Public App Logo
Profile Picture

Today News Haryana

@todaynewshr
22Followers
0Following
हिसार के जीवन कुंडु हत्याकांड को लेकर जींद के उचाना कलां से बीजेपी विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपियों की मदद करने के आरोपों पर विधायक अत्री ने साफ कहा कि यह बेहद संवेदनशील और दुखद मामला है, जिसमें किसी भी स्तर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हत्या जैसे घिनौने अपराध में अगर उनका अपना सगा भाई या बेटा भी आरोपी होता, तो वह उसका साथ नहीं देते। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल और दुख की घड़ी में वह पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana#newstoday nis:value=todaynewsharyana#newstoday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hisar nis:value=hisar nis:enabled=true nis:link/>
हिसार  ब्रेकिंग - 

जीवन हत्याकांड न्याय समिति ने डीजीपी को शिकायत 
शिकायत की कॉपी नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन और स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन को भी भेजी 
सिसाय पुल, हांसी पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर AK-47 तानकर गोली मारने की धमकी देने वाले CIA इंचार्ज कप्तान सिंह, पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सिविल ड्रेस में मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने , लाठी चार्ज करने, महिलाओं एवं बुजुर्गों से बदतमीज़ी एवं दुर्व्यवहार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु भेजी शिकायत।
देवेन्द्र अञी विधायक उचाना के ताऊ का लड़का मुख्य आरोपी होने के आरोप लगाए  --सुरेश कौथ किसान नेता
हांसी के अभी के हालात
*जींद यूनाइटेड की ओर से भव्य तीज समारोह का आयोजन*
जींद। हरियाली तीज के पावन अवसर पर जींद यूनाइटेड की ओर से तीज समारोह का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी सिंगला पूरे समय उपस्थित रहीं।  कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज के रंग में रंगते हुए लोकगीतों, नृत्य, झूले तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
समारोह का वातावरण हरे रंग की सजावट, फूलों, मेहंदी, चूड़ियों और पारंपरिक झूलों से बेहद आकर्षक नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में पारंपरिक तीज गीत, हरियाणवी एवं पंजाबी लोक नृत्य, गिद्धा, बोलियां तथा मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं की प्रतिभा और उत्साह ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।ढोल भी मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर “Most Unique Teej Shagun” प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सदस्यों एवं अतिथियों ने घर से पारंपरिक, रचनात्मक एवं अनोखे तीज शगुन लाकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विजेता को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जींद यूनाइटेड की ओर से कहा गया कि तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, आपसी प्रेम, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ मिल-बैठकर खुशियां मनाने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पूरे समारोह में “हरियाली तीज—खुशियों और उमंगों की तीज” का रंग देखने को मिला।
सभी साथियों को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
बॉलीवुड अदाकारा मंदाकिनी से सम्मानित हुए समाजसेवी सोनू सेठी 
 पिछले दिनों कांगड़ा में हुए एक बच्चों के डांस कंपटीशन में पिछले 19 सालों से जीरकपुर डेरा बस्सी हल्के में चार फ्री एम्बुलेंस सेवा, सैकड़ो लावारिस डेडबॉडी के संस्कार,सैकड़ो मंद बुद्धि लोगों को मंदबुद्धि आश्रम में छोड़कर आना व इलाके में हजारों पौधे लगाने की एवज में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोनू सेठी ने स्टेज पर मंदाकिनी जी की तारीफ करते हुए उनकी 40 साल पहले आई हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त हमारी उम्र 10 साल थी और हम स्कूल के सालाना फंक्शन में इनके गानों पर डांस किया करते थे आज हमें बड़ा गर्व हो रहा है  आज उन्हीं से हम सम्मानित हो रहे हैं इस मौके पर सोनू सेठी ने कहा की दुनिया में सबसे बड़ा धर्म है इंसानियत हमें धर्म के झगड़े छोड़कर इंसानियत का साथ देना चाहिए इतनी बात सुनकर गदगद भरे हाल में तालिया की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी
नगर निगम पंचकूला में 20 सालों से लगे कच्चे सफ़ाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार तुरंत पक्का करे - ओ पी सिहाग 

