Public App Logo
Profile Picture

THE VOICE OF Blue City

@romiyorathod
2188Followers
5Following
भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड को लेकर फलोदी में विरोध, चिकित्सा मंत्री को दिखाए काले झंडे
# भंवरीदेवी हत्याकांड में एसआईटी की जांच शुरू, लोहावट में बढ़ा जनाक्रोश; 115 लोग अनशन पर, नंगे पैर निकली रैली

लोहावट। जंभेश्वर नगर में घर के बाहर सो रही भंवरीदेवी विश्नोई की हत्या के 16 दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से लोहावट में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एडीजी क्राइम विपिन कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के पति गंगाविशन तथा भाई मांगीलाल से घंटों पूछताछ की।

एसआईटी ने परिजनों से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं और संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी ली। सीआईडी-सीबी जयपुर की साइबर विशेषज्ञ टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर तकनीकी जानकारी जुटाई। एसआईटी अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।

इधर, आरोपी की गिरफ्तारी और भंवरीदेवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर चल रहा सर्व समाज का धरना और आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई सहित 115 लोग अनशन पर बैठे हैं। लगातार अनशन के कारण कुछ अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट की बात सामने आई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> दो किलोमीटर नंगे पैर निकली रैली

पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे नंगे पैर रैली निकाली गई। करीब दो किलोमीटर लंबी रैली पुलिस थाना चौराहा, मुख्य बाजार, बाराम सर्किल, बद्री चौराहा और रेलवे स्टेशन रोड होते हुए वापस धरनास्थल पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने भंवरीदेवी को न्याय दिलाने और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> कलक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी

पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई ने कहा कि घटना को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अगले चरण में कलक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> सुराग देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम

जोधपुर रेंज पुलिस ने हत्याकांड के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 8905582100 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> बारिश के बावजूद डटे रहे आंदोलनकारी

बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण पुलिस थाने के सामने धरनास्थल पर जलभराव हो गया। कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभालते हुए पानी निकासी की व्यवस्था की। बारिश के बावजूद अनशनकारी और ग्रामीण धरनास्थल पर डटे रहे।

लोहावट के अलावा फलोदी, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, गंगानगर, जालोर, हनुमानगढ़, नागौर और सांचौर सहित कई जिलों से लोग आंदोलन के समर्थन में पहुंचे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> कई जगह बाजार बंद

हत्याकांड के विरोध में नौसर और भीकमकोर में बाजार बंद रहे। भीयासर में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया गया। बाप क्षेत्र के कानासर गांव में ग्रामीणों ने भी बाजार बंद रखकर धरनार्थियों के समर्थन में विरोध जताया।

पुलिस महानिदेशक अपराध विपिन कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह सजग है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और मामले का जल्द खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भंवरी देवी विश्नोई को न्याय दिलाने धरने पर बैठे लोगों पर हुवा चा!कू से हम!ला
भंवरी देवी की बेटी भी बैठीं धरना स्थल पर
लोहावट धरना स्थल पर महिलाओं की अचानक बिगड़ी
भंवरी देवी विश्नोई को न्याय दिलाने 13 दिनों से धरना जारी
भंवरी देवी मामला को लेकर रिटायर्ड थानेदार ने कहा
लोहावट धरना स्थल भंवरी देवी प्रकरण में निकाला कैंडल मार्च
भंवरी देवी विश्नोई लोहावट मामले में भुख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी...
लोहावट धरना स्थल पर लोगों की बिगड़ी तबीयत
भंवरी देवी विश्नोई लोहावट धरना स्थल पर भुख हड़ताल पर बैठे लोगों के मेडिकल जांच के लिए पहुंची डाक्टर टीम
भंवरी देवी विश्नोई लोहावट मामले में लिखित में आश्वासन देने के बाद में भी मामले का खुलासा नहीं हुआ तों वापस लोहावट थाने के बाहर धरना
जोधपुर में 48.700 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विवेक विहार थाना पुलिस और डीएसटी वेस्ट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ की खेप लाए जाने की सूचना मिलने पर टीम ने सालावास क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध अल्टो कार का पीछा शुरू किया। इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के टायर पंचर कर वाहन को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर कार से 48.700 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चित्तौड़गढ़ से मादक पदार्थ की खेप लेकर जोधपुर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत एवं एडीसीपी प्रवीण कुमार के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई को सप्ताह की दूसरी बड़ी सफलता माना जा रहा है। अभियान का नेतृत्व विवेक विहार थानाधिकारी बलवंतराम तथा डीएसटी वेस्ट प्रभारी एसआई महादेव प्रसाद ने किया। मोगड़ा-सालावास रोड पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच झंवर थानाधिकारी प्रह्लाद सिंह को सौंप दी है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह समाचार केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।
राजेश जोशी मौत मामला: परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग, साजिश की आशंका जताई

मथानियां। बड़ाबास निवासी एवं ट्रैवल एजेंसी संचालक राजेश जोशी उर्फ काजू (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। मंगलवार को परिजनों ने मथानिया थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की हर पहलू से जांच कराने का आग्रह किया।

मृतक के भाई भरत जोशी ने ज्ञापन में बताया कि 1 अगस्त की रात राजेश की मौत हो गई थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ सेवन को मौत का कारण बताया, लेकिन परिवार को इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह है। उनका कहना है कि यह मामला सामान्य नहीं है और इसके पीछे साजिश हो सकती है।

परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड, बैंक खातों के लेन-देन, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ, घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा मेडिकल रिपोर्ट की विस्तार से जांच कराई जाए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

परिजनों का यह भी कहना है कि राजेश का कुछ लोगों के साथ आर्थिक लेन-देन था और घटना से पहले वह लगातार उनके संपर्क में था। ऐसे में इन सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

मथानियां थाना अधिकारी तुलसी चौधरी ने बताया कि घटना सूरसागर थाना क्षेत्र की होने के कारण ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं पुलिस ने बताया कि एमडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सूरसागर थाने में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बालोतरा में सरकारी क्वार्टर के पास टांके में मिला नायब तहसीलदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरकारी क्वार्टर के पास बने पानी के टांके में नायब तहसीलदार का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीम को भी बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सामने के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला एएनएम पानी भरने के लिए टांके पर पहुंची। जैसे ही उसने टांके का ढक्कन खोला, अंदर एक शव दिखाई दिया। महिला ने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पचपदरा थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान गुड़ामालानी निवासी मंगलाराम (54) पुत्र रामाराम के रूप में हुई है। वे दूदवा उप तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे और सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के बाहर नीचे की ओर उनकी चप्पलें मिली हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे टांके में कैसे गिरे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि एफएसएल और एमओबी टीम की रिपोर्ट तथा जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

*डिस्क्लेमर:* यह एक समाचार रिपोर्ट है। इसमें किसी भी प्रकार की सलाह, हत्या या आत्महत्या का तरीका अथवा उसका प्रोत्साहन नहीं दिया गया है।
भंवरी देवी विश्नोई लोहावट धरना को लेकर कलेक्टर व एसपी ने दिया बड़ा बयान
भंवरी देवी विश्नोई लोहावट मामले में पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई बोले— थानेदार ने नाकाबंदी तक नहीं करवाई, तुरंत निलंबित करें
भंवरी देवी विश्नोई मामले में धरना जारी
चेराई में बारिश किसानों के चेहरे खिल उठे
घर के बाहर सो रही महिला की चाकू से हत्या, मां को बचाने दौड़ी दो बेटियां भी घायल

**फलोदी।** जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर के बाहर अपनी दो बेटियों के साथ सो रही 32 वर्षीय भंवरी विश्नोई की अज्ञात हमलावर ने गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। मां की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी दोनों बेटियों पर भी हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार जंभेश्वरनगर निवासी गंगाविशन विश्नोई की पत्नी भंवरी विश्नोई सोमवार रात अपनी 16 वर्षीय बेटी रामज्योति और 10 वर्षीय बेटी सोनू के साथ घर के बाहर आंगन में सो रही थीं। रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और भंवरी के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की चीख सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं और हमलावर का मुकाबला करने लगीं। इस दौरान बदमाश ने दोनों बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़ी बेटी रामज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं छोटी बेटी सोनू का लोहावट अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही लोहावट थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात हमलावर की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।
गाय को बचाने के प्रयास में हादसा, गार्डरेल कार के आर-पार

कापरड़ा। जोधपुर-बिलाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर विष्णु ढाणी के पास रविवार देर रात एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गार्डरेल कार के अगले हिस्से को चीरते हुए बीच से आर-पार निकल गई।

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक **रामनिवास पुत्र घेवरराम विश्नोई**, निवासी मतवालों की ढाणी (लांबा), चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकला। उसे केवल मामूली खरोंचें आईं।

सूचना मिलते ही कापरड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार हादसे के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। सोमवार दोपहर क्षतिग्रस्त कार को हटाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया।
जोधपुर में फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में 2 बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

जोधपुर। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को खेड़जली कला निवासी महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। परिवादी ने आरोप लगाया कि फिटकासनी के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसका पीछा कर फायरिंग की और रास्ता रोककर जान से मारने का प्रयास किया।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशन में गठित टीम ने जांच के दौरान दो आरोपियों सुभाष उर्फ रोहित (31) तथा रामप्रकाश उर्फ रोनी (22) निवासी फिटकासनी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
ओम बन्ना के दर्शन को निकले थे पांच दोस्त, कुछ ही पलों में उजड़ गई तीन परिवारों की दुनिया

पाली। जोधपुर से ओम बन्ना के दर्शन के लिए निकले पांच दोस्तों की यात्रा पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बांडाई मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप और प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी, जोधपुर के रूप में हुई है। वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम और हनीश (18) पुत्र मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जोधपुर में उपचार जारी है।

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय राजसमंद फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस की जांच कर रही थी। टीम का एक अधिकारी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बस के पीछे जा टकराई और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=# nis:value=# nis:enabled=true nis:link/> फलोदी में कार से मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

**फलोदी।** शहर की बरकत कॉलोनी में बुधवार सुबह एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चाखू क्षेत्र के मोटाई निवासी **सुनील पुत्र लखुराम बिश्नोई (35)** के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फलोदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक नागपुर में एक गैस एजेंसी में कार्यरत था और करीब दस दिन पहले ही अपने गांव आया था। मंगलवार रात वह घर से निकला था, लेकिन बुधवार सुबह उसका शव महाराष्ट्र नंबर की कार में बरकत कॉलोनी में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर से एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में मृतक की हथेली पर करंट लगने जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फलोदी थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की अंतिम गतिविधियों, कार के घटनास्थल तक पहुंचने और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ट्रेन से आते, चोरी करते और लौट जाते थे, बाड़मेर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

बाड़मेर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य करीब 600 किलोमीटर दूर से ट्रेन में सवार होकर बाड़मेर पहुंचते थे, सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी करते और फिर उसी ट्रेन से वापस अपने ठिकाने लौट जाते थे।

मामले की शुरुआत 19 जून को शास्त्री नगर निवासी किशोर कुमार जटिया की शिकायत से हुई थी। उन्होंने बताया कि 18 जून की रात उनके घर के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने श्रीगंगानगर के घड़साना निवासी सुभाष उर्फ शास्त्री उर्फ भगतजी, पंजाब के फाजिल्का निवासी सज्जन कुमार और हनुमानगढ़ निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 12 चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने श्रीगंगानगर में रहने वाली मंजू पत्नी पवन कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि महिला चोरी के सोने-चांदी के जेवर अपने पास छिपाकर रखती थी और उन्हें बेचने की व्यवस्था करती थी। इसके बदले उसे हर बार 10 हजार रुपये दिए जाते थे। पूछताछ में महिला ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित चोरी गिरोह है, जो अलग-अलग जिलों में वारदात कर चोरी का माल श्रीगंगानगर में खपाता था। फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के माल के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।