
जन्म शताब्दी संकल्प श्रद्धा संवर्धन संगोष्ठी में 300 परिजन शामिल
बैतूल।
आज गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइन बैतूल में अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला शांतिकुंज प्रतिनिधि अरुण खंडागले, दीपचंद मालवी मध्य प्रदेश के जोनल सह समन्वयक रामचन्द्र गायकवाड़ एवं जिला समन्वयक रविशंकर पारखे, गायत्री शक्तिपीठ के हरवंश आहूजा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस कार्यकर्ता कार्यशाला का उद्देश्य था कि गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को गुरु कार्य के प्रति आत्मबोध कराया जा सके एवं वर्तमान समय की विभीषिकाओं से व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा एवं उन्नति प्रगति कैसे की जा सके। इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला थी जिसमें बैतूल जिले की बैतूल, घोड़ाडोंगरी, भीमपुर, चिचोली तहसील के गायत्री परिवार के 275 सक्रिय कार्यकर्ता एकत्रित हुए ।
इस कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को अपने गुरुत्तर दायित्वों को पूर्ण करने प्रेरित किया गया जिले के प्रत्येक गांव तक गायत्री परिवार की सत्सुत्री कार्य योजना, सप्तक्रांति आंदोलन, पंचमहाअभियान, आओ गढ़ेसंस्कारवान पीढ़ी, व्यसनमुक्त भारत आदि अनेक आंदोलनों को किस प्रकार पूरे जिले में पहुंचाया जा सकता है इसके सूत्र बताए गए।
शान्तिकुंज प्रतिनिधियों ने कहा कि युग निर्माण योजना भगवान की योजना है जो पूरी होकर ही रहेगी इसके लिए जीवंत जागृत कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्य का निर्वाह करना ही पड़ेगा आज की कार्यशाला में आए हुए सभी कार्यकर्ता परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ युगऋषि युगव्यास एवं स्नेहसलिला परम वंदनीया माताजी के लक्ष्य मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण को पूरा करने के लिए प्राणपन से संकल्पित हुए। गायत्री परिवार की वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ शैला मुले , हरवंश आहूजा, डॉ, कैलाश वर्मा जी का शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया गया।
गायत्री परिवार के राजकुमार पालीवाल, सुरेश पांसे, शशि कुमार जागरे, डॉ सुखदेव धोटे,अनूप वर्मा, अजय पंवार, डॉ मनोज पाटणकर सहित सभी परिजनों का सहयोग सराहनीय रहा।