Public App Logo
Profile Picture

Manoj Deshmukh

@indianewsbtl
693Followers
2Following
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
*दिनांक 03/10/26 दिन शनिवार आज के प्रातः कालीन आरती दर्शन! जय श्री राम जय हनुमान 🌸🙇🏼🚩*
Video 2
Video 3
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सुबह महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर बैतूल में स्थित कोठी बाजार में गांधी जी की प्रतिमा पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री,हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा जनेऊ चढ़ाकर माल्यार्पण किया गया,साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई गई , स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वच्छता प्रहरियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए हैं इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर वासी जनप्रतिनिधि और अधिकारी सम्मिलित हुए ,केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश को कई वर्षों हो गए जिसमें स्वच्छता को लेकर महात्मा गांधी ने कई कदम उठाए और उनके आदर्शो पर चलते हुए सत्य अहिंसा के मार्ग पर देश को आजादी मिली थी जिसके चलते आज उनकी जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना स्वच्छता अभियान की ओर था 2014 से इस सपने को सरकार मोदी सरकार ने किया है पहले कचरो का ढेर हर गली में मिल जाता था लेकिन अब सभी जगह स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और शहर को साफ सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्वच्छ वातावरण आम लोगों को मिल सके।
Video 5
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
Video 7
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
ग्रीन आर्मी ने एचएमटी ग्राउंड में चलाया स्वच्छता अभियान
लोगों को स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील
फोटो - 
बैतूल बाजार। नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सेवा पखवाड़ा के तहत ग्रीन आर्मी युवा मंडल, बैतूल बाजार ने 1 अक्टूबर को इटारसी रोड स्थित एचएमटी ग्राउंड में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रीन आर्मी के सदस्यों और युवाओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की तथा वहां पड़ा कचरा एकत्रित किया।
इस दौरान लोगों को कचरे के उचित प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। युवाओं ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से युवाओं ने स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
Video 11
सोलर से 90 प्रतिशत तक घटेगा बिजली बिल,78 हजार तक अनुदान
पीएम सूर्य घर योजना के तहत आठनेर में उपभोक्ताओं को दी सोलर लगाने की जानकारी
फोटो - 
बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आठनेर कार्यालय में गुरुवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित कर केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना एवं सेवा सेतु अभियान के तहत सोलर लगाने की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक बैतूल योगेंद्र चौधरी ने बताया कि योजना के तहत सोलर लगाने पर बिजली बिल में 90 प्रतिशत तक की बचत संभव है। शासन की ओर से 78 हजार तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से होने वाले लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भैंसदेही के प्रबंधक एवं विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरविंद डेहरिया ने भी उपभोक्ताओं से चर्चा की। बैतूल के सोलर वेंडर विशाल सोनारे ने सोलर उपकरणों की जानकारी दी। शिविर में जागरूक उपभोक्ता रजनीश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गजानन बरोदे, मौसम जैन, तरुण साहू, उमेश घोरसे, नितिन शिंदे, सुनरीलाल पिपरोले, पवन साहू और गुलाबराव घोरसे उपस्थित रहे।
रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है : करण मेहरा

नर्मदापुरम में नमामि देवी मां नर्मदे सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026 आयोजित

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बैतूल। खुशी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 29 सितंबर को नर्मदापुरम में नमामि देवी मां नर्मदे सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनर, फोटोग्राफर और इन्फ्लुएंसर्स ने अपनी कला व कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय अभिनेता करण मेहरा शामिल हुए। टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया की भूमिका से देशभर में पहचान बनाने वाले करण मेहरा ने विभिन्न क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा, आसान नहीं है नैतिक सिंघानिया बनना। रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक संघर्ष जारी रखना चाहिए।
समिति के नीलेश मालवीय ने बताया कि समारोह में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें नेशनल लेवल की मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटीशियन बैतूल की वर्षा शर्मा, राखी तिवारी, मेघा सोनी, नर्मदापुरम-बाबई की नेहा सोनी, भोपाल की डॉली सोनी, नर्मदापुरम की सेजल यादव और शाहपुर की नीलम गुप्ता सहित कई प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट ब्यूटीशियन अवॉर्ड और क्राउन से सम्मानित किया गया।
जन्म शताब्दी संकल्प श्रद्धा संवर्धन संगोष्ठी में 300 परिजन शामिल
बैतूल।
आज गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइन बैतूल में अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला शांतिकुंज प्रतिनिधि अरुण खंडागले, दीपचंद मालवी  मध्य प्रदेश के जोनल सह समन्वयक रामचन्द्र गायकवाड़ एवं जिला समन्वयक रविशंकर पारखे, गायत्री शक्तिपीठ के हरवंश  आहूजा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस कार्यकर्ता कार्यशाला का उद्देश्य था कि गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को गुरु कार्य के प्रति आत्मबोध कराया जा सके एवं वर्तमान समय की विभीषिकाओं से व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा एवं उन्नति प्रगति कैसे की जा सके।  इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला थी जिसमें बैतूल जिले की बैतूल, घोड़ाडोंगरी, भीमपुर, चिचोली तहसील के गायत्री परिवार के 275 सक्रिय कार्यकर्ता एकत्रित हुए ।
इस कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को अपने गुरुत्तर दायित्वों को पूर्ण करने प्रेरित किया गया जिले के प्रत्येक गांव तक गायत्री परिवार की सत्सुत्री कार्य योजना, सप्तक्रांति आंदोलन, पंचमहाअभियान, आओ गढ़ेसंस्कारवान पीढ़ी, व्यसनमुक्त भारत आदि अनेक आंदोलनों को किस प्रकार पूरे जिले में पहुंचाया जा सकता है इसके सूत्र बताए गए।
शान्तिकुंज प्रतिनिधियों ने कहा कि युग निर्माण योजना भगवान की योजना है जो पूरी होकर ही रहेगी इसके लिए जीवंत जागृत कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्य का निर्वाह करना ही पड़ेगा आज की कार्यशाला में आए हुए सभी कार्यकर्ता परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ युगऋषि युगव्यास एवं स्नेहसलिला परम वंदनीया माताजी के लक्ष्य मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण को पूरा करने के लिए प्राणपन से संकल्पित हुए। गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ  शैला मुले , हरवंश आहूजा, डॉ, कैलाश वर्मा जी का शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया गया। 
गायत्री परिवार के राजकुमार पालीवाल, सुरेश पांसे, शशि कुमार जागरे, डॉ सुखदेव धोटे,अनूप वर्मा, अजय पंवार, डॉ मनोज पाटणकर सहित सभी परिजनों का सहयोग सराहनीय रहा।
रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है : करण मेहरा

नर्मदापुरम में नमामि देवी मां नर्मदे सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026 आयोजित

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
फोटो - 
बैतूल। खुशी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 29 सितंबर को नर्मदापुरम में नमामि देवी मां नर्मदे सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनर, फोटोग्राफर और इन्फ्लुएंसर्स ने अपनी कला व कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय अभिनेता करण मेहरा शामिल हुए। टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया की भूमिका से देशभर में पहचान बनाने वाले करण मेहरा ने विभिन्न क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा, आसान नहीं है नैतिक सिंघानिया बनना। रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक संघर्ष जारी रखना चाहिए।
समिति के नीलेश मालवीय ने बताया कि समारोह में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें नेशनल लेवल की मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटीशियन बैतूल की वर्षा शर्मा, राखी तिवारी, मेघा सोनी, नर्मदापुरम-बाबई की नेहा सोनी, भोपाल की डॉली सोनी, नर्मदापुरम की सेजल यादव और शाहपुर की नीलम गुप्ता सहित कई प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट ब्यूटीशियन अवॉर्ड और क्राउन से सम्मानित किया गया।
बैतूल में किसान न्याय आंदोलन, खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किसान

बैतूल। अल्पवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बैतूल से किसान न्याय आंदोलन शुरू किया। आंदोलन में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे और फसलों के सर्वे व उचित मुआवजे की मांग की। कांग्रेस ने किसानों की बात रखने के लिए बड़ा मंच बनाया, जहां पार्टी नेता मंच के नीचे बैठकर किसानों की समस्याएं सुनते नजर आए।
रैली के दौरान किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को क्रेन पर लटकाकर फांसी देने की मांग की और पुतला दहन का प्रयास किया। पुतला दहन रोकने के लिए पहले से तैनात फायर ब्रिगेड ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से धान, मक्का, सोयाबीन और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। जंगली सूअरों और फसलों में बीमारियों से भी नुकसान बढ़ा है। किसानों ने जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना है कि राहत नहीं मिली तो आर्थिक संकट गहरा सकता है।
प्रशासन ने किसानों को सर्वे कार्य जारी होने और जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया है।
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
Video 18
Video 19
बैतूल जिले की छोटी बड़ी अपराधिक सामाजिक दुर्घटना जैसी खबरें नहीं मिलेगी किसी भी बड़े-बड़े बैनर पर
Video 21
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दी दबिश
---  
 बैतूल 30 सितंबर 2026/ कलेक्टर डॉ.सौरभ सोनावणे के निर्देशानुसार बैतूल जिले में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने  के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कुमार भादे के नेतृत्व में वृत बैतूल में आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा बैतूल के सदर, चीखलार, गौढ़ाना, हनोतिया ओझाढाना, बैतूल बाजार, जगधर में सामूहिक कार्यवाही की गई। 
 जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार ने उक्त कार्यवाही के दौरान  म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क /च  के अंतर्गत 10 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्यवाही में  35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलो महुआ लहान विधिवत रूप से जब्त किया। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 97000 रुपए है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती लीला सिंह मुकाती, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री जुथिका वर्मा, सुश्री पूजा मालवीय, श्री पंकज लोखंडे तथा आबकारी  मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक, पुलिस आरक्षक थाना कोतवाली और होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे।
क्रमांक 191/1654/09/2026
मिशन स्कूल परिसर में धर्मांतरण और निर्माण के आरोपों पर सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष जांच, भूमि की लीज और निर्माण की वैधानिकता की जांच की मांग

दो आरोपियों पर कार्रवाई सहित पांच बिंदुओं पर उठाए सवाल

बैतूल। सदर स्थित मिशन प्राथमिक शाला परिसर में कथित धर्मांतरण, निर्माण और अन्य गतिविधियों को लेकर सकल हिंदू समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई है। 
हिंदू जागरण मंच, प्रांत टोली से महेंद्र साहू जी प्रांत टोली से समाजसेविका श्रीमती वंदना कुंभारे , हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक राजू तुंडराम, सहसंयोजक बंडु लिखितकर, अधिवक्ता दीपक पाल, अधिवक्ता पूनम राजपूत एम राष्ट्रीय हिंदू सेवा के अध्यक्ष दीपक मालवीय जी के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रतिनिधियों  धर्म जागरण प्रतिनिधि और कुनबी समाज सेवा संगठन के मुन्ना मानकर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा शिकायत में सामने आए आरोपों की वैधानिक जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई।
समाजसेवी वंदना कुंभारे ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि सदर स्थित मिशन प्राथमिक शाला की शासकीय लीज वाली भूमि पर लंबे समय से ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनकी वैधानिकता की जांच आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि बीते दिनों करीब 200 से 250 हिंदू महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और बीमारियां ठीक करने का भरोसा देकर एकत्र किया गया तथा उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया। इस मामले में दो लोगों को पकड़े जाने की बात भी उन्होंने कही।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिस परिसर में पूर्व में मिशन प्राथमिक शाला संचालित होती थी, उसकी भूमि किस संस्था के स्वामित्व में है और किस आधार तथा अवधि के लिए लीज पर दी गई है, इसकी राजस्व एवं संबंधित अभिलेखों के आधार पर जांच की जाए। साथ ही स्कूल बंद होने के बाद परिसर में किए गए कथित निर्माण की भवन अनुमति, संस्था पंजीयन, अग्नि सुरक्षा और विद्युत संबंधी अनुमतियों की भी जांच कराने की मांग की गई है।
संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर में प्रत्येक रविवार लोगों को एकत्र किया जाता है और वहां धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ज्ञापन में स्थल निरीक्षण कर गतिविधियों की वास्तविकता और वैधानिकता की जांच कराने तथा संबंधित व्यक्तियों द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लिए जाने की स्थिति में उनकी पात्रता की भी जांच करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में रंगलीन इम्मानुएल और कृष्ण कुमार शेसकर नामक व्यक्तियों के संबंध में वर्ष 2021 और 2024 में प्राथमिकी दर्ज होने का उल्लेख करते हुए पुलिस अभिलेखों की जांच की मांग की गई है। साथ ही जिले की अन्य तहसीलों में इनके विरुद्ध दर्ज बताए जा रहे मामलों की भी जानकारी जुटाकर, यदि मामले लंबित अथवा प्रमाणित पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। परिसर में कार्यरत स्टाफ और संस्था से जुड़े व्यक्तियों की प्रशासनिक एवं कानूनी स्थिति की भी जांच की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण मंच प्रांत टोली से महेंद्र साहू, हिंदू जागरण मंच मध्य भारत प्रांत से वंदना कुंभारे सहित हिंदू जागरण मंच विधि आयामअधिवक्ता दीपक पाल, अधिवक्ता पूनम राजपूत जिला संयोजक राजू तुंडराम सहसंयोजक बंडु लिखितकर महिला आयाम कल्पना तरुणकर जिला कार्यकारणी सदस्य मेकश्याम साहू राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक मालवीय जी जीकुनबी समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष मुन्ना मानकर, गायत्री परिवार धर्म जागरण एवं अन्य संगठन से मुकेश वरवडे,, हेमासिंह चौहान, कविता मालवी, लता साहू, हेमराज साहू, , गोलू उघड़े,  विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, नगर युवा अध्यक्ष शनि साहू सहित रोहित दिवान, मंथन साहू, विदित मालवी, नवीन योगी और प्रिंस साहू, बंटी सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।
// प्रेस नोट //
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)
दिनांक : 30.09.2026

