Public App Logo
Profile Picture

PRO JS MORENA

@projsmorena
2496Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>

मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना से रूपाली को मिली आगे बढ़ने की नई राह

85 प्रतिशत अंक हासिल कर प्राप्त की 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, डिजिटल शिक्षा के लिए मिली नई सुविधा

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही हैं। मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहायता दी जा रही है। योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों के लिए अपनी आगे की पढ़ाई को बेहतर ढंग से जारी रखने में उपयोगी साबित हो रही है।

जौरा की छात्रा रूपाली यादव, पिता श्री सत्येंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष सांदीपनि स्कूल, जौरा, जिला मुरैना से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस उपलब्धि के लिए उन्हें शासन की मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।

रूपाली बताती हैं कि शासन की यह योजना विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। लैपटॉप के लिए प्राप्त प्रोत्साहन राशि से उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन जुटाने में मदद मिली। डिजिटल माध्यम से अध्ययन सामग्री प्राप्त करने, विषयों को समझने और नई जानकारी हासिल करने में भी उन्हें सुविधा हो रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही ऐसी योजनाएं उन्हें मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना से मिली सहायता के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

रूपाली ने अन्य विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छे अंक हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शासन की योजनाओं का सहयोग मिलकर सफलता की राह को और आसान बना सकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण के लिए अभिभावकों को किया जागरूक

वार्ड क्रमांक-1 में पूर्ण टीकाकरण कराने वाले 25 परिवारों का सम्मान, बच्चों को वितरित की गई हेल्थ किट

बच्चों को गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने तथा शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से मुरैना शहर के वार्ड क्रमांक-1 में विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनिसेफ के सहयोग से मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने बच्चों का निर्धारित समय पर संपूर्ण नियमित टीकाकरण कराने वाले 25 परिवारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जागरूक एवं सजग अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा बच्चों को विशेष हेल्थ किट वितरित की गईं। इस अवसर पर अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि जन्म से लेकर निर्धारित आयु तक सभी आवश्यक टीके समय पर लगवाने से बच्चों को अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री राजवीर सिकरवार ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ऐसे बच्चों की पहचान करने का संकल्प दिलाया, जिन्हें जन्म के बाद एक भी टीका नहीं लगा है अथवा जिनका कोई टीका छूट गया है। उन्होंने ऐसे बच्चों को चिन्हित कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण की सफलता केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार और समुदाय की सक्रिय सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। जागरूक अभिभावक स्वयं अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएं और अन्य परिवारों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि प्रत्येक बच्चे तक टीकाकरण का सुरक्षा चक्र पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री सिद्धार्थ सेंगर, श्रीमती ममता माहौर, एएनएम श्रीमती सुनीता शर्मा सहित आशा कार्यकर्ता, स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित करने तथा अभिभावकों की टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों को दूर कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
पराली समस्या नहीं संसाधन हैं
-
बैलर के उपयोग से करें नरवाई प्रबंधन
-
नरवाई में आग लगाना हानिकारक और दंडनीय अपराध है
-
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=agriculture nis:value=agriculture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=farmers nis:value=farmers nis:enabled=true nis:link/> Department of Agriculture, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत जेवरा खेड़ा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गईं दवाइयां

सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, विकासखंड मुरैना के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा ग्राम पंचायत जेवरा खेड़ा के पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।     
 शिविर में ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक बुनियादी स्वास्थ्य जांचें की गईं। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को शिविर स्थल पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
 शिविर में जन अभियान परिषद मुरैना विकासखंड समन्वयक श्री अनिल मोदी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) डॉ. विवेक शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमन प्रजापति तथा आशा कार्यकर्ता श्रीमती ममता एवं श्रीमती कस्तूरी कुशवाह सहित अन्य सेवा प्रदाता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 
  नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि किसी बीमारी की समय रहते पहचान हो सके और गंभीर होने से पहले उसका उचित उपचार प्रारंभ किया जा सके।
 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. विवेक शर्मा द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में आवश्यक परामर्श देते हुए ग्रामीणों को खान-पान, स्वच्छता, नियमित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण की सुविधा की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>  Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल और परिसर को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरा सेवा योगदान’ थीम पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मुरैना में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के उद्देश्य से वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री दिलीप गांगिल सहित शिक्षक, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 
 वृक्षारोपण अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्य श्री सक्सेना ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ स्वच्छ वायु एवं जैव-विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना विकसित करने का माध्यम है।
 इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रमदान कर परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की तथा अनावश्यक कचरा एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन और स्वच्छ समाज’ का संदेश दिया गया।
 कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री दिलीप गांगिल ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने परिसर को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।  
 कार्यक्रम के अंत में श्री दिलीप गांगिल एवं शिक्षकों द्वारा प्राचार्य श्री मनोज कुमार सक्सेना को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। श्री गांगिल ने अभियान के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य, शिक्षकों, अतिथि व्याख्याताओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसेवा की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
 इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्री कपिल राजे, शिक्षक श्री आर.एस. पंथ, श्री अमित जैन, श्री जितेन्द्र सिंह, अतिथि शिक्षक डॉ. आर.एन.एस. तोमर, सुश्री राखी शर्मा, श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव, श्रीमती कुक्की चिरगैंया, श्रीमती फराह खानम, श्रीमती कृष्णा यादव, श्री दीपेन्द्र राजपूत, श्री अरुण उच्चकोटिया, श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री प्रह्लाद कुमार शुक्ल, श्री अंकित पारासर, श्री सुनील सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasetu nis:value=SevaSetu nis:enabled=true nis:link/> अभियान में सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पहाड़गढ़ एवं नावली में पहुंचकर वितरित किए हितलाभ

पहाड़गढ़ में 253 में से 240 तथा पिपरघान में 395 में से 244 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को दूर स्थित कार्यालयों तक न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 3 एवं 4 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को मुरैना-श्योपुर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर पहाड़गढ़ पहुंचे और सेवा सेतु शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरित किए।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने हितग्राहियों को आवास स्वीकृति, बीपीएल, पेंशन, खाद्यान्न पर्ची एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचे। सेवा सेतु अभियान इसी भावना को धरातल पर साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ग्रामीणों, महिलाओं, कृषकों एवं जरूरतमंद नागरिकों की समस्याएं उनके गांव में ही सुनी जा रही हैं और निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने बताया कि पहाड़गढ़ में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 253 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज किया गया, जिनमें से 240 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही भी संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।

पिपरघान में 395 में से 244 आवेदनों का निराकरण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने शनिवार को सबलगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पिपरघान पहुंचकर सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पात्र प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री भार्गव ने बताया कि ग्राम पिपरघान में विभिन्न विभागों से संबंधित 395 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 244 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में बीपीएल, राशन, पेंशन एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर सबलगढ़ विधायक सरला रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल धाकड़, जनपद पंचायत पहाड़गढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महावीर जाटव सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>

मेहनत को मिली नई उड़ान, सरकारी योजनाओं ने खुशबू के सपनों को दिए पंख

मेधावी छात्रा को लैपटॉप के लिए 25 हजार, स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार और इंस्पायर छात्रवृत्ति से पांच वर्ष तक मिलेगी 80 हजार रुपये वार्षिक सहायता

कभी-कभी एक छोटी-सी मदद किसी विद्यार्थी के बड़े सपने को पूरा करने की राह आसान कर देती है। मुरैना जिले के जौरा की छात्रा खुशबू शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। सांदीपनि विद्यालय जौरा से कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने वाली खुशबू ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। उनकी मेहनत को शासन की विद्यार्थी हितैषी योजनाओं का सहारा मिला, जिससे उच्च शिक्षा के अपने सपनों को आगे बढ़ाने का उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है।

खुशबू की सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है। यह उस मेहनत की कहानी है, जिसमें एक विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए लगातार प्रयास करती है और जब उसे शासन की योजनाओं का सहयोग मिलता है तो उसके सामने आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलते चले जाते हैं।

खुशबू बताती हैं कि कक्षा 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें लैपटॉप योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। लैपटॉप मिलने से पढ़ाई के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और ऑनलाइन अध्ययन को आसान बनाने में उन्हें मदद मिली। इसके बाद मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित स्कूटी योजना में उनका चयन हुआ और उन्हें स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने अपने लिए स्कूटी खरीदी। अब उच्च शिक्षा के लिए आने-जाने में होने वाली परेशानी कम हुई है और समय की भी बचत हो रही है।

