Public App Logo
Profile Picture

Chhattis TV

@chhattistv
7834Followers
0Following
प्राकृतिक संसाधन सार्वजनिक संपत्ति और सामूहिक धरोहर हैं. निजी स्वार्थ के लिए नदियों का सीना चीरकर अंधाधुंध अवैध दोहन करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन के मामले में सजा सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश (खान एवं खनिज) सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन “धरती हर व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन देती है, लेकिन लालच को नहीं” का उल्लेख किया. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में नरमी बरतने से समाज में गलत संदेश जाएगा. अदालत ने अरपा से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में दो आरोपियों को 3-3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. दोनों पर 26-26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.

 सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपियों के प्रथम अपराधी और गरीब किसान होने का हवाला देते हुए नरमी बरतने की गुहार लगाई थी. हालांकि, अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसे खारिज कर दिया. निर्णय सुनाते ह�
दुर्ग में बुधवार रात नवनिर्माण समिति के गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल से धक्का-मुक्की भी हुई थी। इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और बजरंग दल पर निशाना साधा है।भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के बड़े नेताओं के परिवारों में भी मुस्लिमों के यहां रिश्ते हुए हैं। वे पहले अपना घर सुधारें, फिर दूसरों को धर्म का ज्ञान दें।

दरअसल, दुर्ग नवनिर्माण समिति के गरबा कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। इसके अगले दिन यानी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसी गरबा पंडाल में पहुंचे और मां दुर्गा की महाआरती की। इस दौरान भूपेश बघेल ने घटनाक्रम को लेकर बयान दिया।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल के लोग बताएं कि वे RSS प्रमुख मोहन भागवत को मानते हैं या नहीं। मोहन भागवत इंग्लैंड में जाकर कहते हैं कि जो मुसलमानों को सताता है या प्रताड़ित करता है, वह हिंदू नहीं हो सकता। भागवत यह भी कहते हैं कि भारत के सभी लोगों का DNA एक है। ऐसे में फिर विरोध क्यों किया जाता है।
सूरजपुर में अस्पताल के गेट पर डिलीवरी, नवजात की मौत..
 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गणेशपुर गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 11 बजे एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का गेट बंद था और मदद के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी बाहर नहीं आया। इसके बाद महिला ने अस्पताल के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर होने पर उसे रामानुजनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद CMHO ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और ANM प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस घटना ने अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को समय पर मदद मिलने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में परिजनों के आरोपों और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई ह
भिलाई के Forebells School प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, समर्थन में उतरे स्टूडेंट्स और टीचर्स !
छत्तीसगढ़ में लोगों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई CM हेल्पलाइन पर अब तक 2 लाख से ज्यादा मांगें, शिकायतें और समस्याएं दर्ज हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में जिलों में शिकायतों के समाधान की स्थिति पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री यह भी देखेंगे कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई हो रही है या नहीं और लोगों को उनकी समस्याओं का सही समाधान मिल रहा है या नहीं। साथ ही, शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और जिलों के प्रदर्शन पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव विकासशील ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए थे।
बता दें कि CM हेल्पलाइन सेवा 9 जून को शुरू की गई थी। इसके जरिए लोग 1076 नंबर पर अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। अब मुख्यमंत्री की समीक्षा में यह देखा �
छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में थाने के भीतर कथित थप्पड़ मारने की घटना को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने महिला पुलिसकर्मी नेहा भास्कर पर कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-6 और भिलाई नगर थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच पुराने मारपीट विवाद को लेकर बातचीत कराई गई और फिलहाल स्थिति सामान्य है।

●क्या है पूरा मामला? पुराने विवाद से थाने में हंगामे तक की कहानी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह के मुताबिक, पिछले दिनों मारपीट के एक मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर संगठन नाराज था। उनका आरोप है कि एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाद में उसे बीच में ही रोक दिया गया। इसी मामले को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संबंधित थाना प्रभारी (टीआई) और नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) से मिलने पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

