355 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बड़वानी 30 सितम्बर 2026/नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वैष्णवी एमिनेंट स्कूल में विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कूल के 355 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने एकजुट होकर “स्वच्छता ही सेवा दृ क्लीन बड़वानी” का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और गीले एवं सूखे कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की।
विद्यार्थियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर बड़वानी के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी नागरिक यदि अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान रखें तो बड़वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।
#JansamparkMP
#Badwani