सूरजपुर में अस्पताल के गेट पर डिलीवरी, नवजात की मौत..
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गणेशपुर गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 11 बजे एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का गेट बंद था और मदद के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी बाहर नहीं आया। इसके बाद महिला ने अस्पताल के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर होने पर उसे रामानुजनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद CMHO ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और ANM प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस घटना ने अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को समय पर मदद मिलने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में परिजनों के आरोपों और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई ह