री भगवान परिहार, कक्षा 8वीं तक शिक्षित हैं। समूह से जुड़ने से पहले परिवार की आय का मुख्य साधन कृषि था। उनके पति भी कृषि कार्य करते थे। कृषि से होने वाली सीमित आय से परिवार का वर्षभर भरण-पोषण करना चुनौतीपूर्ण था। आवश्यकता पड़ने पर परिवार को दूसरों के खेतों में मजदूरी भी करनी पड़ती थी। एक बेटा और दो बेटियों सहित परिवार की जिम्मेदारियों के बीच सीमित आय के कारण आर्थिक चुनौतियां बनी रहती थीं।

*समूह ने दिया नई राह पर आगे बढ़ने का अवसर*

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मैदानी अमले ने श्रीमती उर्मिला को स्व-सहायता समूह की अवधारणा, नियमित बचत और समूह से मिलने वाले ऋण एवं अन्य अवसरों की जानकारी दी। बैठकों और प्रशिक्षणों के माध्यम से उन्हें समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। समूह से जुड़ने के बाद नियमित बचत, साप्ताहिक बैठकों और आंतरिक ऋण व्यवस्था ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। मिशन के मार्गदर्शन ने उन्हें अपनी मेहनत और हुनर को आय के साधन में बदलने का अवसर दिया।

*एक नहीं, कई आजीविका गतिविधियों को बनाया आय का जरिया*

श्रीमती उर्मिला ने समूह से ऋण लेकर अपनी आजीविका को विस्तार दिया। उन्होंने सब्जी की दुकान, छाछ विक्रय तथा हल्दी, मिर्च और धनिया की थोक खरीदी कर पैकेट पैकिंग एवं विक्रय का कार्य शुरू किया। वे प्रतिदिन लगभग 15 से 20 लीटर छाछ का विक्रय करती हैं। उनके व्यवसाय का दायरा ग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि कुक्षी विकासखंड क्षेत्र में भी उनकी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इन कार्यों में उनके पति एवं बेटा भी सहयोग करते हैं।
      इसके साथ ही वे सिलाई कार्य, रुई की बत्ती निर्माण एवं विक्रय तथा डालर चना विक्रय जैसी गतिविधियां भी कर रही हैं। खेत एवं मां बगिया में पौधारोपण कर उन्होंने आजीविका के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी पहल की है।

*आर्थिक मजबूती ने बदली परिवार की तस्वीर*

लगातार मेहनत और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से श्रीमती उर्मिला की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्तमान में वे लगभग 22 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रही हैं। बढ़ी हुई आय ने परिवार के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव किया है। कभी उनका घर आधा कच्चा और आधा पक्का था, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बाद उन्होंने अपने घर को पूरी तरह पक्का करवाया।
       आज उर्मिला दीदी के लिए आत्मनिर्भरता केवल आय बढ़ने तक सीमित नहीं है। समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता कर रही हैं।

*खुद बदलीं, अब गांव की महिलाओं को बदलने की दे रहीं प्रेरणा*

उर्मिला दीदी की सफलता का प्रभाव उनके परिवार तक ही सीमित नहीं रहा। वे अब गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके प्रयासों से ग्राम में 3 नए स्व-सहायता समूहों के गठन के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया है। वे समूह की महिलाओं को नियमित बचत, समय पर ऋण वापसी और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती हैं।

