Public App Logo
Profile Picture

PATNA NEWS 24 LIVE

@bagaha1
9948Followers
375Following
शादी के नाम पर ठगी और बंधक बना कर मारपीट तथा 1 लाख रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप।
आवासीय मार्शल एकेडमी खेसर के शिक्षक एवं छात्र, छात्राओं के द्वारा  शिवलोक परीसर में किया कांवरियों की सेवा।

बिहार/बांका। भारतीय संस्कृति एवं संस्कार निकेतन खेसर (एन जी ओ) के तत्वावधान में आवासीय मार्शल एकाडेमी खेसर के छात्र, छात्राओं द्वारा सुलतांनगंज से बाबा धाम कांवरिया पथ के शिवलोक में कांवरियाओ को चीनी निबू शरवत पिला कर दर्जन से ऊपर छात्राओं ने सेवा प्रदान की गयी इस मौके पर इस सेवा के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका के साथ प्रभारी प्राचार्य वरुण कुमार मौजूद थे संस्थान के प्रभारी प्राचार्य वरुण कुमार ने बताया की कार्यालय प्रभारी के रुप में नन्दन कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार, शोनी कुमारी, मेघा भारतीय, कंचन कुमारी ,अमृता कुमारी ,साथ ही  काफी संख्या में   छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय , थाना परिसर, पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सरकारी विद्यालय, प्राइवेट विद्यालय, शहीद स्मारक के साथ-साथ कई प्राइवेट संस्थानों में भी झंडों का कार्य धूमधाम से मनाया गया 

बिहार/बांका। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के इस पवन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय त्योहार के रूप में राष्ट्रीय तिरंगा को राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ प्रखंड  मुख्यालय से लेकर थाना परिसर सरकारी विद्यालय पंचायत सरकार भवन पंचायत भवन प्राइवेट विद्यालय सरकारी विद्यालयों अस्पताल परिसर शहीद स्मारक के अलावे भी कई अन्य जगहों पर भी झंडो चालान का कार्य बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह , बी आर सी प्रांगण में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर, फूललीडुमर थाना परी सर में थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, हेल्थ एंड वेलसन सेंटर फुली डूमा में डॉक्टर आयुष कुमार , खेसर थान परी सर में थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, पंचायत सरकार भवन कैथा के  प्रांगण में  मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, पंचायत सरकार भवन तेलिया पहाड़ प्रांगण में मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह , पंचायत भवन पथडडा में मुखिया संतोष कुमार यादव , पंचायत भवन सादपुर के प्रांगण में मुखिया मंदोदरी देवी , पंचायत भवन राता के प्रांगण में मुखिया सुनील देवी , पंचायत भवन प्रांगण खेसर में मुखिया चंपा देवी , पंचायत भवन भितीया के  प्रांगण में मुखिया बबीता भारती , उत्तरी कोझी पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया प्रेमलता देवी, मध्य विद्यालय राता के प्रांगण में प्रधानाध्यापक शिल्पा कुमारी , राजकीय मध्य विद्यालय राता कदवारा में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार यादव, राजकीय मध्य विद्यालय केडिया इनारावरन में प्रधानाध्यापक मनोरंजन कुमार , आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री, सेंट मेरिस पब्लिक स्कूल  खेसर में प्रचार एम वी जोशी, आवासीय हिमालयन अकादमी के प्रांगण में प्राचार्य उमेश यादव , धर्मवीर पब्लिक स्कूल फुल्लीडुमर के प्रांगण में प्रचार कर्मवीर कुमार, मध्य विद्यालय खगड़ा के प्रांगण में प्रचार चन्दर पासवान , कन्या उच्च विद्यालय खेसर के प्रांगण में पंकज भगत ,सहीद शितल प्रसाद भगत स्मारक स्थल पर ओम प्रकाश भगत, आदर्श मध्य विद्यालय खेसर के प्रांगण में प्रधानाध्यापक श्रीकांत सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर के प्रांगण में प्रचार शरद कुमार,प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव ईटहरी फुल्लीडुमर के प्रांगण में प्राचार्य राजीव रंजन, खेसर पंचायत  वार्ड संख्या 12  में वार्ड सदस्य कुमार नीरज , ग्राम कचहरी खेसर के प्रांगण में सरपंच महोदया पिंकी कुमारी, इसके अलावे भी कई अन्य जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज धूमधाम से फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद बसेरा अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय परीसर  में अंचल अधिकारी के द्वारा 55 व्यक्तियों के साथ किया वासगीत पर्चा वितरण।