( Chhattisgarh News,  Chhattisgarh Schools Holidays, Raipur News,  School Holiday Chhattisgarh, Diwali Vacation)
भिलाई के सेक्टर-7 में पिछले 12 सालों से लगातार भव्य रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग गरबा खेलने और नवरात्रि का आनंद लेने पहुंचते हैं। खास बात यह है कि यहां हर दिन 20 शानदार Gifts जीतने का मौका मिलता है, जिसमें चांदी के सिक्के भी शामिल हैं। वहीं, प्रथम पुरस्कार में स्कूटी और दूसरे पुरस्कार में Diamond Ring दी जाएगी। गरबा, मस्ती और शानदार इनामों के साथ यहां नवरात्रि का उत्साह देखते ही बन रहा है।

( Bhilai Raas Garba, Bhilai Sector 7 Garba, Bhilai Navratri Garba 2026, Bhilai Garba Night , Durg Garba Festival )
जगदलपुर निवासी एक पति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तलाक मिल गया है। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी उसे कम आमदनी को लेकर ताने देती थी, भिखारी कहकर अपमानित करती थी और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करती थी। इसके अलावा, पति ने चरित्र पर संदेह करने और मां से अलग रहने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था।

पारिवारिक अदालत ने पहले पति की तलाक याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की। दोनों पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयान सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि लगातार विवाद, गंभीर अविश्वास और मानसिक कष्ट सामान्य वैवाहिक अनबन से कहीं अधिक थे। कोर्ट ने पारिवारिक अदालत का पुराना फैसला निरस्त करते हुए मानसिक क्रूरता के आधार पर पति को तलाक की डिक्री प्रदान कर दी।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हर छोटा-मोटा वैवाहिक विवाद क्रूरता नहीं होता। इसके लिए पति-पत्नी के पूरे वैवाहिक जीवन और उनके व्यवहार के संयुक्त प्रभाव का आकलन करना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन करीब 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए, वहीं दूसरे दिन लगभग 8 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है।

इस भव्य गरबा उत्सव का आयोजन दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की ओर से किया जा रहा है। उत्सव में पारंपरिक परिधानों, गरबा की धुनों और लोगों के उत्साह ने माहौल को खास बना दिया है।

आज, 15 अक्टूबर को इस दो दिवसीय गरबा उत्सव का अंतिम दिन है। ऐसे में दुर्गवासियों के पास अपने परिवार और दोस्तों के साथ गरबा का आनंद लेने का यह आखिरी मौका है।
Narayana E-Techno School, Durg में गरबा नाइट की धूम, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने जमकर किया गरबा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहायक शिक्षक भर्ती के 2,292 पदों के लिए परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी गई है। सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर 2026 और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का दोबारा मौका भी दिया गया है। परीक्षा और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
राजनांदगांव में आज जुबिन नौटियाल LIVE! जानिए कहाँ से होगी Entry!
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान हो गया है. इस हत्याकांड की दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा हुई है. जिला जेल से दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था. कोर्ट ने पति की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में छिपाने के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को लेकर फांसी की सजा का ऐलान कर दिया है.
धमतरी के डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि दहेज में 2 से 3 करोड़ रुपये और लग्जरी कार की मांग की गई। शिकायत में गर्भावस्था के दौरान मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी जिक्र है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आखिर आज के दौर में भी शादी जैसे पवित्र रिश्ते में दहेज की मांग क्यों? आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शादी कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 53 वर्षीय रेशम लाल साहू को पदमा नाम की युवती से शादी कराने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद युवती बनकर बात करने वाली महिला ने बीमारी, इलाज और दूसरी परेशानियों का बहाना बनाकर उनसे अलग-अलग किस्तों में 5 लाख 65 हजार 355 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शक होने पर रेशम लाल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पदमा नाम की कोई नर्स नहीं मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर भूमिका रंगारी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैरिज ब्यूरो के नाम पर लोगों को निशाना बनाते थे।

(Chhattisgarh marriage fraud, Janjgir-Champa news, marriage scam, matrimonial fraud, fake marriage bureau, Rs 5.65 lakh fraud, Resham Lal Sahu, Padma marriage case, online marriage fraud, marriage fraud case Chhattisgarh, five accused arrested, Bhumika Rangari, fake nurse scam, medical treatment fraud, matrimonial scam India, Chhattisgarh crime news, marriage bureau fraud, police investigation, fraud in the name of marriage, cheating case, latest Chhattisgarh news)
दिल्ली में INDIA गठबंधन ने ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकालकर चुनावी प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले और संजय राउत समेत विपक्ष के कई बड़े नेता इस मार्च में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, चरणदास महंत और दीपक बैज समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

