लैब टेक्नीशियन्स की सरकार को आत्मदेह की चेतावनी,
लैब निजीकरण का विरोध ।
देहरादून: पिछले 135 दिनों से अपनी चार सूत्रीय मांगों के साथ धरने पर बैठे प्रदेश के लैब टेक्नीशियन ने सरकार को आत्मदाह की चेतावनी दी है । बुधवार को देहरादून में प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड लैब टेक्नीशियन संघ ने कहा कि प्रदेश के प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन पिछले 135 दोनों से धरना स्थल पर अपनी मांगों के साथ आंदोलनरत है और इस दौरान एक बार सचिवालय,दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच किया साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात भी हुई लेकिन बावजूद मुख्यमंत्री के मौखिक आश्वासन के अधिकारियों के सुस्त रवैया के चलते प्रदेश के प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन और पहाड़ की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है । लैब टेक्नीशियन उत्तराखंड संघ के प्रदेश महासचिव मयंक राणा ने कहा कि मंत्री से लेकर मुखमंत्री तक अपनी मांग रख ली गई है लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है साथ ही स्वस्थ मंत्री धन सिंह रावत के आश्वासन के बाद भी एनएचएम की निविदा निकालकर प्रदेश में लैब्स का निजीकरण किया जा रहा है जिसका ख़ामियाज़ा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा । उन्होंने सरकार को आत्मदाह की सख़्त चेतावनी देते हुए 20 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री आवास कूच करने की बात कही है ।