बिहार/बांका। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर झंडोत्तोलन  कार्यक्रम समाप्त के बाद । प्रखंड मुख्यालय परिसर में बसेरा अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत के कुल 55 गरीब , असहाय , भूमिहीनों के बीच आंचल अधिकारी फुल्लीडुमर प्रशांत शांडिल्य के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी  अमित प्रताप सिंह के मौजूदगी में साथ ही राजस्वकर्मी के उपस्थित में एस सी समुदाय लोगों के साथ वासगीत पर्चा का वितरण किया गया । इस दौरान अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य के द्वारा बताया गया कि  पंचायत सादपुर के भेड़ा मौजा के सुशीला देवी , सावित्रीदेवी , कुसमी देवी, गीता देवी,पुजा देवी, पंचायत पथडडा के लौढिया मौजा के लूखो देवी ,कोझी मौजा के सावित्री देवी,बड़की देवी,सुनिता देवी,अनीता देवी , तेलिया पहाड़ पंचायत से मुन्नी देवी , स्नेहलता देवी,अनिता देवी, ऊषा देवी , पिंकी देवी इसके अलावे भी अन्य पंचायतो के कुल 55 महिलाओं, पुरुषों के बिच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया है इस दौरान अंचलाधिकारी ने यह भी बताया गया की एक सप्ताह के बाद भी और असहाय भूमिहीनों के बिच वासगीत पर्चा वितरण किया जायेगा।
शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव क्षेत्र में सनसनी का माहौल
नाम जप की अद्भुत महिमा :- पं० भरत उपाध्याय

