Public App Logo
Profile Picture

Pahad Tv

@navalkhali
1421Followers
5Following
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ!!

देहरादून : 2027 के चुनावों की सरगर्मियों तेज हो गई हैं और सत्तासीन भाजपा समेत सभी दल राजनैतिक गठजोड़ों में लगे हुए हैं और सभी अपने संगठनों को मजबूत करने के लिए लगातार अपने दलों के कुनेबे को बढ़ा रहे हैं । 
रविवार को देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डीके पाल,देहरादून ऑटो यूनियन के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद और कई ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। डॉक्टर हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर तमाम पार्टी और यूनियन के लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है और ऐसे ट्रेड यूनियन और ऑटो यूनियन जब कांग्रेस से जुड़ेंगे तो कांग्रेस का माहौल पूरा प्रदेश में बनेगा जिससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में बड़ी मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इंटक ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है और 20 अगस्त को दिल्ली में इंटक ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसमें राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।
एक्सक्लूसिव वीडियो –: जब हरक सिंह रावत ने बेची थी चाट!! घर से भागकर गए थे तो क्या हुआ था? सुनिए पहली बार हरक सिंह रावत ने किया अपने बारे में बड़ा खुलासा!!
उत्तराखंड की अब तक की तमाम बड़ी ख़बरें 16 अगस्त 2026 | Uttarakhand | Pahad TV
जग्गा प्रकरण में क्या बोला पीयूष यादव.........
देहरादून –: पता पूछने के बहाने झपट ली महिला के गले से सोने की चैन। बेचारी बुजुर्ग महिला गिरने के बाद उठ भी नहीं पायी। मामला देहरादून के सबसे पॉश इलाके बसंत विहार का बताया जा रहा है।
बिग ब्रेकिंग: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- चार साल बाद भी न्याय का इंतजार!!

नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष बीत जाने के बाद भी परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। राहुल गांधी ने मामले में सामने आए कथित ‘वीआईपी’ एंगल को लेकर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने कहा कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं। आरोप है कि कथित वीआईपी मेहमान की मांग का विरोध करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। बाद में उनका शव चीला नहर से बरामद हुआ था।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच और घटनाक्रम को लेकर कई सवाल आज भी बने हुए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जांच पूरी होने से पहले रिजॉर्ट के कुछ हिस्सों और अंकिता के कमरे को ध्वस्त किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मामले में चर्चित ‘वीआईपी’ की पहचान और उसकी भूमिका को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट क्यों नहीं हुई।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के चलते मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी तरह का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय मिलना लोकतांत्रिक समाज की बुनियादी जिम्मेदारी है। अंकिता भंडारी के परिवार की न्याय की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट पहले ही तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना चुका है। वहीं, ‘वीआईपी’ एंगल को लेकर उठे नए विवाद के बीच उत्तराखंड सरकार ने जनवरी 2026 में मामले की सीबीआई जांच की अनुमति दी थी और बाद में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली।
उत्तराखंड की अब तक की तमाम बड़ी ख़बरें 15 अगस्त 2026 | Uttarakhand | Pahad TV
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !!!
आप सभी सम्मानित दर्शकों, पाठकों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आइए, आज़ादी के अमर वीरों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।
केदारघाटी–: क्या पाताललोक में समा रही जमीन? भूस्खलन से हाइवे भी प्रभावित!! उच्च हिमालय क्षेत्र पर मंडराया बड़ा खतरा!! लगातार भूस्खलन से चिंता में लोग!!
केदारनाथ यात्रा के रामपुर बाजार पर मंडराया भूस्खलन का बड़ा खतरा -
रुद्रप्रयाग के रामपुर बाजार पर इन दिनों भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। केदारनाथ हाईवे के किनारे लगातार हो रहे भूधंसाव ने अब बाजार की ओर रुख कर लिया है। सड़क का आधे से अधिक हिस्सा भूधंसाव की चपेट में बताया जा रहा है, जबकि आसपास बने भवनों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
लगातार बारिश के बीच स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रामपुर बाजार के समीप स्थित संवेदनशील भूस्खलन जोन की चिंता बढ़ा दी है। जून माह से यहां लगातार जमीन धंस रही है और अब इसका असर बाजार क्षेत्र की ओर साफ दिखाई देने लगा है। सड़क के साथ-साथ आसपास की जमीन भी लगातार खिसक रही है।

रामपुर बाजार के समीप लंबे समय से सक्रिय इस भूस्खलन क्षेत्र में पहले भी हाईवे की सुरक्षा दीवार धंस चुकी है। राजमार्ग विभाग की कार्यदायी संस्था ने सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया था, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई भारी बारिश के बाद यह दीवार दोबारा धंस गई। इसके बाद से भूधंसाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि भूधंसाव अब सड़क तक सीमित नहीं रह गया है। बाजार की ओर बढ़ते भूधंसाव से आसपास बने भवनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते स्थायी और वैज्ञानिक उपचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने राजमार्ग विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि इतना संवेदनशील मामला होने के बावजूद मौके का समुचित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विशेषज्ञों की टीम बुलाकर क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने और वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट की मांग की है।