*उर्मिला दीदी की कहानी—मेहनत से आत्मनिर्भरता तक का सफर*

श्रीमती उर्मिला परिहार की कहानी इस बात की प्रेरक मिसाल है कि जब मेहनत को समूह की शक्ति और सही मार्गदर्शन का साथ मिलता है, तो सीमित संसाधनों के बावजूद आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई जा सकती है। कृषि और मजदूरी पर निर्भर परिवार से आगे बढ़ते हुए आज उर्मिला दीदी कई आजीविका गतिविधियों का सफल संचालन कर रही हैं।
      उनकी सफलता यह संदेश देती है कि स्व-सहायता समूह केवल बचत और ऋण का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करती है। आज उर्मिला दीदी स्वयं आत्मनिर्भर हैं और गांव की दूसरी महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री युवा इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम <nis:link nis:type=tag nis:id=cmyiggp nis:value=CMYIGGP nis:enabled=true nis:link/>
युवाओं को जमीनी स्तर पर शासन की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर।
✓कुल अवसर: 4,695
✓सहायता राशि: 11 हजार 200 प्रतिमाह तक
✓आयु: 18–29 वर्ष
✓आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे तक
Jansampark Madhya Pradesh
Video 13
Ministry of Women & Child Development, Government of India राज्य मंत्री Savitri Thakur, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीना सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने "सेवा मेरा योगदान" अभियान अंतर्गत देवी सागर तालाब, धार पर आयोजित हुए स्वच्छता एवं श्रमदान के कार्यक्रम में सहभागिता की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
 <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस nis:value=अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस nis:enabled=true nis:link/> के अवसर पर जिला चिकित्सालय, धार के ट्रामा सेंटर स्थित एनसीडी कक्ष में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम “दीर्घायु का युगः लम्बे जीवन के लिए व्यवस्थाओं का पुनर्विचार” रही।
      शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। इसमें रक्तचाप, ब्लड शुगर, अस्थमा, हृदय रोग, लकवा, नेत्र एवं मोतियाबिंद, मानसिक स्वास्थ्य तथा बधिरता संबंधी जांच शामिल रही। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों को आवश्यक परीक्षण, उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
      शिविर के माध्यम से वृद्धजनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की समय पर पहचान और उपचार से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
        शिविर के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डॉ. मुकुंद बर्मन, आरएमओ डॉ. संजय जोशी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. भावसार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कीर्ति बघेल, डॉ. श्रुति पटेल, डॉ. मनीष मोदी, डॉ. हिमांशु बरमंडल, डॉ. मोहन जमरा, नर्सिंग ऑफिसर मनीषा हिलाल, सुनील कुशवाह एवं यशोदा पटेल सहित चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी दल का सहयोग रहा।
       शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदेश दिया गया कि वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। परिवारजन भी वृद्धजनों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं सम्मान के प्रति संवेदनशील रहते हुए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
--
कहानी बदलाव की
---
तालाब बना तरक्की का आधार: मत्स्य पालन से जीरापुरा के आदिवासी परिवारों को मिला रोजगार और आर्थिक संबल
-----
श्री अन्तरसिंह और मयाराम की पहल से समिति ने अर्जित की 10.26 लाख रुपये की आय, 7.76 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
-----