एक गांव में एक वृद्ध स्त्री रहती थीं । उसका कोई नहीं था, वो गोबर के उपले बनाकर बेचती थी और उसी से अपना गुजारा चलाती थीं | पर उस स्त्री की एक विशेषता थी वो कृष्ण भक्त थीं , उठते बैठते कृष्ण नाम जप किया करती थीं यहां तक उपले बनाते समय भी | उस गांव के कुछ दुष्ट लोग उसकी भक्ति का उपहास करते और एक दिन तो उन दुष्टों ने एक रात उस वृद्ध स्त्री के सारे उपले चुरा लिए और आपस में कहने लगे कि अब देखें कृष्ण कैसे इसकी सहायता करते हैं | सुबह जब वह उठीं तो देखती है कि सारे उपले किसी ने चुरा लिए | वे मन ही मन हंसने लगी और अपने कान्हा को कहने लगीं , “पहले माखन चुराता था और मटकी फोड़ गोपियों को सताता था अब इस बुढ़िया के उपले छुपा मुझे सताता है, ठीक है जैसी तेरी इच्छा” यह कह कर उसने अगले दिन के लिए उपले बनाना आरंभ कर दिये | दोपहर हो चली तो भूख लग गयी पर घर में कुछ खाने को नहीं था, दो गुड़ की डली थी। अतः एक अपने मुह में डाल पानी के कुछ घूंट ले लेटने चली गयी | भगवान तो भक्त वत्सल होते हैं अतः अपने भक्त को कष्ट होता देख वे विचलित हो जाते हैं , उनसे उस वृद्ध साधिका के कष्ट सहन नहीं हो पाये | सोचा उसकी सहायता करने से पहले उसकी परीक्षा ले लेता हूं। अतः वे एक साधू का वेश धारण कर उसके घर पहुंच कुछ खाने को मांगने लगे , वृद्ध स्त्री को अपने घर आए एक साधू को देख आनंद तो हुआ पर घर में कुछ खाने को न था यह सोच दुख भी हुआ उसने गुड की इकलौती डली बाबा को शीतल जल के साथ खाने को दे दी | बाबा उस स्त्री के त्याग को देख प्रसन्न हो गए और जब वृद्ध स्त्री ने बाबा को अपना सारा वृतांत सुनाया तो बाबा उन्हें सहायता का आश्वासन दे चले गए और गांव के सरपंच के यहां पहुंचे | सरपंच से कहा , “सुना है इस गांव के बाहर जो वृद्ध स्त्री रहती है उसके उपले किसी ने चुरा लिए, मेरे पास एक सिद्धि है यदि गांव के सभी लोग अपने उपले ले आयें तो मैं अपनी सिद्धि के बल पर उस वृद्ध स्त्री के सारे उपले अलग कर दूंगा” | सरपंच एक भला व्यक्ति था उसे भी वृद्ध स्त्री के उपले चोरी होने का दुख था अतः उन्होने साधू बाबा रूपी कृष्ण की बात तुरंत मान ली और गांव में ढिंढोरा पिटवा दिया कि सब अपने घर के उपले तुरंत गांव की चौपाल पर लाकर रखें | जिन दुष्ट लोगों ने चोरी की थी उन्होंने भी वृद्ध स्त्री के उपले अपने उपलों में मिलाकर उस ढेर में एकत्रित कर दिये | उन्हें लगा कि सब उपले तो एक जैसे होते हैं अतः साधू बाबा कैसे पहचान पाएंगे | दुर्जनों को ईश्वर की लीला और शक्ति दोनों पर ही विश्वास नहीं होता | साधू वेश धारी कृष्ण ने सब उपलों को कान लगाकर वृद्ध स्त्री के उपले अलग कर दिये | वृद्ध स्त्री अपने उपलों को तुरंत पहचान गयी और उसकी प्रसन्नता का तो ठिकाना ही नहीं था , वो अपने उपले उठा , साधू बाबा को नमस्कार कर चली गयी | जिन दुष्टों ने वृद्ध स्त्री के उपले चुराए थे उन्हें यह समझ में नहीं आया कि बाबा ने कान लगाकर उन उपलों को कैसे पहचाना, अतः जब बाबा गांव से कुछ दूर निकल आए तो वे दुष्ट, बाबा से इसका कारण जानने पहुंचे , बाबा ने सरलता से कहा कि “वृद्ध स्त्री सतत ईश्वर का नाम जप करती थी और उसके नाम में इतनी आर्तता थी कि वह उपलों में भी चला गया , कान लगाकर वे यह सुन रहे थे कि किन उपलों से कृष्ण का नाम निकलता है और जिनसे कृष्ण का नाम निकल रहा थाउन्होने उन्हे अलग कर दिया। यह है नाम जप का परिणाम अतः हमको व्यवहार के प्रत्येक कृत्य करते समय नाम जप करना चाहिए इससे हम पर ईश्वर कि कृपा होती है व संकट से बचाव होता है। अमृत है हरिनाम हमारा, छोड़ विषय रस पीना क्या  हरिनाम नहीं तो जीना क्या हरि नाम नहीं तो जीना क्या सदैव जपते रहिये...
बाघ ने मचाया तांडव, एक युवक को बनाया शिकार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया वन विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन।
तिरंगे की शान में निकली देशभक्ति की रैली, महात्मा गांधी से भगत सिंह तक दिखा आजादी का जुनून।

बेतिया/मझौलिया। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मदर्स इंटरनेशनल स्कूल नान्होसती मझौलिया में देशभक्ति का ऐसा रंग देखने को मिला कि पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय के बच्चों ने भव्य देशभक्ति रैली निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति सम्मान की भावना जगाई। रैली में बच्चों ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों का जीवंत रूप प्रस्तुत किया। सुजीत कुमार ने महात्मा गांधी, शत्रुध्न कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, सुशील कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद, अमन कुमार ने शहीद भगत सिंह तथा सोनाली कुमारी ने भारत माता का किरदार निभाकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों के आकर्षक वेशभूषा और देशभक्ति नारों ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा।रैली को सफल बनाने में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक सूरज कुमार, शिक्षक दिनेश कुमार, सुजय कुमार, मुहम्मद हाकिम, उज्ज्वल पांडेय, कुमार सूरज, बलीराम कुमार, आशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी एवं श्वेता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय के निदेशक सूरज कुमार यादव ने बताया कि रैली का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों में संस्कार और देशभक्ति की भावना मजबूत होना जरूरी है।
स्वतंत्रता दिवस पर चौतरवा क्षेत्र में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

