
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दी दबिश
---
बैतूल 30 सितंबर 2026/ कलेक्टर डॉ.सौरभ सोनावणे के निर्देशानुसार बैतूल जिले में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कुमार भादे के नेतृत्व में वृत बैतूल में आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा बैतूल के सदर, चीखलार, गौढ़ाना, हनोतिया ओझाढाना, बैतूल बाजार, जगधर में सामूहिक कार्यवाही की गई।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार ने उक्त कार्यवाही के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क /च के अंतर्गत 10 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्यवाही में 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलो महुआ लहान विधिवत रूप से जब्त किया। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 97000 रुपए है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती लीला सिंह मुकाती, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री जुथिका वर्मा, सुश्री पूजा मालवीय, श्री पंकज लोखंडे तथा आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक, पुलिस आरक्षक थाना कोतवाली और होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे।
क्रमांक 191/1654/09/2026