 🔹*शासकीय राशन की कालाबाजारी पर शाहपुर पुलिस का शिकंजा* 

 🔹*106.39 क्विंटल गेहूं, 23.42 क्विंटल चावल सहित कुल ₹3.93 लाख से अधिक के खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला — आरोपी गिरफ्तार* 

🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संपत्ति संबंधी एवं कालाबाजारी से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिले के समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। साथ ही कालाबाजारी से संबंधित मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं संबंधित खाद्यान्न की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

🔹इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर श्रीमती अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने ग्राम पाठई स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* 

दिनांक 29.09.2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाहपुर श्री आशीष कुमार कुमरे द्वारा कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, जिला बैतूल के पत्र के आधार पर थाना शाहपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पाठई, दुकान कोड 3107004 के विक्रेता राजेश इवने द्वारा शासकीय खाद्यान्न को खुर्द-बुर्द कर कालाबाजारी किए जाने का उल्लेख किया गया।

🔹आवेदन की जांच एवं तथ्यों के आधार पर थाना शाहपुर में *अपराध क्रमांक 454/2026, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं धारा 316(4) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 🔹*₹3.93 लाख से अधिक के खाद्यान्न की कालाबाजारी* 

जांच में निम्न खाद्यान्न की कालाबाजारी किया जाना पाया गया—

• गेहूं – 106.39 क्विंटल, कीमत ₹2,98,982.50

• चावल – 23.42 क्विंटल, कीमत ₹92,738.75

• नमक – 1.49 क्विंटल, कीमत ₹1,825.25

कुल कीमत – ₹3,93,591.50

🔹*त्वरित कार्रवाई कर आरोपी गिरफ्तार* 

प्रकरण दर्ज होने के बाद शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं पतारसी हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी राजेश इवने को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 01 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

🔹*गिरफ्तार आरोपी* 

1. राजेश इवने पिता भीलूसिंग इवने, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम भक्तनढाना, थाना शाहपुर, जिला बैतूल।

🔹 *सराहनीय भूमिका* 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गढ़वाल, प्रधान आरक्षक 193 सेवलाल कलमे एवं आरक्षक 519 शुभम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि शासकीय खाद्यान्न एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी सामग्री की कालाबाजारी अथवा अनियमितता को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज न करें। यदि किसी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर खाद्यान्न की अवैध बिक्री, कालाबाजारी, कम तौल या अन्य अनियमितता की जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।

🔹सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कालाबाजारी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 *बैतूल पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*