खुशबू की मेहनत को एक और बड़ी उपलब्धि तब मिली, जब उनका चयन इंस्पायर छात्रवृत्ति के लिए हुआ। इसके तहत उन्हें पांच वर्ष तक प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा की राह में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खुशबू के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक मजबूत संबल है।

अपने अनुभव साझा करते हुए खुशबू कहती हैं कि सरकार की योजनाओं से उन्हें पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए बहुत सहयोग मिला है। लैपटॉप और स्कूटी मिलने से पढ़ाई करना और कॉलेज तक आना-जाना आसान हुआ है, वहीं इंस्पायर छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। वह कहती हैं कि इन योजनाओं से उन्हें अपने भविष्य को लेकर और अधिक विश्वास मिला है। इसके लिए वह मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

खुशबू का कहना है कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास करें और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। उनका कहना है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और सही दिशा में किया गया प्रयास जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।

खुशबू की कहानी उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा और मेहनत को जब अवसर और शासन का सहयोग मिलता है, तो सपनों को मंजिल तक पहुंचने की राह आसान हो जाती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
सरपंच सहित ग्रामवासियों ने थरा पंचायत को टीबी मुक्त करने का लिया संकल्प

ग्राम सभा में टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की दी गई जानकारी

राष्ट्रपिता <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhi nis:value=MahatmaGandhi nis:enabled=true nis:link/> की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत थरा में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का प्रस्ताव सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर सरपंच सहित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। यह संकल्प सिविल अस्पताल जौरा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री रणबीर गोयल द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को दिलाया गया।

ग्राम सभा की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री रणबीर गोयल ने ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी का समय पर परीक्षण एवं उपचार कराया जाए तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में पंचायत में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी की स्क्रीनिंग किए जाने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से स्क्रीनिंग अभियान में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने ग्रामीणों से टीबी के संभावित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराने तथा टीबी मुक्त पंचायत के निर्माण में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सिविल अस्पताल जौरा के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री रणबीर गोयल, सरपंच श्री रसाल सिंह जाटव, सचिव श्री विकास जाटव, आशा कार्यकर्ता श्रीमती शीला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कल्पना देवी, सहायिका श्रीमती बादामी शाक्य, एसटीपी श्री सोनू मोर्या सहित थरा पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhiji nis:value=MahatmaGandhiji nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> दिवस पर जिले की ग्राम पंचायतों में मनाया गया स्वच्छता उत्सव

सीईओ जिला पंचायत ने हड़वांसी में किया श्रमदान, स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मियों का किया सम्मान

<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhata nis:value=Swachhata nis:enabled=true nis:link/> के लिए जनभागीदारी आवश्यक, ग्रामीणों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग की अपील

राष्ट्रपिता <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhi nis:value=MahatmaGandhi nis:enabled=true nis:link/> की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर जिला पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘स्वच्छता ही सेवा’ की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मियों का सम्मान करने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत हड़वांसी, जनपद पंचायत जौरा में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों एवं स्वच्छता कर्मियों के साथ स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों द्वारा ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांवों को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कार्यों का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे निरंतर व्यवहार और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को स्वच्छता कर्मियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

ग्रामीणों से स्वच्छता में सक्रिय सहभागिता का आह्वान

श्री भार्गव ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के साथ-साथ ग्राम की गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखें। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ग्राम के निर्माण की जिम्मेदारी केवल सफाई कर्मियों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी रूप दिया जा सकता है।

ग्राम पंचायतों में पहुंची जिला पंचायत की टीमें

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार जिला पंचायत की विभिन्न टीमों द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। टीमों ने स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सरपंच, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता मित्र, सफाई कर्मी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता मित्र एवं सफाई कर्मी ग्रामों की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कार्यों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा ग्राम को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी किया श्रमदान

ग्राम पंचायत हड़वांसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। ग्रामीणों ने भी स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में  परियोजना अधिकारी श्री जय सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत जौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप श्रीवास्तव, विकासखंड समन्वयक श्री अनार सिंह यादव, सरपंच, पंचायत सचिव, स्वच्छता मित्र, सफाई कर्मी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, श्रमदान, सम्मान और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मियों के सम्मान के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया, जिससे ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>