     कभी रोजगार के लिए गांव से बाहर पलायन करने को मजबूर जीरापुरा के आदिवासी परिवारों के लिए गांव का ही तालाब आज रोजगार, आय और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन गया है। विकासखंड नालछा के ग्राम जीरापुरा स्थित 12.747 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले ग्रामीण तालाब में मत्स्य पालन ने ग्रामीणों की आर्थिक तस्वीर बदलने का काम किया है। 'आदिवासी मत्स्योद्योग सहकारी समिति मर्यादित, जीरापुरा' के माध्यम से समिति के 22 सदस्य मत्स्य पालन से जुड़कर अपने परिवारों की आजीविका को मजबूत कर रहे हैं।
      ग्राम जीरापुरा अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। सीमित रोजगार अवसरों के कारण पूर्व में समिति के कई सदस्य मजदूरी और रोजगार की तलाश में गांव से बाहर पलायन करते थे। वर्ष 1995 में गठित आदिवासी मत्स्योद्योग सहकारी समिति को जीरापुरा ग्रामीण तालाब मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर आवंटित होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ। बारहमासी तालाब होने से मत्स्य पालन समिति के सदस्यों के लिए निरंतर आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।
       मेहनत, सामूहिक प्रयास और मत्स्य पालन से बढ़ी आमदनी ने समिति के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समिति के 10 सदस्य मोटरसाइकिल के माध्यम से स्थानीय बाजारों तक मछली पहुंचाकर उसका विक्रय करते हैं। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि स्थानीय बाजार से सीधे जुड़कर आय अर्जित करने का रास्ता भी मजबूत हुआ है।
     वर्ष 2024-25 में समिति द्वारा 12.747 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मत्स्यबीज संचयन एवं मत्स्योत्पादन का कार्य किया गया। इस दौरान मत्स्य उत्पादन पर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत आई, जबकि मछली विक्रय से समिति को कुल 10 लाख 26 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। लागत घटाने के बाद समिति को 7 लाख 76 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ।
      इस उपलब्धि का सीधा लाभ समिति के सदस्यों तक पहुंचा। शुद्ध लाभ के आधार पर प्रति सदस्य लगभग 38 हजार 800 रुपये प्राप्त हुए। इस आय ने ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता का भरोसा दिया है।
      समिति के अध्यक्ष श्री अन्तरसिंह एवं श्री मयाराम बताते हैं कि पहले रोजगार की तलाश में गांव से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन तालाब में मत्स्य पालन की गतिविधि शुरू होने से गांव में ही रोजगार का अवसर मिला। आज यही तालाब परिवार की आय बढ़ाने और बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बन गया है।
      जीरापुरा ग्रामीण तालाब की यह कहानी केवल मत्स्य उत्पादन की सफलता नहीं, बल्कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीणों को रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने की प्रेरक मिसाल है। श्री अन्तरसिंह एवं श्री मयाराम ने इस अवसर और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा संबंधित विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh
वाराणसी से वडनगर की ओर अग्रसर 'सेवा यात्रा' के ग्राम कैसुर में आगमन पर पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह, निलेश भारती एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा के हितग्राही सम्मेलन में पहुँचने पर महिलाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों व अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह, निलेश भारती एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
        केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा पखवाड़े एवं जनसेवा गतिविधियों के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। साथ ही उन्होंने जिले को दी गई विभिन्न विकास सौगातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने अपनी सफलता की कहानी साझा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 
      हितग्राही सम्मेलन के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं यात्रियों ने बोरेली गौशाला पहुँचकर गौ माता का पूजन किया तथा उन्हें गुड़, चारा एवं आहार खिलाकर गौ सेवा की। तत्पश्चात गौशाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

