शादी से पहले घर में बड़ी चोरी, छह लाख के जेवर और 40 हजार नकद ले उड़े चोर
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी शानिच्चर बैठा के घर गुरुवार की देर रात चोरों ने करीब छह लाख रुपये के गहने-आभूषण, 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई गई है।
गृहस्वामी के पुत्र रामबाबू कुमार की 25 नवंबर को शादी है। घर में पेंट-पोचारा का काम चल रहा था। इसी दौरान चोर घर में रखी सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घर में पुत्री प्रतिभा कुमारी समेत शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों के गहने भी रखे हुए थे। चोर सभी आभूषण अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची।
थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के प्रयास से श्वान दस्ता भी बुलाया गया। सअनि सरोज कुमार ने श्वान दस्ते की मदद से घटनास्थल की जांच की। गृहस्वामी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बाजपट्टी #सीतामढ़ी #चोरी #घरमेंचोरी #शादीसेपहलेचोरी #गहनेकीचोरी #बिहार #अपराध #पुलिसजांच #CrimeNews