वहीं, लगातार जारी बारिश ने खतरे को और बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि अगर बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो भूधंसाव की रफ्तार और बढ़ सकती है। ऐसे में रामपुर बाजार और केदारनाथ हाईवे की सुरक्षा को लेकर तत्काल ठोस कदम उठाना जरूरी हो गया है।

फिलहाल, रामपुर बाजार में लगातार बढ़ते भूधंसाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन और राजमार्ग विभाग इस संवेदनशील क्षेत्र में कितनी तेजी से स्थायी और वैज्ञानिक सुरक्षा उपाय लागू करता है, ताकि किसी बड़े हादसे को समय रहते टाला जा सके।
भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के फिर बिगड़े बोल!! फिर पत्रकारों को कह दी ऐसी बात कि पत्रकार संगठनों ने जताया विरोध। उत्तराखंड के ग़ालिबाज पूर्व विधायक का वीडियो वायरल। उत्तराखंड को अपने गुप्तांग पर रखने की पूर्व में कह चुके बात। बाबजूद इसके भाजपा मेहरबान। 
आखिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की क्या है ऐसी मजबूरी? जो नहीं बना पा रहे गालिबाज विधायक से दूरी?
केदारनाथ विधानसभा को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता सुमंत तिवाड़ी से खास बातचीत!!

 कहा, थोड़ी सी चूक ने बदल दिए सम्मीकरण, कांग्रेस में होता तो मिल जाता टिकट,,

केदारनाथ विधानसभा में घोषणाओं पर कार्य करने की जरूरत,, जनता से किए वायदों को समय से पूरा करने पर मिलेगा फायदा,, नहीं तो विधानसभा चुनाव में होगा नुकसान,,

उत्तराखंड की हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा,, भाजपा में दावेदारों की लम्बी लाइन,,
पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे पर  क्या बोले बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ??सुनिए।
कोतवाली के बाहर फोटोग्राफर्स ने आरोपी को घेरा, मारपीट के बाद पुलिस के हवाले
श्रीनगर। गत रात्रि कनिका फोटोग्राफी के मालिक के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को श्रीनगर कोतवाली के बाहर हंगामा हो गया। मामले में शामिल एक आरोपी जब कोतवाली पहुंचा तो फोटोग्राफर्स यूनियन के सदस्यों ने उसे घेर लिया।
बताया जा रहा है कि बीती रात कनिका फोटोग्राफी के मालिक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी के कोतवाली पहुंचने की सूचना पर फोटोग्राफर्स यूनियन के सदस्य कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए।
आरोपी को देखते ही फोटोग्राफर्स ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिसकर्मी आरोपी को कोतवाली के अंदर ले गए।
घटना के बाद कोतवाली के बाहर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल अन्य युवकों की भूमिका भी जांची जा रही है।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यानी यूकॉस्ट की ‘लैब ऑन व्हील्स’ पहल अब प्रदेश के सभी 13 जिलों में संचालित हो रही है। आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक मॉडलों से लैस मोबाइल लैब ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों तक पहुंच रही है। इसका उद्देश्य प्रयोगशाला से वंचित बच्चों को प्रायोगिक विज्ञान शिक्षा देना है। इस साल 260 सरकारी स्कूलों के 28,496 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिला। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के अनुसार, यह पहल विज्ञान शिक्षा की खाई पाटने में अहम भूमिका निभा रही है।
बाल बाल बचे सांसद अनिल बलूनी!! पीपलकोटी आते समय तोता घाटी में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी में गिरा पत्थर।

पीपलकोटी THFC हादसे का जायजा लेने के लिए मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद भी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी देहरादून से अपनी गाड़ी से निकल पड़े तो वही तोता घाटी के पास उनका वाहन बड़े पत्थरों की चपेट में आ गया जिससे वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है वही हादसे के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बालोनी बाल बाल बच गए
कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद नमामि गंगे घाट पर हरिद्वार पुलिस और सिख रेजिमेंट आर्टिलरी, रायवाला के जवानों ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद जवानों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने घाट व आसपास के तटवर्ती क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक, सूखा और गीला कचरा समेत करीब 6 टन कचरा एकत्र कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। अभियान के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र एकता का संदेश दिया गया।
सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो का संज्ञान, रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित 
 
एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट, रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित 
 
*सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच के निर्देश दिए हैं। ग्राम पगना, तहसील चमोली निवासी ताजवर सिंह द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड रूम से पुरानी खतौनी की नकल उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच किए जाने तथा दो कार्मिकों द्वारा ₹500 रिश्वत मांगे जाने के आरोपों की जांच का अनुरोध किया है।* 
 
प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के लिए अपर जिलाधिकारी, चमोली की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में अपर जिलाधिकारी, चमोली को अध्यक्ष तथा कोषाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, चमोली को सदस्य नामित किया गया है। 
 
*जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि प्रकरण से संबंधित सभी तथ्यों एवं बिंदुओं की प्राथमिकता के आधार पर गहनता से जांच की जाए। साथ ही संबंधित सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट, तथ्यपरक एवं सुस्पष्ट जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।* 
 
जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में आमजन को सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच की जाएगी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रकरण में सामने आने वाले सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chamoli nis:value=chamoli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gopeshwar nis:value=gopeshwar nis:enabled=true nis:link/>
नर्सिंग अधिकारियों से वादा खिलाफी, भर्ती में अनियमितताओं और 80:20 महिला-पुरुष नियम को लेकर राहुल गांधी से मिले नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारी

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं, भर्ती नियमावली में बार-बार किए जा रहे बदलाव तथा नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ कथित वादा खिलाफी के मुद्दे को लेकर नर्सिंग एकता मंच उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी जी को उत्तराखण्ड के हजारों बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किए जाने से लंबे समय से सरकारी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
नर्सिंग एकता मंच ने बताया कि आज उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित एकता विहार में नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरने को 252 दिन पूरे हो चुके हैं। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि “आप लोगों के लिए हम जरूर कुछ करेंगे”, जिसके भरोसे पर अभ्यर्थियों ने उम्मीद बनाए रखी। लेकिन बाद में सरकार द्वारा नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर दी गई, जिससे आंदोलनरत एवं वर्षों से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों में भारी निराशा उत्पन्न हुई।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जब सरकार स्वयं अभ्यर्थियों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देती है, तो उसके बाद परीक्षा आयोजित कर देने से सरकार के आश्वासन और अभ्यर्थियों के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है। इसी वादा खिलाफी के मुद्दे को भी राहुल गांधी जी के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि जब अभ्यर्थी अपनी नर्सिंग शिक्षा पूरी कर भर्ती की तैयारी कर रहे थे, उस समय वर्षवार एवं वरिष्ठता के आधार पर भर्ती की व्यवस्था लागू थी। इसी व्यवस्था पर विश्वास करते हुए अभ्यर्थियों ने वर्षों तक अपनी बारी का इंतजार किया। लेकिन अब जब उनकी बारी आने का समय आया है, तो भर्ती प्रक्रिया को परीक्षा आधारित किए जाने से उनके सामने नया संकट खड़ा हो गया है।
पदाधिकारियों ने राहुल गांधी जी के समक्ष यह भी मुद्दा उठाया कि भर्ती नियमावली में बार-बार परिवर्तन किए जाने से बीच के वर्षों में नर्सिंग शिक्षा पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को भारी नुकसान हो रहा है तथा हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
80:20 महिला-पुरुष भर्ती नियम समाप्त करने की मांग
नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती में लागू 80 प्रतिशत महिला एवं 20 प्रतिशत पुरुष के प्रावधान को लेकर भी अपनी चिंता राहुल गांधी जी के समक्ष रखी।
मंच ने मांग की कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती में लिंग के आधार पर पदों का विभाजन समाप्त किया जाए और पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को समान एवं निष्पक्ष अवसर प्रदान किए जाएँ। पदाधिकारियों का कहना है कि योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता, मेरिट और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर होना चाहिए, न कि केवल लिंग के आधार पर।
नर्सिंग एकता मंच ने राहुल गांधी जी से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे को संसद एवं उचित मंच पर उठाकर 80:20 महिला-पुरुष व्यवस्था को समाप्त कराने तथा पुरुष नर्सिंग अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक पहल करें।
मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी वर्ग या महिला अभ्यर्थियों के अधिकारों को कम करने की नहीं है, बल्कि पुरुष एवं महिला दोनों के लिए समान अवसर और गैर-भेदभावपूर्ण भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने की है।
नर्सिंग एकता मंच ने राहुल गांधी जी से उत्तराखण्ड में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती से संबंधित वादा खिलाफी, भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, नियमावली में बार-बार परिवर्तन तथा 80:20 महिला-पुरुष प्रावधान जैसे मुद्दों पर गंभीरता से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
मंच के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी जी देशभर के नर्सिंग अभ्यर्थियों की इस समस्या को उचित मंच पर उठाएंगे तथा नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, न्यायपूर्ण एवं समान अवसर पर आधारित बनाने की दिशा में आवाज उठाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने की मुलाकात!! राहुल गांधी बोले: हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में सरकार बनने पर हजारों कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ!!
वीडियो वायरल–: पीपलकोटी THDC टनल हादसे में टनल के अंदर काम कर रहे युवक का वीडियो हुआ वायरल!! कंपनी अधिकारियों की लापरवाही की खुली पोल!!
टनल हादसा–: खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पीपलकोटी!!
THDC टनल हादसा: देखिए SDRF के जवानों का जज्बा!! विषम परिस्थितियों में दिनरात रेस्क्यू अभियान जारी!! अब तक 07 की मौत !! 03 लापता!!
मुख्यमंत्री धामी ने किया पीपलकोटी टनल का स्थलीय निरीक्षण!! हादसे में अब तक 07 की मौत 03 लापता!!
टनल हादसा–: खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पीपलकोटी!!
पीपलकोटी टनल हादसा–: अबतक 07 की मौत । 03 लापता। खराब मौसम के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्यों का निरीक्षण किया!!