*बदनावर में आयोजित 'युवा संवाद' में सेवा यात्री का ओजस्वी उद्बोधन*

गौ सेवा एवं पौधारोपण के पश्चात सेवा यात्री बदनावर पहुँचे, जहाँ वे 'युवा संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा संवाद को संबोधित करते हुए सेवा यात्री ने मध्य प्रदेश की पावन धरा को नमन करते हुए यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
   उन्होंने यात्राओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह यात्रा देश के राज्यों और सभी प्रमुख नदियों के जल को जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता को मज़बूत कर रही हैं। सेवा यात्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निर्बाध सुशासन और सेवा काल में देश के हर वर्ग, विशेषकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुँचा है। 
      युवाओं को प्रेरित करते हुए सेवा यात्री ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से युवाओं ने भारत की समृद्ध संस्कृति, विविधताओं और जमीनी हकीकत को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 2047 के 'विकसित भारत' के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस दौरान उन्हें युवाओं से संवाद किया। अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, श्री निलेश भारती सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, युवा साथी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। यह यात्रा बनवार में रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।
#
Jansampark Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के स्व-सहायता समूहों को वित्तीय साक्षरता एवं सक्षम एप पर प्रविष्टि की जानकारी देने के उद्देश्य से आजीविका भवन, निसरपुर में वित्तीय साक्षरता सीआरपी का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 54 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समूह सदस्य अब ग्राम स्तर पर स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।
    प्रशिक्षण के दौरान स्व-सहायता समूह सदस्यों को नियमित बचत, बैंक खाते खुलवाने, विभिन्न प्रकार के बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बैंक में एफडी कराने, बचत के नए तरीकों तथा डिजिटल एवं नगद रहित लेन-देन सहित विभिन्न वित्तीय विषयों की जानकारी दी गई।
     प्रतिभागियों को प्रशिक्षण विषयों को सरल एवं व्यवहारिक रूप से समझाने के लिए पीपीटी, कहानी, समूह चर्चा एवं खेल आधारित गतिविधियों का उपयोग किया गया। साथ ही लोकोस एवं सक्षम एप के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण देने तथा एंड्रॉयड मोबाइल के जरिए एप पर आवश्यक प्रविष्टियां करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
    प्रशिक्षण श्री प्रवीण सोलंकी, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त तथा श्रीमती रानु रावल, सहायक विकासखंड प्रबंधक, विकासखंड डही द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में निसरपुर, कुक्षी, मनावर, उमरबन एवं गंधवानी विकासखंड के एमएफ प्वाइंट पर्सन एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।
      प्रशिक्षण के माध्यम से वित्तीय साक्षरता सीआरपी को ग्राम स्तर पर समूह सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा, पेंशन, बचत एवं डिजिटल वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
-
कहानी बदलाव की
--
मजदूरी से दुकानदारी तक… आज ललिता दीदी बनीं ‘लखपति दीदी’
---
आजीविका मिशन से जुड़कर शुरू किया जूता-चप्पल का व्यवसाय, अब हर साल डेढ़ लाख रुपये तक की आय
----
    कभी परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए मजदूरी करने वाली सरदारपुर विकासखंड के ग्राम अमोदिया निवासी ललिता बाई पति कैलाश लछेटा आज अपने व्यवसाय की स्वयं संचालक हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर ‘लखपति दीदी’ बनने की उपलब्धि हासिल की है।

*छोटी बचत से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर*

ललिता दीदी को आजीविका मिशन के समूह प्रेरक के माध्यम से स्व-सहायता समूह के गठन, संचालन और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी मिली। इसके बाद वर्ष 2020 में वे अपने गांव के नव शक्ति आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ीं और नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत करना शुरू किया। समूह से जुड़ने के बाद उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने का विश्वास मजबूत हुआ।
      वर्ष 2021 में समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने गांव में जूता-चप्पल की दुकान शुरू करने का निर्णय लिया। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह व्यवसाय धीरे-धीरे उनकी आय का महत्वपूर्ण साधन बन गया।

*ऋण मिला तो कारोबार ने पकड़ी रफ्तार*

व्यवसाय को विस्तार देने के लिए ललिता दीदी ने सखी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा धुलेट से वर्ष 2025 में 1 लाख 75 हजार रुपये का ऋण लिया। इस राशि से उन्होंने अपनी जूता-चप्पल की दुकान को और व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करना शुरू किया। व्यवसाय बढ़ने के साथ उनकी मासिक आय में भी वृद्धि हुई।
        ललिता दीदी दुकान संचालन के साथ खाली समय में सिलाई कार्य भी करती हैं। इस अतिरिक्त गतिविधि से उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होती है। वर्तमान में वे प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपये तथा प्रतिवर्ष लगभग 1.30 से 1.50 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। यही बढ़ी हुई आय उन्हें ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी तक लेकर गई है।

*साहूकारों के कर्ज से मुक्ति, बच्चों की शिक्षा पर बढ़ा ध्यान*

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ललिता दीदी अब अपने बैंक ऋण की किश्तें समय पर जमा कर रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि उनका परिवार साहूकारों के कर्ज से मुक्त हो गया है। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा पर भी पहले से अधिक ध्यान दे पा रही हैं और अपने दो पुत्रों एवं एक पुत्री को बेहतर शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।

