
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं को लेकर आमसभा आयोजित की गई।
बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बांका के आदेश के आलोक में विकसित भारत की राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जी के जयंती के अवसर पर खासकर प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत एवं ग्राम कैथा के नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में पंचायत के काफी संख्याओं के लोगों के उपस्थिति में तेलिया पहाड़ के पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अध्यक्षता में वही कैथा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार के अध्यक्षता मेंआम सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से तेलिया पहाड़ पंचायत में बांका के उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी अनवर कलीम के साथ-साथ प्रखंड के एवं पंचायत से संबंधित सभी कर्मी उपस्थित थे ग्राम पंचायत कैथा के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि आज के इस आम सभा में ग्रामीण आवास सहायक मुकेश कुमार पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार शर्मा किसान सलाहकार राजेश कुमार शर्मा स्वच्छता पर्यवेक्षक कुमार सोनू महाराणा कार्यपालक सहायक संतोष कुमार सरपंच भोला यादव पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे वही तेलिया पहाड़ के पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह ने बताया कि उप विकास आयुक्त एवं पीओ के अलावे पिआरा एस भास्कर मंडल डाटा ऑपरेटर राजीव कुमार पंचायत सचिव सुजीत कुमार उपस्थित थे विकसित भारत की राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं को लेकर आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत विकास से संबंधित सारी बातों की जानकारी दी गई एवं आगे विकास करने को लेकर पंचायत में सभी वार्ड सदस्यों से योजना ली गई एवं विगत एक वर्ष के लिए इन योजनाओं को पंचायत के विकास को लेकर संचालित किया जाएगा इस मौके पर पंचायत के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।