छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन करीब 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए, वहीं दूसरे दिन लगभग 8 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है।
इस भव्य गरबा उत्सव का आयोजन दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की ओर से किया जा रहा है। उत्सव में पारंपरिक परिधानों, गरबा की धुनों और लोगों के उत्साह ने माहौल को खास बना दिया है।
आज, 15 अक्टूबर को इस दो दिवसीय गरबा उत्सव का अंतिम दिन है। ऐसे में दुर्गवासियों के पास अपने परिवार और दोस्तों के साथ गरबा का आनंद लेने का यह आखिरी मौका है।