बगहा/चौतरवा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को चौतरवा क्षेत्र सहित पूरे देश में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों, विद्यालयों, पंचायत सरकार भवनों तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। तिरंगा फहराने के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौतरवा थाना परिसर में थाना इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसी क्रम में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। बैंक के कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और देश के विकास में अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। वहीं शिशु वाटिका प्ले स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय में गौतम हलदार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को प्रदर्शित किया। बगहा एक प्रखंड के रायबारी महुअवा मध्य विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शाहनवाज अहमद के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शाहनवाज अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने बच्चों से देश के संविधान, राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का सम्मान करने तथा शिक्षा के माध्यम से देश के भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों प्रतिमा देवी, नाजरा परवीन, सफिया परवीन, तमन्ना परवीन, अनुराग श्रीवास्तव, एस. कुमार एवं वीरेंद्र निराला सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह लगुनाहा-चौतरवा पंचायत के अहिरौलिया स्थित पंचायत सरकार भवन में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। यहां मुखिया शैल देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं बसवरिया में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह देखने को मिला। यहां मुखिया रौशन तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही और सभी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चौतरवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल बना रहा। जगह-जगह तिरंगा शान से लहराता नजर आया। सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों, पंचायत भवनों, बैंकों और विभिन्न गैरसरकारी संस्थानों तक लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। खासकर विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी ने समारोह को और भी खास बना दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दिया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर चौतरवा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, सम्मान, एकता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। पूरे क्षेत्र में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हुए देश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।
🇮🇳 15 अगस्त का जज़्बा दिल में, तिरंगा हाथ में! 🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व पर देशभक्ति के रंग में रंग जाएं।
Patna News 24 Live के दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️🤍💚

“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है,
देश के लिए जीना-मरना ही हिंदुस्तान की पहचान है।” 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिन्द nis:value=जय_हिन्द nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patnanews24live nis:value=PatnaNews24Live nis:enabled=true nis:link/>
सरकार के संयुक्त सचिव महेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड में अब प्रमुख नहीं वीडियो फहराएंगे राष्ट्रीय झंडा 

बांका/बिहार। बिहार सरकार के संयुक्त सचिव महेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में एक पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है की प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास , उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाना है गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली दिनांक 10 अगस्त 2026 द्वारा नई दिल्ली राज्य स्तर/जिला स्तर/उप मंडल स्तर/ प्रखंड अस्तर/पंचायत मुख्यालय/ग्राम स्तर/पर इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह समुचित ढंग से मनाए जाने से संबंधित मार्गदर्शन अनुदेश जारी किया गया है की उप मंडल/प्रखंड स्तर/उप मंडल मजिस्ट्रेट/उपमंडल अधिकारी/प्रखंड विकास अधिकारी/जैसा भी मामला हो के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराना उसके बाद राष्ट्रगान और उसके बाद उप मंडल मजिस्ट्रेट उप मंडल अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान कराया जाएगा इस संबंध में प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया है कि सरकार के संयुक्त सचिव के पत्र का जिला स्तर पर सभी प्रखंडों में निर्देश का पालन होता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं लेकिन अगर जिले के तमाम प्रखंडों में निर्देश का पालन नहीं होता है तो मैं गोतम प्रकाश प्रखंड प्रमुख फुल्लीडुमर इसका घोर निंदा करता हूं।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ALL FLOWERS
प्रखंड के अंतर्गत पथडडा पोखर में 15 में वित्त आयोग योजना के तहत नवनिर्मित सीढ़ी घाट का जीप सदस्य ने किया उद्घाटन। 

