Public App Logo
Profile Picture

SITAMARHI PRIME NEWS

@usr25729290
231Followers
0Following
जान पर खेल कर रियल हीरो ने हजारों जान बचाई

सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़:
हवा में 34,000 फीट की ऊंचाई पर जांबाजी की मिसाल: कैप्टन स्मित मछार ने खुद पर चाकू के हमले के बाद भी बचाई सैकड़ों मुसाफिरों की जान!
​30 सितंबर को आसमान में उस वक्त खलबली मच गई, जब एक यात्री विमान को हाईजैक करने का प्रयास किया गया। 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के कॉकपिट में घुसकर हमलावर ने कैप्टन स्मित मछार पर अचानक चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
​हमले और छीना-झपटी के दौरान विमान अचानक गोता खाते हुए 17,000 फीट नीचे आ गया। विमान में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने हमलावर का मुकाबला करते हुए विमान का नियंत्रण वापस हासिल किया और एक भीषण हादसे को टाल दिया।
​कैप्टन स्मित मछार के इस अदम्य साहस को पूरा देश सलाम कर रहा है। ऐसे रियल हीरो के लिए एक सैल्यूट और शेयर तो बनता है!

जान पर खेल कर रियल हीरो ने हजारों जान बचाई
​<nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhiprimenews nis:value=SitamarhiPrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=captainsmitmachhar nis:value=CaptainSmitMachhar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=realhero nis:value=RealHero nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=planehijackaverted nis:value=PlaneHijackAverted nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bravepilot nis:value=BravePilot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalnews nis:value=NationalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
Congress: उत्तर प्रदेश में अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा को बनाया गया अध्यक्ष
कमेंट बॉक्स में बधाई नहीं देंगे
पंजाब के नए अध्यक्ष होंगे हॉकी के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह।
बधाइयों का सिलसिला रूकना नहीं चाहिए कमेंट करे
सोनबरसा थाना पुलिस ने गुरुवार के मध्य रात्रि गश्ती के दौरान तीन बाइक सहित भारी मात्रा में देशी नेपाली शौफी शराब के साथ दो तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव  वार्ड 11 निवासी राम आधार महतो के पुत्र किशन कुमार व भुतही थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव वार्ड 7 निवासी संतोष कुमार ठाकुर के पुत्र शिवम् कुमार के रुप में  की गई है थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की रात्रि गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर सुजीत पासवान,दिग्विजय सिंह व शस्त्र बलों ने दलकावा से राजबाड़ा जाने बाली पथ में तीन बाइक अपाचे बीआर 30 एभी 2462 एचडी डिलक्स बीआर30एए 5356,पल्सर बीआर05एएम 8347 पर सवार तस्कर आ रहा था उसी बीच पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ते ही बाइक छोड़कर तस्कर भागने लगा तो पुलिस बल के सहयोग से दो तस्कर पकड़ा गया और एक भागने में सफल रहा तीनों बाइक की तलाशी ली तो बाइक पर बांधा छः बोरी में 38 कार्टुन में 1140 बोटल नेपाली देशी शौफी शराब 300 एम एल पाया गया तीनों बाइक व शराब को जब्त करते हुए ततस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
सोनबरसा कन्हौली थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गुरुवार के देर रात्रि मोहचट्टी गाव के सरेह लखनदेई नदी के धारा में भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब पकड़ा जिबकी तस्कर भागने में सफल रहा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया की गुप्त सुचना मिली की नदी के धारा में बहाते हुए तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में लें जा रहा है उसी बीच शस्त्र बल के साथ पहुंचा तो पानी से 21 बोरी में 105 कार्टुन 3150 बोटल देशी शौफी शराब 300 एम एल बरामद किया गया शराब को जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 02.10.2026 को श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में स्वच्छता शपथ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों को कमांडेंट महोदय द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे निरंतर अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है।
51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सीतामढ़ी: दिनांक 02 अक्टूबर 2026 : महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती पर उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश।
महात्मा गाँधी जी के  विचार आज भी हैं प्रासंगिक और पथप्रदर्शक : उप विकास आयुक्त