सेवा मेरा योगदान अंतर्गत ग्राम कुतवार में स्वच्छता कर्मियों का किया गया सम्मान

पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को इको-ब्रिक्स बनाने का दिया प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग), विकासखंड मुरैना के अंतर्गत नवांकुर संस्था ‘मुरैना यूथ अकादमी’ द्वारा सेक्टर क्रमांक-4 के ग्राम कुतवार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर के निर्देशन तथा विकासखंड समन्वयक श्री अनिल मोदी के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को ग्राम कुतवार की ग्राम सभा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के पदाधिकारियों एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता कर्मियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री नरेश कुमार पाठक, सचिव श्री राजवीर सिंह कंसाना तथा संस्था प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्वच्छता कर्मी समाज की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं रोगमुक्त बनाए रखने में उनके द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले श्रम का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के कार्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को ‘इको-ब्रिक्स’ बनाने की विधि का प्रशिक्षण भी दिया गया। ग्रामीणों को प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि दूध की थैलियां, नमकीन-बिस्किट के रैपर एवं अन्य पतले प्लास्टिक कचरे को खाली प्लास्टिक की बोतलों में डंडे अथवा चम्मच की सहायता से दबाकर ठोस रूप में भरा जा सकता है। इस प्रकार तैयार की गई इको-ब्रिक्स का निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। ग्रामीणों को बताया गया कि प्लास्टिक कचरे का खुले में निस्तारण पर्यावरण के साथ-साथ पशुओं के लिए भी हानिकारक है। विशेष रूप से खुले में पड़ा प्लास्टिक गोवंश एवं अन्य मूक पशुओं द्वारा खा लिए जाने से उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इको-ब्रिक्स के माध्यम से प्लास्टिक कचरे का उपयोगी प्रबंधन कर इस समस्या को कम किया जा सकता है।

प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को अपने घरों, ग्राम सभा कार्यालय तथा सार्वजनिक परिसरों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन से मुक्त रखने का संकल्प भी दिलाया गया। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों एवं डिस्पोजल सामग्री का बहिष्कार करने, कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा अन्य लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=Morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
सांसद और महापौर ने किया श्रमदान

गांधी जयंती पर स्वच्छता रैली निकाली, टाउन हॉल में सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम मुरैना द्वारा स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अटल स्मारक चंबल पार्क के आसपास आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर एवं नगर निगम की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद अटल प्रतिमा से गांधी पार्क तक स्वच्छता रैली निकाली गई।

श्रमदान कार्यक्रम में  जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, समाजसेवी डॉ. योगेश पाल गुप्ता, पूर्व विधायक श्री रघुराज कंषाना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने श्रमदान करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संदेश दिया।

नगर निगम द्वारा शाम 4 बजे जीवाजीगंज स्थित टाउन हॉल में सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए कहा कि सफाई मित्र स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। गर्मी, बरसात और धूप की परवाह किए बिना वे पूरे वर्ष निरंतर अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। उनके परिश्रम से शहर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम स्वच्छता पर केन्द्रित रहे। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। स्वच्छता की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। जब हम अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे, तभी शहर और देश स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।

सफाई मित्र सम्मान समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव, नगर निगम आयुक्त श्री सत्येंद्र धाकरे, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhi nis:value=MahatmaGandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>  Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ आयोजन

महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, कैलारस में 2 अक्टूबर को ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. सिंह राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से कचरा एकत्र किया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने आमजन को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के स्वयंसेवक, समस्त महाविद्यालयीन परिवार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanlinessdrive nis:value=CleanlinessDrive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
जल अर्पण दिवस पर ग्राम पंचायतों को सौंपी नल-जल योजनाओं की जिम्मेदारी

ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल अर्पण दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करते हुए पानी की बचत करने तथा नल-जल योजनाओं के बेहतर संचालन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