बिहार/बांका। प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह राज्य स्तरीय जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पथडडा के पथडडा गांव के पोखर में 15वीं वित्त आयोग योजना से 897200 आठ लाख सनतानवे हजार दोसो रुपए के लागत से नवनिर्मित सीढ़ी घाट का शीला बोर्ड लगाते हुए शुक्रवार को काफी ग्रामीणों के उपस्थिति और सहयोग से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सह संघ के राज्य स्तरीय अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ क्षेत्र के मतदाताओं की मांग विगत वर्षों से की जा रही थी पोखर में सीढ़ी घाट निर्माण होने से अब ग्रामीणों को छठ ऐसे महान त्यौहार को मानने को लेकर अब गांव के माता बहनों को काफी सुविधा मिलेगी इसी बहाने अब इस तालाब में ग्रामीणों के द्वारा गंदी  पानी रोक लगाएंगे साथ ही  पोखर साफ सफाई पर भी ग्रामीणों का नजर रहेगी कहा कि मैं क्षेत्र का प्रतिनिधि हूं मेरा उत्तरदायित्व होता है की क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कर सकूं , कहा जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतरने का हर संभव प्रयास जारी रहेगा सीढ़ी घाट निर्माण उद्घाटन मौके पर पंचायत के मुखिया संतोष यादव , पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, आमाशी चौधरी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड वि०शु्त्री उपाध्यक्ष अनुजानंद अनुज ,क्ष नित्यानंद माल, सुनील यादव, कुणाल कुमार, सुबोध यादव, हरिश्चंद्र यादव अजय यादव तनक लाल यादव लक्ष्मी यादव , संजीव सिंह इसके साथ ही अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
अपहरण कर आई दो नाबालिक युवती को चौतरवा पुलिस ने किया बरामद। 

बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर चौतरवा से दो नाबालिक युवती को बरामद किया है। जानकारी देते हुए चौतरवा थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना में दो नाबालिक युवती की अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी से आई पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए गुरुवार की रात दोनों को सकुशल बरामद करते हुए सिल्लीगुड़ी से आई पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया गया है।
प्रखंड मुख्यालय से फुल्लीडुमर बाजार तक हर घर तिरंगा अभियान जीविका दीदी के सहयोग से चलाया गया। 

बिहार/बांका। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर जिले से लेकर ग्रामीण स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाई जाने को लेकर सरकारी निर्देश के आलोक में 14 अगस्त 2026 शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह एवं प्रखंड परियोजना समन्वयक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर मुख्य सड़क होते हुए पूरे फुली डूमर बाजार हाथों में तिरंगा लिए हुए जीविका  दीदीयो 100 से ऊपर संख्या में रैली निकाली गई साथ ही इस दौरान ग्रामीण स्तर पर या संदेश दिया गया कि 15 अगस्त के दिन सभी घरवासी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय त्योहार मनाते हुए राष्ट्रीय तिरंगा फहराने का कार्य करेंगे तिरंगा रैली से वापस के बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में सभी जीविका दीदीयों को संबोधित करते हुए वीडियो अमित प्रताप सिंह ने कहा कि एससी एसटी टोले में  जहां शौचालय अभी तक नहीं बना है वैसे जगह को चिन्हित करते हुए वहां पर शौचालय बनवाने को लेकर प्रेरित किया जाए। साथ ही विकास से संबंधित समस्याओं को लेकर एंव अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो आप लोग निधडक मेरे पास आवेदन दे उन समस्याओं को जांचों प्राण निश्चित तौर पर निदान करने का कार्य किया जाएगा इस मौके पर सामुदायिक समन्वयक प्रतिमा कुमारी, गौतम शंभू, जीविका मित्र बिजली देवी, आरती सोरेन, शकुंतला देवी, सी एस निशा कुमारी, किरण कुमारी, सविता कुमारी, जुली कुमारी, कुंदन कुमार, एम आर पी राहुल रंजन के साथ-साथ विभिन्न पंचायत के कैडर इस तिरंगा अभियान में उपस्थित थे।
वारंटी, शराबी, सहित हत्या का प्रयास करने के मामले में कुल सात गिरफ्तार, चौतरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप।

बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के जैनीटोला गांव में गुरुवार की रात छापेमारी करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा मझौवा गांव से शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में छापेमारी करते हुए चार व्यक्ति को गिरफ्तार है। चौतरवा पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चौतरवा के इंस्पेकर सह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की मेरे नेतृत्व में एसआई महेंद्र कुमार, संतोष कुमार, शंभू साह, संजय कुमार गोंड, ए एस आई विकाश कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र के जैनी टोला गांव में छापेमारी करते हुए 1. राकेश सिंह पिता रामाशीष सिंह 2. रामाशीष सिंह पिता स्व० धरनी सिंह को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब पीकर एक व्यक्ति अपने पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के मझौवा गांव से 3. जन्मे गिरी पिता प्रताप गिरी को गिरफ्तार किया गया है। वही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में छापेमारी करते हुए 4. दिनेश मांझी पिता सहदेव मांझी ग्राम बहुअरवा 5. महेंद्र महतो पिता कृष्णा महतो ग्राम पड़री, 6. सेधु अंसारी पिता लतीफ अंसारी ग्राम बसवरिया 7. शुभांकर कुमार पिता सुभाष चंद्र दास ग्राम परसौनी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
शराब कारोबारियों को पांच पांच वर्ष की सजा के साथ एक एक लाख का जुर्माना, बगहा न्यायालय का बड़ा फैसला, शराब कारोबारियों में हड़कंप।
अध्यापक से अधिकारी बने प्रशांत सागर- पं० भरत उपाध्याय

बगहा/मधुबनी। स्थानीय पीएम श्री राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि इस कालेज के कामर्स प्रवक्ता प्रशांत सागर गुप्त उत्तर प्रदेश सेवा चयन बोर्ड से सहायक लेखाकार के पद पर चयनित हुए हैं। उनके इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। प्रशांत सागर के अध्यापक से अधिकारी बनने पर विद्यालय परिवार की ओर से माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शुभकामना निवेदित किया गया। इस अवसर पर अपने भावपूर्ण संबोधन में संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, परिश्रम का फल अवश्य मिलता है शिक्षक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं । अतः प्रशांत जी से हमें सीख लेनी चाहिए। हम सभी  मेहनत से ऐसे पदों को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वरुण तिवारी, नीरज कुमार त्रिपाठी, सनी सिंह यादव, अख्तर हुसैन, विपिन कुमार, राघवेंद्र प्रताप, शाकिर अंसारी ,लाल मोहम्मद, पलक सिंह, पूजा मद्धेशिया, सावित्री कुमारी, नीलम कुमारी ,प्रभा कुमारी पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश रमण कुमार सिंह, सुधीर चतुर्वेदी ,निसार उल हक अंसारी आदि ने भी शुभकामनाएं दी।
अहले सुबह अचानक धधकी आग, देखते ही देखते घर हुआ राख, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 18 स्थित पूर्व टोला में अहले सुबह अचानक आग लगने से एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय गृहस्वामी ज्ञानुद्दीन मियां, पिता स्वर्गीय राजिउद्दीन मियां समेत परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। गृहस्वामी ने बताया कि परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था और आशियाना जलकर राख में तब्दील हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी इम्तेयाज अहमद तथा डॉ. सुरुरुद्दीन मौके पर पहुंचे। दोनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।वहीं, अंचलाधिकारी डॉ. डॉली कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। उनके द्वारा क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
निड्स संस्था के द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से गुरुवार को प्रखंड सभागार फूललीडुमर में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित 

