सोनबरसा थाना पुलिस ने गुरुवार के मध्य रात्रि गश्ती के दौरान तीन बाइक सहित भारी मात्रा में देशी नेपाली शौफी शराब के साथ दो तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव वार्ड 11 निवासी राम आधार महतो के पुत्र किशन कुमार व भुतही थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव वार्ड 7 निवासी संतोष कुमार ठाकुर के पुत्र शिवम् कुमार के रुप में की गई है थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की रात्रि गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर सुजीत पासवान,दिग्विजय सिंह व शस्त्र बलों ने दलकावा से राजबाड़ा जाने बाली पथ में तीन बाइक अपाचे बीआर 30 एभी 2462 एचडी डिलक्स बीआर30एए 5356,पल्सर बीआर05एएम 8347 पर सवार तस्कर आ रहा था उसी बीच पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ते ही बाइक छोड़कर तस्कर भागने लगा तो पुलिस बल के सहयोग से दो तस्कर पकड़ा गया और एक भागने में सफल रहा तीनों बाइक की तलाशी ली तो बाइक पर बांधा छः बोरी में 38 कार्टुन में 1140 बोटल नेपाली देशी शौफी शराब 300 एम एल पाया गया तीनों बाइक व शराब को जब्त करते हुए ततस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
Bajpatti, Sitamarhi | Oct 2, 2026