विकासखंड मुरैना के ग्राम भटारी में आयोजित कार्यक्रम में नल-जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुरैना के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंषाना, जनपद सदस्य श्री नकुल सिंह तोमर, कार्यपालन यंत्री श्री अमर सिंह दाहिया, सहायक यंत्री श्री आर.पी. बाजपेयी, जिला सलाहकार श्री हाकिम सिंह वरुण, ब्लॉक समन्वयक श्री राजेश सिंह धाकड़ एवं उपयंत्री श्री रविकांत शर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में विकासखंड अम्बाह के ग्राम वान का पुरा, पोरसा के ग्राम शिकहरा एवं तेहरा, जौरा के ग्राम हथरिया एवं बझेरा, कैलारस के ग्राम महेवा एवं रिझौनी, पहाड़गढ़ के ग्राम विश्नोरी तथा सबलगढ़ के ग्राम सराय में भी जल अर्पण दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में संबंधित ग्राम पंचायतों को नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रमों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री, विकासखंड समन्वयक, पीएमयू सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा पानी की बचत के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों से नल-जल योजनाओं का समुचित संचालन एवं संधारण सुनिश्चित करने तथा जल स्रोतों को संरक्षित रखने की अपील की गई। जल अर्पण दिवस के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल बचाने, जल स्रोतों को संरक्षित रखने और पानी का सदुपयोग करने का संदेश दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhi nis:value=MahatmaGandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhiji nis:value=MahatmaGandhiji nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>

ग्यशीराम एजुकेशन सोसाइटी, सुमावली, विकासखंड जौरा, जिला मुरैना द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>

🧹 स्वच्छता से स्वस्थ समाज की ओर एक सार्थक कदम! 🌿

प्रियंका उत्तम शिक्षा प्रसार समिति द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। 🙏🌱

<nis:link nis:type=tag nis:id=cleanlinessdrive nis:value=CleanlinessDrive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=plasticfreeindia nis:value=PlasticFreeIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcamp nis:value=HealthCamp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialservice nis:value=SocialService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communityservice nis:value=CommunityService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicawareness nis:value=PublicAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 

स्वच्छता दिवस के अंतर्गत जप पहाड़गढ़ में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत ब्रजगड़ी में स्वच्छता शपथ एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

आइए, स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं और मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करें। 🙏🌱

<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatadiwas nis:value=SwachhataDiwas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanlinessdrive nis:value=CleanlinessDrive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communityservice nis:value=CommunityService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialawareness nis:value=SocialAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanindia nis:value=CleanIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicawareness nis:value=PublicAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
ग्राम पंचायत सुनावली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं पंचायत के सभी पंचगण की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanlinessdrive nis:value=CleanlinessDrive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=treeplantation nis:value=TreePlantation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanvillage nis:value=CleanVillage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=greenindia nis:value=GreenIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialservice nis:value=SocialService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communityservice nis:value=CommunityService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicawareness nis:value=PublicAwareness nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम, मुरैना में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 
 शिविर में श्रीमती संगीता मदान द्वारा वृद्धजनों को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के लिए नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में भी जागरूक किया गया।  
 शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसमें शुगर, बी.पी. आदि की निःशुल्क जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। 
 कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला विधिक सहायता अधिकारी, वृद्धाश्रम के संचालक श्री अतुल माहेश्वरी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
शासकीय महाविद्यालय कैलारस में स्वच्छता और वृक्षारोपण से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय कैलारस में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम संयोजक कुमारी पूजा एवं प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई के साथ कचरे के उचित निपटान एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए भी विद्यार्थियों ने आमजन को जागरूक किया।

स्वच्छता गतिविधियों के साथ महाविद्यालय परिसर एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व, हरित वातावरण की आवश्यकता तथा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पौधों को केवल रोपित करने तक सीमित न रखते हुए उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री महाराज सिंह धाकड़, डॉ. रूपेंद्र वर्मा, श्री हरिओम धाकड़, सुश्री मानसी तोमर, कुमारी पूजा, डॉ. रजनी यादव, डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ. प्रियंका साहू, श्री दर्शन गिरी गोस्वामी, श्री नितिन गौड़, श्री रविन्द्र, श्री अमित शर्मा, श्री सचिन शर्मा, श्री हरेन्द्र सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को और मजबूत किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> - सेवा की कहानी

स्व-सहायता समूह से जुड़कर खुशबू ने बदली अपनी राह, अब राशन दुकान का भी कर रहीं संचालन

नर्मदा स्व-सहायता समूह से मिली आर्थिक मजबूती और ऋण सुविधा ने बढ़ाया आत्मविश्वास, रोजगार के साथ बनी नई पहचान

बुधारा गांव की खुशबू तोमर के जीवन में स्व-सहायता समूह से जुड़ना एक ऐसे बदलाव की शुरुआत बना, जिसने उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का अवसर दिया। कभी आय के किसी स्थायी साधन से जुड़ी नहीं रहने वाली खुशबू आज नर्मदा स्व-सहायता समूह की सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ राशन दुकान का संचालन भी कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मार्गदर्शन और समूह से मिली आर्थिक गतिविधियों ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर दिया।

खुशबू बताती हैं कि वर्ष 2018 में उन्होंने नर्मदा स्व-सहायता समूह का गठन किया। समूह से जुड़ने से पहले उन्हें न तो किसी आजीविका गतिविधि की जानकारी थी और न ही आय का कोई निश्चित साधन। मिशन से जुड़े तपन सर के माध्यम से उन्हें स्व-सहायता समूह की गतिविधियों, बचत की प्रक्रिया और इससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने समूह के साथ जुड़कर नियमित बचत और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता शुरू की।

समूह के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम आरएफ की राशि से बढ़ा। इसके बाद समूह को सामुदायिक ऋण सीमा की सुविधा प्राप्त हुई। शुरुआत में 50 हजार रुपये की ऋण सीमा से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपये तक पहुंचा। वर्तमान में सामुदायिक ऋण सीमा में पुनः वृद्धि की गई है। समूह के माध्यम से उपलब्ध हुई इस आर्थिक सुविधा ने खुशबू और समूह की अन्य महिलाओं को अपनी आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने का हौसला दिया।

खुशबू के जीवन में वर्ष 2021 एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनकर आया, जब उन्हें राशन दुकान के संचालन का अवसर मिला। आज वे राशन विक्रेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। यह अवसर उनके लिए केवल रोजगार का माध्यम नहीं बना, बल्कि इससे ग्रामीणों के साथ उनका जुड़ाव भी बढ़ा और समाज में उनकी एक नई पहचान बनी।

अपने अनुभव साझा करते हुए खुशबू कहती हैं, “समूह से जुड़ने से पहले मुझे किसी गतिविधि की जानकारी नहीं थी और मैं बहुत कम लोगों को जानती थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग और मार्गदर्शन से मुझे आगे बढ़ने का अवसर मिला। आज मैं अपने काम के साथ लोगों से जुड़ रही हूं और उन्हें भी जानती हूं। इसके लिए मैं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करती हूं।”

खुशबू की कहानी यह दर्शाती है कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। समूह के माध्यम से महिलाओं को केवल बचत और ऋण की सुविधा ही नहीं मिल रही, बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने, आजीविका के नए अवसर तलाशने, जिम्मेदारियां संभालने और समाज में अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर भी मिल रहा है। खुशबू की बदली हुई राह इस विश्वास को मजबूत करती है कि अवसर और सहयोग मिले तो ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकती हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत कन्या महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन 

शासकीय कन्या महाविद्यालय, मुरैना में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. रामलखन धाकड़ के संरक्षण में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं के प्रति समानता एवं सम्मान की भावना विकसित करने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।  
 कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजगता विकसित करना रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> - सेवा की कहानी

स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, प्राची ने संवारा अपना भविष्य

सीएससी केंद्र के माध्यम से आत्मनिर्भर बनीं प्राची, अब गांव में ही ग्रामीणों को मिल रही ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा

ग्राम पंचायत सेंथरा की प्राची तोमर के लिए स्व-सहायता समूह से जुड़ना केवल एक समूह का हिस्सा बनना नहीं था, बल्कि यह उनके जीवन में एक नई राह की शुरुआत थी। जिस प्राची को कभी स्व-सहायता समूह की अवधारणा और उससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी नहीं थी, आज वही प्राची अपना सीएससी केंद्र संचालित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं और गांव के लोगों के लिए भी उपयोगी सेवाओं का माध्यम बनी हैं।

प्राची बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें यह पता नहीं था कि स्व-सहायता समूह क्या होता है और इससे जुड़कर महिलाएं अपनी आजीविका को कैसे आगे बढ़ा सकती हैं। गांव की अन्य महिलाओं से बातचीत के दौरान उन्हें समूह के बारे में जानकारी मिली। समूह से जुड़ी दीदियों ने उन्हें बचत, आपसी सहयोग और ऋण सुविधा के बारे में समझाया। प्राची ने भी पहल की और गांव की 10-12 महिलाओं को साथ लेकर स्व-सहायता समूह का गठन किया। इसके बाद महिलाओं ने नियमित रूप से बचत करना शुरू किया और धीरे-धीरे समूह की गतिविधियां आगे बढ़ने लगीं।