बिहार/बांका। बांका जिले के प्रखंड सभागार फूललीडुमर में गुरुवार को निन्डस संस्था द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई इस पर शिक्षक में प्रखंड क्षेत्र के 30 आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया इस एक दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रदर्शन एवं आहार अभ्यास के संबंध में था । प्रशिक्षण के दौरान बच्चों एंव परिवारों में उचित एवं संतुलित आहार की आदतों को बढ़ावा देने , उम्र के हिसाब से बच्चों को उपयुक्त भोजन देने तथा बेहतर पोषण आहार  की आदतों को बढ़ावा देने, तथा स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को उपयोग जैसे महत्व पूर्ण विषयों पर चर्चा की गई इस दौरान प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि दिए गए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा, ए एन एम एंव आंगनबाड़ी सेविकाओं की क्षमता को मजबूत करना तथा समुदाय स्तर पर परिवारों को सही आहार अभ्यास और बेहतर पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रभावी रूप से जागरूक करना । निड्स द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के माध्यम तीनों प्रमुख स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा समुदाय तक पोषण संबंधित संदेशों को प्रभावी ढंग से पहुंचने पर विशेष जोर दिया गया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह फूललीडुमर उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य विश्वजीत दीपंकर के साथ-साथ आईसीडीएस कार्यालय से महिला पर्यवेक्षक का कुमारी भारती निडस से टुम्पा मल्ला और अजित मौर्य उपस्थित थे।
जिला परिषद सदस्य के द्वारा नव मरम्मती सामुदायिक चौपाल का  अपने समर्थकों के साथ किया उद्घाटन।

बिहार/बांका। प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह बिहार जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर के द्वारा सादपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया टिकर में नव मरम्मती सामुदायिक चौपाल का आज शुक्रवार को फीता काटते हुए अपने समर्थकों के उपस्थिति में उद्घाटन किया गया । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्थानीय जिला परिषद सदस्य सह बिहार जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि सामुदायिक चौपाल का नवनिर्माण यहां के आम आवाम के चिर परिचित मांग थी। इस सामुदायिक चौपाल के मरमती कार्य के बाद यहां की जनता को इस कार्ड के प्रति काफी अनुभूति हो रही है यहां के लोग काफी संख्या में कृषि पर आधारित हैं। सामुदायिक चौपाल गांव का वह स्थान होता है जहां लोग विश्राम भी करते हैं इसके साथ ही सार्वजनिक कार्य करने को लेकर काफी मदद मिलती है इनके द्वारा संबोधित करते हुए यह भी बताया कि गांव के विकास से ही देश के विकास संभव है। गांधी के सपनों के परिकल्पना को पूरा करने के लिए ही पंचायती राज में त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। बताया गया कि राज्य सरकार के षष्ठम वित्त आयोग से प्राप्त राशि से इस कार्य को पूर्ण कराया गया है। इस मौके पर छट्ठू राय , जगदीश राय, सरयू साह,, प्रभात यादव, डॉक्टर महिन्द्रा, आलोक यादव, परशुराम यादव, सुदीन यादव, अमावासी चौधरी, पवन राय , इसके अलावा भी गांव के ग्रामीण काफी संख्या में इस उद्घाटन के मौके पर उपस्थित थे।
पानी में तैरता मिला पूर्व प्रमुख की लाश, क्षेत्र में सनसनी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस।
राजकीय डिग्री कॉलेज फूललीडुमर परिसर में पर्यावरण संरक्षण, संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण का कार्य आयोजित।

