डोईवाला के माजरी ग्रांट निवासी ठाकुर दास 113 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। 1913 में जन्मे ठाकुर दास आज भी खेतों की निगरानी से लेकर बैंक के जरूरी काम खुद करते हैं और परिवार की चौथी पीढ़ी के साथ रह रहे हैं। उनका कहना है कि जीवनभर नशे से दूरी और अनुशासन उनकी लंबी उम्र का प्रमुख कारण है। वह युवाओं को मेहनत करने, नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने का संदेश देते हैं।