विपक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी और SIR को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी पहले भी कई राज्यों के चुनावों में अनियमितताओं के आरोप लगा चुके हैं और सबूत होने का दावा कर चुके हैं। इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बीच मार्च निकाला गया।

अब इसके राजनीतिक मायने भी चर्चा में हैं।विपक्षी दलों की एकजुटता, चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा और कांग्रेस का देशव्यापी अभियान इस मार्च के प्रमुख पहलू हैं। हालांकि, वोट चोरी से जुड़े आरोपों की पुष्टि और उनके कानू�
अहिवारा के ग्राम मोहंदी नारधा स्थित बाबा रुखड़नाथ धाम में भव्य नवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। 14 अक्टूबर को रात 8 बजे से अनुराग शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। वहीं, 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे से भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक अमन शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
एक हाउसवाइफ के सपने से शुरू हुआ Virasat by Twinkle का खूबसूरत सफर

दुर्ग के स्टेशन रोड, गुरुद्वारा के पास स्थित Virasat by Twinkle में पाएं खूबसूरत कुर्तियाँ, को-ऑर्ड सेट्स, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज और स्टिच्ड-अनस्टिच्ड सूट्स, वो भी किफायती कीमतों पर।

यहां आपको मिलती है बेहतरीन क्वालिटी और शानदार डिज़ाइन्स, वो भी बड़े स्टोर्स की तुलना में बेहद किफायती दामों पर। खास बात यह है कि आप वीडियो कॉल के जरिए भी अपनी पसंदीदा ड्रेस देख सकते हैं और देशभर में डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ट्विंकल जी ने अपनी मां से मिली कला और कारोबार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए करीब 9-10 साल तक ऑनलाइन काम किया और अब अपने सपने को एक खूबसूरत स्टोर के रूप में साकार किया है।

कुर्तियाँ सिर्फ ₹399 से शुरू!

पता: स्टेशन रोड, गुरुद्वारा के पास, दुर्ग
संपर्क: 88272 16162
Email: virasatbytwinkle@gmail.com

ऑर्डर और अधिक जानकारी के लिए Instagram पर DM करें या दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर रात के अंधेरे में मोबाइल फोन की रोशनी में 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,100 रुपए नकद, ताश की एक गड्डी और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 8 हजार 100 रुपए बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी रात में सुनसान रास्ते पर इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे।
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 की प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छा रखने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में आवश्यक संशोधन कर दिया है। विभाग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता से संबंधित पुराने प्रावधानों में बदलाव किया है। इस नए संशोधन के लागू होने से अब दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी से प्रभावित पात्र अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इन सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की नई तिथियां छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित की जाएंगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार रूपए 355 से बढ़ाकर रूपए 425 प्रति क्विंटल कर दिया है। इस निर्णय से पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना आपूर्ति करने वाले 31,022 किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रूपए की बोनस राशि प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर प्रदेश के गन्ना किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। 

( Chhattisgarh News, Raipur News, CG news, Chhattisgarh Sugarcane Farmers,
दिल्ली में आज कांग्रेस के ‘March for Democracy’ के दौरान छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नजर आए।
लोकतंत्र मार्च के दौरान देवेंद्र यादव राहुल गांधी के करीब दिखाई दिए। इस दौरान वे राहुल गांधी के आसपास मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने और उनके लिए रास्ता बनाने में मदद करते नजर आए। मार्च के दौरान उनकी सक्रियता ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

( Chhattisgarh News, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Devendra Yadav, Cg news, March for democracy, News Delhi, SIR )
छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को नागपुर में नौकरी का झांसा, तमिलनाडु में बनाया बंधक!
दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रसव के दौरान नवजात की हड्डियां टूटने और उसकी हालत बेहद गंभीर होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवजात की स्थिति करीब 10 दिनों तक ब्रेन डेड जैसी बनी रही। वहीं, इस पूरे मामले में परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान हुई कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं।
इस घटना के बाद अस्पताल में प्रसव के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और इलाज की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं