बिराई-संगावड़ा सड़क किनारे 5-6 माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
बिराई से संगावड़ा जाने वाली सड़क के पास मंगलवार सुबह करीब 5 से 6 माह का भ्रूण पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे भ्रूण मिलने की सूचना आसपास के ग्रामीणों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भ्रूण सड़क किनारे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर भ्रूण को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी है।