जजपा ने हड़ताल कर रहे सफ़ाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दिया समर्थन। 
पंचकूला , 7 अगस्त: जननायक जनता पार्टी  जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज तथा ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला सेक्टर 5 फायर ब्रिगेड कार्यालय के समक्ष अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम पंचकूला के सफ़ाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मियों को पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम पंचकूला में पिछले काफी सालों से लगे हुए सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी अभी तक कच्चे हैं। इनमे से बहुत से कर्मचारियों को तो लगे हुए 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी कह रखा है कि जिन सरकारी विभागों में कोई कर्मचारी 10 सालों से कच्चे लगे हुए हैं उनको पक्का किया जाए। जजपा ज़िला अध्यक्ष ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो पूरे प्रदेश में एक जुट होकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे तो उनको कामयाबी जरूर मिलेगी ।उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार की कथनी व करनी में बड़ा अन्तर है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नेता चुनाव के वक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का सपना दिखा कर उनके वोट ऐंठते आए हैं परंतु चुनाव खत्म होते ही पलटी मार लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हज़ारों की संख्या में सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी सालों से कच्चे लगे हुए हैं।  वो सभी समाज के गरीब तबके से आते हैं, महंगाई लगातार बढ़ रही है परंतु उनकी तनख्वाहें बहुत थोड़ी हैं जिससे परिवारों का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
  जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि सारा दिन गन्दगी में साफ सफ़ाई का कार्य करने से ज्यादातर सफ़ाई कर्मी गंभीर बीमारियों के मरीज़ बन जाते हैं इसलिए सरकार को हर सफ़ाई कर्मचारी का 6 महीने में मेडिकल चेक अप करवाये जाने का प्रावधान करना चाहिए तथा उनका इलाज मुफ्त में करना चाहिए। सिहाग ने अपने संबोधन में सरकार से य़ह भी मांग की कि सफ़ाई कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जिले के अच्छे स्कूलों में कम से कम 10 प्रतिशत सीट रिजर्व रखने का कार्य करना चाहिए
Video 8
*7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार*

*एक शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर मांगी थी रंगदारी*

पानीपत, 01 अगस्त शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव अदियाना निवासी अजय व रोहित, गांव सिवाह हाल विकास नगर निवासी अमित तथा एनएफएल निवासी रिहान के रूप में हुई है। आरोपियों ने विदेश में बैठे असामाजिक तत्वों को पीड़ित व उसके संस्थान की जानकारी उपलब्ध कराई थी।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक शिक्षण संस्थान संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 3 जुलाई को अपने शिक्षण संस्थान में मौजूद था। उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को हेरी बॉक्सर बताया और कहा कि उसे उनके सभी स्कूलों और कॉलेजों की जानकारी है। उसने धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी तथा एक वॉइस नोट भेजकर कहा कि उसकी आवाज की पुष्टि कर लेना। साथ ही नंबर ब्लॉक करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर थाना समालखा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई तथा जांच की जिम्मेदारी सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को सौंपी गई। सीआईए-वन की टीम ने साइबर सेल के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत मानवीय सूचना तंत्र की मदद से मामले का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी पानीपत के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने विदेश में बैठे रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्वों को पीड़ित की जानकारी उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय वर्ष 2022 में डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था और वर्ष 2026 में डिपोर्ट होकर भारत लौट आया। अमेरिका में रहने के दौरान उसकी एक असाम
पंजाब के सनौर में सरदार उधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विरासत पर गर्व करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनावी संकल्प -पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 70 संकल्प मात्र डेढ़ साल में ही पूरे कर दिए हैं, बाकि के 147 संकल्प भी बहुत जल्द पूरे कर देंगे।"

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/>
अपनी छत को वाटरप्रूफ करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं
मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का बयान

"वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरे राज्य में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों के लिए राज्य सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी, जो कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनके सफल आयोजन को सुनिश्चित करेगी।"

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana nis:value=TodayNewsHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/>
मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसलें!

