सोलर से 90 प्रतिशत तक घटेगा बिजली बिल,78 हजार तक अनुदान
पीएम सूर्य घर योजना के तहत आठनेर में उपभोक्ताओं को दी सोलर लगाने की जानकारी
फोटो -
बैतूल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आठनेर कार्यालय में गुरुवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित कर केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना एवं सेवा सेतु अभियान के तहत सोलर लगाने की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक बैतूल योगेंद्र चौधरी ने बताया कि योजना के तहत सोलर लगाने पर बिजली बिल में 90 प्रतिशत तक की बचत संभव है। शासन की ओर से 78 हजार तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से होने वाले लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भैंसदेही के प्रबंधक एवं विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरविंद डेहरिया ने भी उपभोक्ताओं से चर्चा की। बैतूल के सोलर वेंडर विशाल सोनारे ने सोलर उपकरणों की जानकारी दी। शिविर में जागरूक उपभोक्ता रजनीश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गजानन बरोदे, मौसम जैन, तरुण साहू, उमेश घोरसे, नितिन शिंदे, सुनरीलाल पिपरोले, पवन साहू और गुलाबराव घोरसे उपस्थित रहे।