🔹उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करने का लें संकल्प।

♦️महात्मा गाँधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

♦️जिला मुख्यालय सीतामढ़ी के गांधी चौक अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती के द्वारा माल्यापर्ण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। 

🔹इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गाँधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गाँधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है। 

♦️उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करेंगे। गांधी जी का मार्ग ही हमें समाज और राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण बनाने की प्रेरणा देता है।
 मौके पर उपस्थित अधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व, संजीव कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार,निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों भी ने माल्यार्पण की एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gyaneshkobhagao nis:value=GyaneshKoBhagao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jantarmantarprotest nis:value=JantarMantarProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naseeruddinshah nis:value=NaseeruddinShah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=standatjantarmantar nis:value=StandAtJantarMantar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthagainstgyanesh nis:value=YouthAgainstGyanesh nis:enabled=true nis:link/>
अररिया में शराब से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया: मदद करने पहुंचे लोग शराब की बोतलें लूटकर भागे, वीडियो वायरल
अररिया (बिहार):
अररिया-रानीगंज हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के इरादे से मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रक के अंदर का दृश्य देखकर स्थिति पूरी तरह बदल गई।
ट्रक में सीमेंट की आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप छुपाई गई थी। शराब देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में बोतलें ले भागने की होड़ मच गई। सामने आए वीडियो में लोग शराब की बोतलें और कार्टन सिर व कंधों पर उठाकर भागते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सड़क पर केवल ट्रक का क्षतिग्रस्त ढांचा और टूटी हुई बोतलें ही बची थीं; शराब की अधिकांश खेप लोग गायब कर चुके थे। गांधी जयंती के अवसर पर सामने आई इस घटना ने राज्य में शराबबंदी कानून के जमीनी असर पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शराबबंदी nis:value=शराबबंदी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अररिया nis:value=अररिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अररिया_रानीगंज nis:value=अररिया_रानीगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गांधी_जयंती nis:value=गांधी_जयंती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liquorban nis:value=LiquorBan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
 बाजपट्टी विधान सभा Bajpatti News Bajpatti In Khabar-सबसे तेज
शादी से पहले घर में बड़ी चोरी, छह लाख के जेवर और 40 हजार नकद ले उड़े चोर

बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी शानिच्चर बैठा के घर गुरुवार की देर रात चोरों ने करीब छह लाख रुपये के गहने-आभूषण, 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई गई है।

गृहस्वामी के पुत्र रामबाबू कुमार की 25 नवंबर को शादी है। घर में पेंट-पोचारा का काम चल रहा था। इसी दौरान चोर घर में रखी सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घर में पुत्री प्रतिभा कुमारी समेत शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों के गहने भी रखे हुए थे। चोर सभी आभूषण अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची।

थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के प्रयास से श्वान दस्ता भी बुलाया गया। सअनि सरोज कुमार ने श्वान दस्ते की मदद से घटनास्थल की जांच की। गृहस्वामी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बाजपट्टी nis:value=बाजपट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामढ़ी nis:value=सीतामढ़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चोरी nis:value=चोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=घरमेंचोरी nis:value=घरमेंचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शादीसेपहलेचोरी nis:value=शादीसेपहलेचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गहनेकीचोरी nis:value=गहनेकीचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपराध nis:value=अपराध nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसजांच nis:value=पुलिसजांच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
सोनबरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बाइकों पर लदी 1140 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
सोनबरसा:
सोनबरसा थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात गश्ती के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन बाइकों पर लदी भारी मात्रा में नेपाली देशी सौंफी शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि में सब-इंस्पेक्टर सुजीत पासवान, दिग्विजय सिंह और सशस्त्र बल दलकावा से राजबाड़ा जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार तस्कर आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दो तस्करों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव (वार्ड 11) निवासी राम आधार महतो के पुत्र किशन कुमार तथा भुतही थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव (वार्ड 7) निवासी संतोष कुमार ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।
38 कार्टन शराब और तीन बाइकें जब्त
पुलिस ने जब तीनों बाइकों—अपाचे (BR 30 AV 2462), एचएफ डीलक्स (BR 30 AA 5356) और पल्सर (BR 05 AM 8347) की तलाशी ली, तो उन पर बंधी 6 बोरियों से कुल 38 कार्टन में रखी 300 एमएल की 1140 बोतलें नेपाली देशी सौंफी शराब बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और तीनों बाइकों को जब्त कर लिया है। पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं फरार तस्कर की तलाश जारी है।
सोशल मीडिया हैशटैग:
<nis:link nis:type=tag nis:id=sonbarsapolice nis:value=SonbarsaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liquorseized nis:value=LiquorSeized nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpoliceaction nis:value=BiharPoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prohibitionact nis:value=ProhibitionAct nis:enabled=true nis:link/>
फोटो के लिए 3 हैशटैग:
<nis:link nis:type=tag nis:id=photooftheday nis:value=PhotoOfTheDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsinpicture nis:value=NewsInPicture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeactionpic nis:value=PoliceActionPic nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=resigngyaneshkumar nis:value=ResignGyaneshKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=removegyaneshkumar nis:value=RemoveGyaneshKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो nis:value=ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=savedemocracy nis:value=SaveDemocracy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saveelectioncommission nis:value=SaveElectionCommission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=righttovote nis:value=RightToVote nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jantarmantar nis:value=JantarMantar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जंतर_मंतर nis:value=जंतर_मंतर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jantarmantarprotest nis:value=JantarMantarProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=Lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknowprotest nis:value=LucknowProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhiprotest nis:value=DelhiProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nehabora nis:value=NehaBora nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नेहा_बोरा nis:value=नेहा_बोरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentprotest nis:value=StudentProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthagainsteci nis:value=YouthAgainstECI nis:enabled=true nis:link/>
बाजपट्टी: पैरेंट चॉइस पब्लिक स्कूल, रायपुर बाजार व बासुदेवपुर रसलपुर 
में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य. सत्य प्रकाश के संबोधन से हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, त्याग, सादगी, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. 
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, त्याग एवं संघर्ष को याद किया तथा देश की आजादी में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए. 
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं खदीजा खातून , जैनब खातून, करीना कुमारी, दिव्या कुमारी, अंशिका कुमारी एवं संध्या कुमारी तथा छात्र अशोक कुमार एवं अनमोल कुमार ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. विद्यार्थियों के वक्तव्यों में गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन एवं “जय जवान, जय किसान” के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया. 
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, नागेंद्र ठाकुर, नीतू कुमारी, सोनम प्रिया, ईशा कुमारी, नीतू ठाकुर, शिवानी कुमारी,मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, अंजली ठाकुर, चंचला देवी, सोहेल सर,  पूजा मैम, रीमा मैम ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक सर ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया. इसके साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ.
पूर्व सांसद सीताराम यादव फिर से राजद में शामिल
डीएम तनय सुल्तानिया ने बाजपट्टी में किया निरीक्षण

बाजपट्टी. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बाजपट्टी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. डीएम ने सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल स्कूल, रामफल मंडल सामुदायिक अस्पताल एवं कचरा प्रसंस्करण केंद्र का भी निरीक्षण किया. विद्यालय में बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया. अस्पताल की व्यवस्था को लेकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कचरा प्रसंस्करण केंद्र में प्लास्टिक से सामग्री निर्माण के लिए अलग जगह उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ को दिया.

