Public App Logo
Profile Picture

THAR KI AWAAZ AJAY

@1985churu
1277Followers
0Following
बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, चूरू निवासी महिला घायल

<nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunupolice nis:value=jhunjhunupolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/>
गांवों की सरकार.. इस प्रकार चलेंगे चरण..

<nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratangarh nis:value=Ratangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sardarshahar nis:value=sardarshahar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sujangarh nis:value=sujangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayat nis:value=Panchayat nis:enabled=true nis:link/>
महाराणा प्रताप कॉलोनी पहुंचे सभापति गोयनका, सुनीं लोगों की समस्याएं
सड़क, पट्टे, ड्रेनेज व सीवरेज से जुड़ी मांगों पर समाधान का भरोसा

चूरू। नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने वार्ड नंबर 21 स्थित अग्रसेन नगर की महाराणा प्रताप कॉलोनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने सभापति का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण, पट्टे जारी करवाने, ड्रेनेज एवं सीवरेज योजना के तहत चैंबर लगवाने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग रखी।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव होने से आवागमन में परेशानी होती है। सभापति ने मौके पर गलियों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर परिषद की प्राथमिकता है। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

गोयनका ने कहा कि विकास कार्यों को प्रभावी बनाने में आमजन के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। कॉलोनीवासियों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नगर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, अजय तंवर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sherugoyanka nis:value=sherugoyanka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarparishad nis:value=nagarparishad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chairman nis:value=Chairman nis:enabled=true nis:link/>
🎯 राइफल शूटिंग में लालासर की बेटी ने रचा नया मुकाम!

🇮🇳 ऑल यूनिवर्सिटी स्तर पर चौथी रैंक, अब यूनिवर्सिटी नेशनल में दिखाएंगी हुनर

चूरू। लालासर निवासी एवं स्वामी गोपालास गर्ल्स राजकीय महाविद्यालय की छात्रा सरिता जांगिड़ ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

29 सितंबर को आयोजित इंटर कॉलेज महाराजा करनी सिंह बीकानेर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सरिता ने ऑल यूनिवर्सिटी स्तर पर चौथी रैंक हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका यूनिवर्सिटी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

सरिता की उपलब्धि पर NSUI प्रदेश सचिव तौफीक खान, परिवार, महाविद्यालय एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सरिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता आत्माराम जांगिड़, परिवारजनों, Elite Shooting Club, Churu एवं अपने कोच भागीरथ स्वामी के मार्गदर्शन को दिया।

👏 सरिता को यूनिवर्सिटी नेशनल के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

<nis:link nis:type=tag nis:id=saritajangid nis:value=SaritaJangid nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rifleshooting nis:value=RifleShooting nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=Churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lalasar nis:value=Lalasar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=universitynational nis:value=UniversityNational nis:enabled=true nis:link/> Shooting TharKiAwaazajay
झाड़ियों और कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने बचाया

राजलदेसर। भावनदेसर रोड पर वार्ड 26 व 27 के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों और कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और कीकरों व कचरे के बीच पड़ी बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को राजलदेसर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतनगढ़ और फिर चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई में रेफर किया गया। शुक्रवार दोपहर बच्ची को एफबीएनसी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू किया गया।

2.9 किलो वजन, हालत स्थिर

अस्पताल में जांच के दौरान नवजात का वजन 2.9 किलोग्राम पाया गया। उसका तापमान सामान्य से कुछ कम था। शरीर पर मामूली खरोंच और चोट के निशान भी मिले हैं। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच और उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्वस्थ होने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष होगी पेशी

बाल अधिकारिता विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह ने बताया कि बच्ची के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। समिति के निर्णय के अनुसार आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childhelpline nis:value=childhelpline nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=babygirl nis:value=babygirl nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/>
अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय पोद्दार ने घोषित की कार्यकारिणी

बिसाऊ। अग्रवाल समाज बिसाऊ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पोद्दार ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में प्रमोद बंसल को उपाध्यक्ष, कुंज बिहारी बिरमीवाला को मंत्री, सुभाष क्याल को कोषाध्यक्ष तथा राकेश सिगतिया को उप मंत्री बनाया गया है।

कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में रामजीलाल कल्याणी, रामप्रकाश बिरमीवाला, हरिराम जटिया, जगदीश कसेरा, कमल पोद्दार को शामिल किया गया है।

सदस्य के रूप में प्रमोद कसेरा, मनीष गढ़वाला, कमल क्याल, बुद्धिप्रकाश पोद्दार, पवन क्याल, मनीष बिरमीवाला, कमल बगड़िया, दिनेश बजाज, श्यामसुंदर सिंघानिया, मनीष जटिया, नितिन बुचासिया, कमल ढंडारिया को शामिल किया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agarwalsamaj nis:value=agarwalsamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agrawal nis:value=agrawal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agrasenjayanti nis:value=AgrasenJayanti nis:enabled=true nis:link/>
चूरू। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता की शपथ ली गई। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, स्काउट एवं गाइड, आरपीएफ, टैक्सी यूनियन, रेल कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

शपथ कार्यक्रम के बाद स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर होटल, टी-स्टॉल एवं अन्य संस्थानों द्वारा कचरा डाले जाने वाले क्षेत्र में विशेष सघन सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जीईसीएनडब्ल्यू रवी मीना, आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार सहित रेलवे कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड, टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों और सफाई मित्रों ने भाग लिया।

सफाई अभियान के बाद अधिकारियों ने स्टेशन के सामने स्थित होटल एवं स्टॉल संचालकों को समझाइश देते हुए भविष्य में निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी कचरा नहीं डालने के निर्देश दिए। साथ ही दोबारा कचरा डालने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त रखने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railway nis:value=railway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhataabhiyan nis:value=SwachhataAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
छोटी छोटी कोशिशें बड़ा बदलाव लाती है..

किसी अज्ञात के इन विचारों के साथ कीजिए आज के दिन की शुरुआत..

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=motivationquotes nis:value=motivationquotes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=motivational nis:value=motivational nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morningmotivation nis:value=morningmotivation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/>
चूरू। अग्रसेन नगर स्थित सामुदायिक भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गीता भवन राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन पहुंची। यहां मुख्य यजमान वार्ड पार्षद रजनी तंवर एवं अजय कुमार तंवर ने विधिवत कलश पूजन किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश तंवर, सोहनलाल दाधीच, जगदीश प्रसाद दाधीच, सज्जन लाटा, धर्मपाल सिंह बीका, कल्याण सिंह राजपुरोहित, अग्रसेन समग्र विकास समिति अध्यक्ष वैद्य बनवारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश इन्दौरिया, कृष्ण कुमार (कप्तान जी), पं. भूपेश तिवाड़ी, दिलीप सिंह शेखावत सहित महिला मंडल एवं प्रभातफेरी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राजपुरोहित ने बताया कि कथाव्यास आचार्य हरिओम पाराशर (वृंदावन वाले) प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। संयोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि कथा का आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagwatkatha nis:value=bhagwatkatha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagwatgita nis:value=bhagwatgita nis:enabled=true nis:link/>
जिला मनोरंजन क्लब के संचालन को लेकर उठे सवाल ??

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sanatani nis:value=sanatani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रदर्शन nis:value=प्रदर्शन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindu nis:value=hindu nis:enabled=true nis:link/>
राठौड़ की अगुवाई में नगरपरिषद चूरू ने चलाया विशेष अभियान

<nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4ind nis:value=bjp4ind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajendrarathore nis:value=rajendrarathore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sherugoyanka nis:value=sherugoyanka nis:enabled=true nis:link/>
पीसीसी सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में विभिन्न कार्यों के साथ मनाया डोटासरा का जन्मदिन

<nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=govindsinghdotasara nis:value=govindsinghdotasara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=churunews nis:enabled=true nis:link/>
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | चूरू

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान

📌 पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर

➡️ चूरू जिले में मतदाता सूची के सतत अद्यतन के तहत चलेगा विशेष अभियान
➡️ विशेष गहन पुनरीक्षण में पंजीकरण से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे
➡️ युवा एवं पहली बार पात्र हुए मतदाताओं से पंजीकरण की अपील
➡️ स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कैंप
➡️ अब फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के साथ SIR घोषणा पत्र की जरूरत नहीं
➡️ voters.eci.gov.in और eCINET पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
➡️ बीएलओ के माध्यम से भी कराया जा सकेगा पंजीकरण
➡️ जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की

अपील—कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voters nis:value=voters nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommissionofindia nis:value=ElectionCommissionOfIndia nis:enabled=true nis:link/>
बिसाऊ कस्बे की अक्षुण्ण सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध मूक रामलीला के आगामी मंचन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में मूक रामलीला के संरक्षक कमल पोद्दार गुरुवार को बिसाऊ पहुंचे और रामलीला मंचन की तैयारियों का जायजा लिया। 

इस अवसर पर पोद्दार ने एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, मंत्री गोपी किशन पारीक एवं कोषाध्यक्ष प्रीतम दाधीच सहित कमेटी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

पोद्दार ने रामलीला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण किया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिसाऊ की मूक रामलीला देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

गौरतलब है कि बिसाऊ की ऐतिहासिक मूक रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसे लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramlila nis:value=ramlila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramleela nis:value=ramleela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=historical nis:value=historical nis:enabled=true nis:link/>
संजय पोद्दार बने अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, अग्रसेन जयंती को एकजुटता के साथ मनाने का लिया संकल्प

बिसाऊ। अग्रवाल समाज की बैठक बुधवार को अग्रसेन सेवा सदन में समाज के संरक्षक रामजीलाल कल्याणी, हरिराम जटिया एवं रामप्रकाश बिरमीवाला की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय पोद्दार को अग्रवाल समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक की शुरुआत कैलाश बिरमीवाला की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। प्रमोद बंसल ने अध्यक्ष पद के लिए संजय पोद्दार का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से संजय पोद्दार को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, मंत्री राजीव क्याल तथा कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में समाज के सदस्यों ने आगामी 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती को समाज की एकजुटता के साथ उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी बिरमीवाला ने किया।

इस दौरान सुशील मुसद्दी, रामप्रसाद ठेलासरिया, रामावतार जेजानी, प्रमोद कसेरा, सुभाष क्याल, कमल झुनझुनवाला, रामकिशन महनसरिया, दीपक क्याल, किशन खेमका, कमल बगड़िया, संदीप क्याल, बुद्धिप्रकाश पोद्दार सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agarwalsamaj nis:value=agarwalsamaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agrawal nis:value=agrawal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agrasenjayanti nis:value=AgrasenJayanti nis:enabled=true nis:link/>
चूरू की एजीटीएफ टीम ने आईपीएस अभिजीत पाटिल की अगुवाई में विदेशी हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 

पुलिस ने चूरू-सरदारशहर रोड पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो टर्की मेड विदेशी पिस्तौल जिगाना और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रंगदारी के लिये हत्या करने की फिराक में थे। 

एसपी निश्चयप्रसाद एम ने बताया कि पुलिस टीम ने सरदारशहर के तारानगर रोड पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा व महेंद्र ढेलाणा गैंग के सरदारशहर तहसील निवासी अनिल कुमार और नितेश बागड़ी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल तथा 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। दोनों किसी बड़ी वारदात, यहां तक कि हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों के संबंध में पूछताछ और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास विदेशी पिस्तौल और इतनी संख्या में कारतूस कहां से आए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churupolice nis:value=ChuruPolice nis:enabled=true nis:link/> @top fans <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/>
“Focusing on the Overall Development of Your Child”
New Rajasthan public school Bissau

<nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sportsschool nis:value=sportsschool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=school nis:value=school nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bestschool nis:value=bestschool nis:enabled=true nis:link/>
बिसाऊ के जटिया अस्पताल में रक्तदान शिविर..

<nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4ind nis:value=bjp4ind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blooddonation nis:value=blooddonation nis:enabled=true nis:link/>
आपके लोकप्रिय आकाशवाणी केन्द्र चूरू fm 100.7 MHz से आज रात प्राइम टाइम 8 बजे सुनिये मरु कोकिला सीमा मिश्रा से आरती सोनी की ठेठ आपणी बोली में बातचीत व उन्हीं के गाये गीत

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akashvani nis:value=akashvani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seemamisra nis:value=seemamisra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=interview nis:value=interview nis:enabled=true nis:link/> Seema Mishra Seema Mishra Kunj Bihari Birmiwala
केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान झुलसे फायर फाइटर प्रदीप मेघवाल की मौ,त

90 प्रतिशत झुलसे थे प्रदीप, दुलचास में अंतिम विदाई; एक करोड़ सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग

बिसाऊ। जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे फायर फाइटर प्रदीप मेघवाल की सोमवार दोपहर उपचार के दौरान मौ,त हो गई। हादसे में करीब 90 प्रतिशत झुलसे प्रदीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रदीप की मौ,त की सूचना उनके पैतृक गांव दुलचास पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बिसाऊ बाइपास से तिरंगा बाइक रैली के साथ पार्थिव शरीर को दुलचास ले जाया गया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और प्रदीप कुमार अमर रहे के नारे लगाए। अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

23 सितंबर को हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की शाम करीब पांच बजे जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से फायर फाइटर प्रदीप मेघवाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

पांच भाइयों में सबसे छोटे थे प्रदीप
22 वर्षीय प्रदीप कुमार अविवाहित थे और पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता श्रीराम किसान हैं। प्रदीप की मौत से परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल रहा।

अग्निशमन विभाग ने दी अंतिम सलामी
दुलचास में प्रदीप कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान अग्निशमन सेवा के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और झुंझुनूं सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे करीब 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ सहित जनप्रतिनिधि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सीएफओ जोधपुर जलज घसिया, सीएफओ जय सिंह चौहान, एफओ प्रशांत सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बिसाऊ नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग
हादसे के बाद अग्निशमन कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। अंतिम विदाई में मौजूद लोगों ने कहा कि फायर फाइटर्स आग और अन्य आपदाओं के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान-माल बचाने का काम करते हैं। ऐसे में उन्हें आधुनिक सुरक्षा उपकरण, सेफ्टी किट और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

एक करोड़ की सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग
प्रदीप मेघवाल की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों और मौजूद प्रतिनिधियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। लोगों ने परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा अग्निशमन कर्मचारियों को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

अंतिम विदाई के दौरान दुलचास में माहौल गमगीन रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से प्रदीप मेघवाल को श्रद्धांजलि दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firemans nis:value=firemans nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दमकल nis:value=दमकल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajcmo nis:value=RajCMO nis:enabled=true nis:link/>
🏆 विज्ञान मेले में जीविका शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

बिसाऊ। आदर्श विद्या मंदिर, बिसाऊ में आयोजित विज्ञान मेले में कस्बे के राजस्थान पेड़ा भंडार के योगेश शर्मा की पुत्री जीविका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sciencefare nis:value=sciencefare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=adarshvidyamandir nis:value=adarshvidyamandir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=girl nis:value=girl nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sharma nis:value=sharma nis:enabled=true nis:link/>
मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च, नेताओं ने निर्वाचन आयोग पर लगाए सवाल

चूरू, 29 सितंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और पार्टी द्वारा ‘वोट चोरी’ कहे जा रहे मुद्दे के विरोध में प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से आपणी योजना कार्यालय होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान मनोज मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस मताधिकार और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर फैसले लिए जाने का आरोप लगाया।

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को यह मुद्दा जनता के बीच ले जाना चाहिए। उन्होंने निकाय चुनाव में परिसीमन और प्रशासनिक भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए।

रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा ने निर्वाचन आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। एआईसीसी सचिव रिहाना रियाज चिश्ती और पीसीसी सचिव रियाजत खान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=votechori nis:value=VoteChori nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommissionofindia nis:value=ElectionCommissionOfIndia nis:enabled=true nis:link/>
चूरू/राजगढ़/बीदासर, 28 सितंबर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के आदेश तथा अभिहित अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार 24 से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘अस्पतालों के आसपास विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने चूरू जिले में विभिन्न स्थानों पर सघन जांच एवं कार्रवाई की।

बीदासर में गोवर्धन प्रसाद टाटिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित प्रतिष्ठानों एवं अन्य दुकानों की जांच के दौरान 2 किलोग्राम अचार मसाला, 200 ग्राम अमचूर पाउडर, 200 ग्राम अनारदाना और 100 ग्राम सेंधा नमक सहित कुल एक्सपायर्ड मसाले बरामद किए गए। इसके अलावा 400 ग्राम मिक्स अचार तथा 1.2 किलोग्राम दलिया जैसी अमानक सामग्री भी मिली। इन सामग्रियों को जनस्वास्थ्य के हित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। बीदासर में 1 विधिक (Act) तथा 3 निगरानी (Surveillance) नमूने भी लिए गए।

राजगढ़ में बालाजी मसाला उद्योग से 1 विधिक (Act) नमूना लिया गया। वहीं मेहता अस्पताल के पास स्थित श्याम स्टोर, श्याम ट्रेडिंग कंपनी, श्री श्याम मसाला उद्योग एवं अन्य प्रतिष्ठानों से 5 निगरानी (Surveillance) नमूने संग्रहित किए गए। राजगढ़ में कार्रवाई के दौरान 5 किलोग्राम एक्सपायर्ड मसाला भी नष्ट करवाया गया।

चूरू में भी अस्पतालों के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना के संबंध में संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत झझड़िया हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर कैंटीन, स्वामी ट्रेडिंग कंपनी, श्री बालाजी जूस एंड चाट कॉर्नर, मोदी स्वीट्स, घनश्याम ट्रेडिंग कंपनी, भगवानी देवी अस्पताल के पास कैंटीन, मेहता मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के पास स्थित सरस बूथ नंबर 220 व 47, मैसर्स शिव मसाला उद्योग तथा मैसर्स भोजकिया/भोजनिया ट्रेडिंग कंपनी का सघन निरीक्षण किया गया। संचालकों को एफएसएसएआई (FSSAI) के खाद्य सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, डॉ. कुलदीप खटोड़, अशोक घोटिया, सुरेंद्र डूडी, मूलचंद मीणा, डॉ. अनिल, डॉ. प्रकाश नागोरा, आशा गुर्जर, राम अवतार शर्मा, हरीराम एवं पूजा सैनी सहित विभागीय टीम के सदस्य शामिल रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samples nis:value=samples nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foodsafety nis:value=foodsafety nis:enabled=true nis:link/> Kunj Bihari Birmiwala
बिसाऊ में विज्ञान मेले और विज्ञान-गणित क्विज का आयोजन

मोइन अली, आर्यन और आदित्य ने हासिल किए प्रथम तीन स्थान; क्विज में टीम A विजेता

बिसाऊ। पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में एक दिवसीय विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सुरा ने की। कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता (गणित) हेमन्त प्रजापत रहे।

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न नवाचारों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में कंचन शेखावत, संदीप कुमार सैनी एवं प्रहलाद सिंह शामिल रहे। मूल्यांकन के आधार पर मोइन अली ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय तथा आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता में A, B, C एवं D चार टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में टीम A विजेता रही। विजेता टीम में अंशु, पंकज सैनी, गुंजन एवं मोइन अली शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपीलेश शर्मा, परमेश्वर लाल प्रजापत, भवानी शंकर महनसरिया एवं विलास सैनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य एवं अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bissau nis:value=bissau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=govtschool nis:value=govtschool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sciencefair nis:value=sciencefair nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationforall nis:value=EducationForAll nis:enabled=true nis:link/> Kunj Bihari Birmiwala
गैनाणी का पानी खेत में घुसा, फसल खराब !

समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हादसे की आशंका, प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं

चूरू। भानीनाथ आश्रम के पास गैनाणी की सप्लाई पाइपलाइन से पानी बाहर निकलने के कारण आसपास के क्षेत्र में गंदा पानी फैल गया। पानी खेत में घुसने से देवनाथ के खेत में खड़ी फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका हो गई। खेत में पानी भरने के साथ आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार रविवार रात देवनाथ के खेत में दो मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में गैनाणी का पानी आते देखा और इसकी सूचना आश्रम में देवनाथ महाराज को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी को रोकने का प्रयास किया गया।

आश्रम के कमलनाथ ने बताया कि पाइपलाइन से पानी फैलने की समस्या के संबंध में प्रशासन और नगर परिषद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से पाइपलाइन की समस्या का स्थायी समाधान करवाने तथा खेतों में हुए नुकसान का जायजा लेने की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tharkiawaazajay nis:value=tharkiawaazajay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarparishad nis:value=nagarparishad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sherugoyanka nis:value=sherugoyanka nis:enabled=true nis:link/>