बिहार/बांका। बांका प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज फूललीडुमर मैं पर्यावरण संरक्षण , हरित परिसर और सतत विकास संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्राचार्य सहित सहायक प्रोफेसर की सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । वृक्षारोपण कार्य का प्रारंभ राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रचार डॉक्टर अवधेश रजक के द्वारा किया गया । इस वृक्षारोपण कार्य के अवसर पर भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शरद , सुंदरवती महिला महाविद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका डॉक्टर हिमांशु शेखर तथा डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, ईशा स्मिता इसके अलावे प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक गौतम कुमार, श्री कृष्णा यादव, प्रेम कुमार, संजीव कुमार, अजीत कुमार सोनू, इसके अलावे भी कई गण्यमन शिक्षक गण उपस्थित थे।इस दौरान जानकारी देते हुए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि दो दर्शन से अधिक फलदार वृक्षों का रूपन किया गया है जैसे आम , कटहल, बेल ,काजू , इसके साथ ही पर्यावरण एवं औषधि महत्व वाले वृक्ष भी इस वृक्षारोपण कार्य में शामिल है। जानकारी होगी प्राचार्य के द्वारा यह भी बताया गया कि औषधि वृक्ष लगाने का एक ही उद्देश्य है कि भविष्य में यह जो सिर्फ केवल परिसर को छाया और शुद्ध वायु प्रदान करें बल्कि छात्रों को फल और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ भी मिल सके। प्रचार के द्वारा यह भी बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण शुभ सरकार की जिम्मेदारी नहीं होती है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ शरद ने  कहा की एक वृक्ष सैकडो लोगों को जीवन देता है ।आज जब हम पौधा लगाते हैं ।यही एक दिन बड़ा होकर आक्सीजन प्रदान करते हैं , जो मानव जीवन के लिए जीने को लेकर एक मजबूत सहारा मिलता है साथ ही वृक्ष लगाने से पक्षियों को आश्रय मिलता है साथ ही धरती का तापमान भी नियंत्रण रहता है आज के इस दौर में हम सभी शिक्षकों को समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बना होगा। वही स्मोकर पर उपस्थित सुंदरबटी महिला कॉलेज की डॉक्टर हिमांशु शेखर के द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में पर्यावरणीय जागरूकता सतत विकास को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। ऐसे वृक्षारोपण अभियान छात्रों में प्रकृति की प्रति प्रेम, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य आने वाले वर्षों में पूरे परिसर को "ग्रीन एवं इको -फ्रेंडली कैंपस" के रूप में विकसित करना है। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक श्री कृष्णा यादव, प्रेम कुमार सिंह, श्रीमती अर्चना , संतोष कुमार  दास , श्रीमती श्वेताकुशवाहा, श्रीमती पूनम कुमारी झा , साकेत कुमार सुमन , इसके अलावे भी बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।
चाकू से गोद कर राज मिस्त्री की निर्मम हत्या, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका।
स्कूल बैग में कट्टा लेकर पहुंचा 9वीं का छात्र, सहपाठियों को दिखाया हथियार 

सूचना मिलते ही विद्यालय में मचा हड़कंप, पुलिस ने किशोर को लिया हिरासत में; बाल सुधार गृह भेजा गया

बगहा/भैरोगंज। भैरोगंज स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (10+2) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 9 में पढ़ने वाला 14 वर्षीय नाबालिग छात्र कथित रूप से स्कूल बैग में देशी कट्टा लेकर विद्यालय पहुंच गया। छात्र द्वारा विद्यालय परिसर में अन्य विद्यार्थियों को हथियार दिखाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के क्लर्क कृष्णा कुमार ने भैरोगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल विद्यालय पहुंची और नाबालिग छात्र को कथित देशी कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छात्र से प्रारंभिक पूछताछ की और मामले में किशोर न्याय संबंधी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की।

लंच के बाद स्कूल पहुंचा था छात्र

बगहा-1 के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुरन कुमार शर्मा के अनुसार, छात्र सोमवार को लंच के बाद विद्यालय पहुंचा था। आरोप है कि उसके पास देशी कट्टा था और वह अन्य छात्रों को हथियार दिखा रहा था। इसकी जानकारी धीरे-धीरे विद्यालय के अन्य छात्रों एवं कर्मियों को हुई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ में दोस्त से कट्टा मिलने की बात

भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि मामले में भैरोगंज थाना कांड संख्या 115/26 दर्ज की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग छात्र ने पुलिस को बताया कि कथित कट्टा उसे एक दोस्त से मिला था। हालांकि, घबराहट के कारण वह हथियार के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दे पाया।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग छात्र को बेतिया स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

बांसगांव का रहने वाला है किशोर

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया किशोर बांसगांव का रहने वाला है। उसके पिता गोरखपुर में बस चालक हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छात्र के परिजनों से भी पूछताछ की है।

हथियार कहां से आया, जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग छात्र हथियार लेकर विद्यालय क्यों पहुंचा, उसे देशी कट्टा कहां से मिला और हथियार उसके पास पहुंचाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार छात्र तक किस माध्यम से पहुंचा।

फिलहाल हथियार के स्रोत को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विद्यालय परिसर में 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र के कथित रूप से हथियार लेकर पहुंचने की घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। नाबालिग होने के कारण छात्र की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।