समूह से जुड़ने के बाद प्राची और अन्य महिलाओं के सामने अपने पैरों पर खड़े होने के नए अवसर खुलने लगे। समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण सुविधा मिली। किसी ने कपड़ों की दुकान शुरू की, तो किसी ने चूड़ियों का व्यवसाय। हर महिला ने अपनी रुचि और सामर्थ्य के अनुसार आजीविका का रास्ता चुना।

प्राची ने भी समूह से एक लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने दो लाख रुपये का ऋण लेकर सीएससी केंद्र शुरू किया। लैपटॉप खरीदकर उन्होंने ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना शुरू किया। अब गांव के लोगों को छोटी-छोटी ऑनलाइन सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। प्राची का केंद्र उनके लिए सुविधा का एक स्थानीय माध्यम बन गया है।

प्राची कहती हैं, “पहले मुझे समूह के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। समूह से जुड़ी दीदियों ने मुझे इसके बारे में बताया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समूह के माध्यम से मुझे बचत करने, ऋण लेने और अपना काम शुरू करने का अवसर मिला। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और अपने गांव के लोगों के काम भी आ रही हूं। यह मेरे लिए बहुत संतोष की बात है।”

प्राची की कहानी इस बदलाव की तस्वीर है कि जब महिलाओं को अवसर, सहयोग और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ अपने आसपास के समुदाय के लिए भी उपयोगी भूमिका निभा सकती हैं। स्व-सहायता समूह उनके लिए केवल बचत और ऋण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास जगाने, आजीविका से जोड़ने और अपने सपनों को आकार देने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

प्राची के लिए यह सफर अभी जारी है। कभी समूह की जानकारी से अनजान रहीं प्राची आज अपने सीएससी केंद्र के माध्यम से स्वयं के लिए आय का साधन बना चुकी हैं और गांव के लोगों के लिए भी सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित कर रही हैं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=selfhelpgroup nis:value=selfhelpgroup nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जौरा एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी एचआईवी-एड्स की जानकारी

एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय एवं सामाजिक भ्रांतियों के प्रति किया जागरूक

ईसीटीसी द्वारा सघन एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन में  सिविल अस्पताल जौरा की मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को एचआईवी-एड्स के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
 कार्यक्रम में आईसीटीसी काउंसलर श्री संदीप सेंगर ने एचआईवी एवं एड्स के बीच अंतर, एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों तथा बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। साथ ही सिफलिस एवं टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श के लिए टोल-फ्री नंबर 1097 की जानकारी भी दी गई। 
 काउंसलर ने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने, साथ पढ़ने, नौकरी करने अथवा सामान्य रूप से साथ रहने से एचआईवी का संक्रमण नहीं फैलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने तथा सहयोग एवं संवेदनशीलता का व्यवहार अपनाने की अपील की।
 कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के सह-प्राध्यापक ब्रह्मदत्त शर्मा, राकेश सिंह सिकरवार, शत्रुघ्न सिंह सिकरवार एवं अजय सिंह सिकरवार तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मुन्नालाल यादव, शिक्षक ओ.पी. शर्मा, राजकुमार गौड़ सहित दोनों संस्थानों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hiv nis:value=HIV nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aids nis:value=AIDS nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sewasankalpabhiyan nis:value=SewaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> के तहत सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य और पोषण पर हुआ संवाद

रंगोली के माध्यम से दिया स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश, सेवा प्रदाताओं का किया सम्मान

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में ‘आंगनबाड़ी मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मातृत्व स्वास्थ्य, पोषण, शिशु देखभाल तथा एचआईवी/एड्स से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को समय पर एचआईवी जांच कराने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के टोल-फ्री नंबर 1097 की जानकारी भी दी।

महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए संतुलित आहार एवं उचित पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनीमिया की रोकथाम तथा कुपोषण से बचाव के लिए आवश्यक उपायों के संबंध में भी समझाइश दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा मातृत्व एवं शिशु देखभाल, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण जैसे विषयों पर बनाई गई रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रंगोलियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में निरंतर सेवाएं प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सचिव श्री दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती एवं धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena2026 nis:value=morena2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
https://www.facebook.com/share/v/1Bp1p7f1cj/?mibextid=wwXIfr