*पहले मजदूरी और कर्ज, अब खुद का व्यवसाय*

ललिता दीदी बताती हैं कि आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। परिवार में पति, दो पुत्र, एक पुत्री और स्वयं सहित पांच सदस्य हैं। पति खेती का कार्य करते थे, जबकि वे स्वयं मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। सीमित आय के कारण बच्चों की पढ़ाई और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था।
      खेती और घरेलू जरूरतों के लिए उन्हें कई बार दूसरों से ब्याज पर रुपये लेने पड़ते थे। आय का एक हिस्सा कर्ज का ब्याज चुकाने में चला जाता था, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके लिए आर्थिक बदलाव की नई शुरुआत साबित हुआ।

*“समूह ने गरीब महिला को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया”*

ललिता दीदी अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को देते हुए हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। वे कहती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं मिली, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होकर स्वयं का व्यवसाय करने और मजदूर से मालिक बनने का आत्मविश्वास भी मिला।
     आज ललिता दीदी की सफलता समूह की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके आत्मविश्वास और मेहनत से प्रेरित होकर समूह की अन्य महिलाएं भी आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस nis:value=अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस nis:enabled=true nis:link/>  के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा धार स्थित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में सेवा, सम्मान एवं आत्मीयता से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को सामाजिक सरोकारों एवं सेवा भाव से जोड़ना रहा।
       कार्यक्रम ‘मेरा युवा भारत, धार’ की जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं और वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के बीच आत्मीय संवाद हुआ। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके जीवन के अनुभवों को सुना।
      कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें टॉवल एवं ताजे फल भेंट किए। इसके बाद युवाओं ने स्वयं अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसा। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरे पर प्रसन्नता और अपनत्व का भाव दिखाई दिया। युवाओं ने बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
     कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग से अनिरुद्ध चावड़ा की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही ‘मेरा युवा भारत’ के स्वयंसेवक ईशा, दिव्या, अमरदीप चावड़ा, सुमित बाबर, राजू डोडवे, विशाल कुमावत एवं अर्पित सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
        कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव, स्नेह एवं मार्गदर्शन का सम्मान करना प्रत्येक पीढ़ी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा सेतु अभियान के तहत जिला स्तरीय आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे खेल परिसर, सरदारपुर, जिला धार में किया जाएगा।

आइए, एकता, सेवा और समर्पण के साथ जन-जन से जुड़कर सशक्त समुदाय के निर्माण में सहभागी बनें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> , सेवा मेरा योगदान

स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7 बजे भारतीय खेल विकास प्राधिकरण, जेतपुरा, धार में "योग एवं ध्यान सत्र" का होगा आयोजन

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा से समर्पण, जन-जन से जुड़ाव।

जन-जन तक शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान का जिला स्तरीय आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे सांदीपनि विद्यालय, तिरला में होगा आयोजित 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई।  जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 
         कलेक्टर ने बैठक के दौरान इन्दौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुनावद फाटा के खतरनाक मोड़ (Curve) में सुधार के लिए एनएच, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बदनावर-उज्जैन मार्ग के बदनावर जंक्शन पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने तथा महू-घटाबिल्लोद मार्ग पर इंडोरमा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के आदेश दिए गए।
        मार्गों पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन्दौर-अहमदाबाद मार्ग पर बीएलएस (BLS) के स्थान पर एएलएस (ALS) एम्बुलेंस तैनात करने तथा चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स के समीप शासकीय भवनों के पास एम्बुलेंस पार्किंग प्लान तैयार करने के निर्देश जारी किए गए। आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए धार मुख्यालय में इन्दौर नाका से गुलाब चक्कर तक 2.50 कि.मी. लंबे मार्ग पर जल्द फुटपाथ निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति की अग्रिम कार्रवाई के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए। 
       आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस और परिवहन विभाग को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण, नियमों का कड़ाई से पालन कराने और 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में राहवीर योजना के लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh