
चूरू। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता की शपथ ली गई। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, स्काउट एवं गाइड, आरपीएफ, टैक्सी यूनियन, रेल कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
शपथ कार्यक्रम के बाद स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर होटल, टी-स्टॉल एवं अन्य संस्थानों द्वारा कचरा डाले जाने वाले क्षेत्र में विशेष सघन सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, जीईसीएनडब्ल्यू रवी मीना, आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार सहित रेलवे कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड, टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों और सफाई मित्रों ने भाग लिया।
सफाई अभियान के बाद अधिकारियों ने स्टेशन के सामने स्थित होटल एवं स्टॉल संचालकों को समझाइश देते हुए भविष्य में निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी कचरा नहीं डालने के निर्देश दिए। साथ ही दोबारा कचरा डालने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त रखने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
#tharkiawaazajay #churu #railway #SwachhBharat #SwachhataAbhiyan
Churu, Churu | Oct 2, 2026