<nis:link nis:type=tag nis:id=बाजपट्टी nis:value=बाजपट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामढ़ी nis:value=सीतामढ़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=डीएमतनयसुल्तानिया nis:value=डीएमतनयसुल्तानिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhi nis:value=Sitamarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bajpatti nis:value=Bajpatti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhiprimenews nis:value=SitamarhiPrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
162 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाजपट्टी थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात कार्रवाई करते हुए 162 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. कार्रवाई थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं एएसआई जेपी यादव के नेतृत्व में की गई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान संघवारा वार्ड-1 निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप है. थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

<nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामढ़ी_प्राइम_न्यूज़ nis:value=सीतामढ़ी_प्राइम_न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाजपट्टी nis:value=बाजपट्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhi nis:value=Sitamarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bajpatti nis:value=Bajpatti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liquorsmuggling nis:value=LiquorSmuggling nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nepaliliquor nis:value=NepaliLiquor nis:enabled=true nis:link/>
भारत की वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत की बधाई तो बनती है। लाइक और कमेंट करें
अस्पताल में काम ठप। रसलपुर में डॉक्टर नदारद।
शिक्षक के मुंह में गो**ली ।
बिहार के सिवान की घटना
सौजन्य: प्रभात खबर
2028 तक पुनौरा धाम में मंदिर हो जाएगा तैयार।
सौजन्य: प्रभात खबर
नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

परिहार के मच्छपकोनी में पुलिस, एसएसबी 51वीं वाहिनी और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में 680 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप, 454 पीस नशीली टैबलेट और एक मोबाइल बरामद किया गया. मामले में कमलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया.
<nis:link nis:type=tag nis:id=नशीलीदवा nis:value=नशीलीदवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नशीलीदवाओंकीखेप nis:value=नशीलीदवाओंकीखेप nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=परिहार nis:value=परिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामढ़ी nis:value=सीतामढ़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ssb nis:value=SSB nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugseized nis:value=DrugSeized nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitamarhiprimenews nis:value=SitamarhiPrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हुई सभी अस्पतालों में ओपीडी में आज काम शुरू हो गया
बाजपट्टी में 81 लीटर नेपाली शराब के साथ काला, इन्द्रा और रामपरी गिरफ्तार  

​बाजपट्टी (सीतामढ़ी): बाजपट्टी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कुरथहिया मध्य विद्यालय के समीप से भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है.  
​पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि महिलाएं झोले में शराब छिपाकर ले जा रही हैं. महिला पुलिस बल की मदद से तलाशी लेने पर पुपरी थाना क्षेत्र के बेदौल निवासी काला देवी (42), जैतपुर निवासी इन्द्रा देवी (45) तथा गाढ़ा निवासी रामपरी देवी (43) के पास से 27-27 लीटर कर कुल 81 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई.  
​पुलिस ने शराब जब्त कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मद्यनिषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
बनगांव दक्षिणी में नौवां पोषण मेला आयोजित, बच्चों व ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

बाजपट्टी. सोमवार को बनगांव दक्षिणी पंचायत भवन में आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत नौवां पोषण मेला आयोजित किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवा दी गई.

कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए सामूहिक बाल भोज का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर की. सीडीपीओ ने पोषण अभियान के महत्व के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में लोगों को जानकारी दी.

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया की ओर से सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं.
डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बाजपट्टी में ओपीडी सेवा प्रभावित

बाजपट्टी. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) की जिला इकाई के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के निर्णयों के विरोध में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का पांचवें दिन सोमवार को बाजपट्टी में भी व्यापक असर देखने को मिला. बाजपट्टी सीएचसी समेत रसलपुर स्थित सरकारी अस्पताल में ओपीडी एवं अन्य नियमित चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं. हड़ताल मुख्य रूप से सहरसा सदर अस्पताल में चिकित्सकों पर हुई कार्रवाई के विरोध तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्णयों को लेकर की जा रही है. हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी है.

बाजपट्टी सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सोनू कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को वापस नहीं किया जाता है, लेकिन ओपीडी, दवा वितरण सहित अन्य नियमित सेवाएं प्रभावित हैं. सुनीता देवी, ललिता देवी, नागेंद्र श्रीवास्तव, मधु कुमारी सहित कई मरीजों ने अपनी परेशानी बताई.

वहीं रसलपुर सरकारी अस्पताल में भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिल्पा कुमारी अस्पताल में मौजूद नहीं थीं. फोन पर उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण वह अस्पताल नहीं आई हैं. मरीजों ने जल्द स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य करने की मांग की.