डीएम तनय सुल्तानिया ने बाजपट्टी में किया निरीक्षण
बाजपट्टी. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बाजपट्टी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. डीएम ने सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल स्कूल, रामफल मंडल सामुदायिक अस्पताल एवं कचरा प्रसंस्करण केंद्र का भी निरीक्षण किया. विद्यालय में बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया. अस्पताल की व्यवस्था को लेकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कचरा प्रसंस्करण केंद्र में प्लास्टिक से सामग्री निर्माण के लिए अलग जगह उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ को दिया.
#बाजपट्टी #सीतामढ़ी #डीएमतनयसुल्तानिया #Sitamarhi #Bajpatti #SitamarhiPrimeNews