
प्रखंड के खेसर पंचायत के खगड़ा गांव में काली मंदिर प्रांगण में विगत एक दो वर्ष पूर्व से ही खराब पड़े हुए हैं सरकारी चापाकल विभाग लापरवाह।
बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत खगड़ा गांव के काली मंदिर प्रांगण में विगत कई वर्ष पूर्व से ही सरकारी चापाकल खराब पड़े हुए हैं जिस कार्न से मंदिर की साफ सफाई कार्य में ग्रामीण लोगों को काफी परे हानियों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय ग्रामीण बंटू सिंह ,चमक लाल पासवान ,उमेनदर बैन ,गनोरी सिंह ,गौरब सिंह ,निधन सिंह आदी अन्य लोगों के द्वारा बताया गया की मंदिर प्रांगण में सरकारी चापाकल विगत वर्षों से मृत प्राय हो गया है जिसे देखनें वाला कोई नहीं है पी एच ई डी विभाग के कनीय अभियंता रामचरितमंडल को इस संबंध में गयी बार बताया भी गया है पर आश्वाशन के अलावे कुछ नहीं हो पा रहा है । ग्रामीणों को मंदीर प्रांगण को पानी के अभाव में धुलाई करना कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।लेसे अगर बगल के घरों से पानी ला ला कर कार्य करना पड़ता है । ग्रामीणों का कहना था की दूर्गा पुजा करीब में है ।इसके बाद काली पुजा ही आ जाता है अगर समय के पूर्व मंदिर प्रांगण के ख़राब पड़े सरकारी चापाकल विभाग मरम्मत नहीं करता है तो हम सभी ग्रामीण सार्वजनिक रुप से एक लिखित आवेदन पी एच ई डी के कनीय अभियंता के खिलाफ में जिला पदाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल को देने का काम किया जाएगा।