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की सीमा में स्थित भवनों एवं भूमि पर संपत्ति कर लगाने के लिए नई, सरल और पारदर्शी प्रणाली को मंजूरी दी गई। 

मंत्रिमंडल ने नगरपालिका क्षेत्रों में रिहायशी प्लॉटेड आवास के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम को भी मंजूरी दी। 

इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने 'प्रोग्रेसिव MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026' को भी मंजूरी प्रदान की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana nis:value=TodaynewsHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cabinetdecisions nis:value=CabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
पौधारोपण मनुष्यों द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है - ओ पी सिहाग 

आज लगाया गया एक पौधा वर्षों तक नई पीढ़ी को ऑक्सीजन देगा-  डॉ बी एस दुग्गल 

पंचकूला, 26 जुलाई: एच ए यू  ट्राईसिटी एल्यूमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने आज पंचकूला सेक्टर 26- 27 के हर्बल पार्क में अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए पौधारोपण का कार्य किया। य़ह कार्य पंचकूला पी एम डी ए के सहयोग से किया गया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में पौधे लगाए गए। य़ह  एसोसिएशन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व छात्रों ने बनाई हुई है जो पंचकूला , चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रो में रहते हैं । इस अवसर पर  एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर बी एस दुग्गल ने कहा कि अगर हम आज एक पौधा लगाते हैं तो य़ह हमारी अगली पीढ़ी के लिए काफी सालों तक शुद्ध आक्सीजन देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि इन पौधों के बड़े  होने तक इनकी देखभाल भी हमे ही करनी हैं। इस एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहाकार एवं पंचकूला के वरिष्ठ  सामाजिक कार्यकर्ता ओ पी सिहाग ने कहा कि पौधारोपण का कार्य आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण है तथा य़ह कार्य मनुष्यों द्वारा अपने जीवन में किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है। उन्होंने  लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। 
 आज के पौधारोपण कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व प्रधान महेंद्र सांगवान , एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर रोहतास रमन , डॉ राजेंद्र सोलंकी, डॉ  रामफल कटारिया,डॉ रणबीर चौहान , डॉ  दयाबीर बिसला , सुरिन्दर चड्डा, डाक्टर किशोर कुमार, डॉ शीशपाल, डॉ संजीव छिल्लर,डॉ कृष्ण नोलिया , डॉ महेंद्र लुहाच , डॉ अशोक राठी, डॉ दलबीर सिंह सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया ।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम खरकभूरा में दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित खंड स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधार के बच्चों ने लहराया परचम। आज सुबह प्रातः कालीन सभा में सभी विजेता बच्चों को विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ सदस्यों के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता मनरूप मोर ने बताया कि इस विद्यालय के 41 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर कुल 31 मैडल जीतकर खंड उचाना में रिकॉर्ड बनाया। 12 गोल्ड मैडल, 9 सिल्वर मैडल और 10 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमान बटुकेश्वर दत्त ने सभी विजेता बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में टीम इंचार्ज मनरूप जी, राजबीर पीटीआई, नर्सरी कोच बिजेंद्र सिंह व एस्कॉर्ट टीचर मैडम राजेश व सोनिया की  भूरी-भूरी प्रशंसा की। सरपंच प्रतिनिधि मनदीप कुमार तथा एईओ मुनीत कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई दी। इस दौरान सुशील, बलिंदर गिल, सतविंदर श्योंकद, नसीब, सुरेश, दिलबाग, जितेंद्र, श्री भगवान, वजीर, अनिल, नरेश, मैडम सरोज, सरिता, सुदेश उपस्थित रही।
**विरोध प्रदर्शन**
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इन्जिनियर संयुक्त संघर्ष मौर्चा के तहत हिसार में संयुक्त मीटिंग की गई, जिसमें  इन्जिनियर एसोसियशन, हरियाणा स्टेट बिजली बोर्ड यूनियन, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, हरियाणा एससी बीसी एसटी यूनियन शामिल हुए व प्राइवेटाईजेसन नीतियों के विरोध व अधिकारियों / कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए अगले आन्दोलन की घोषणा की।
मुनीश बंसल मखंड उचाना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
पैपर लीक के बाद मोदी का देश के नाम संबोधन
शांतिपूर्ण तरिके से चलाए अपना आंदोलन
सरकार बच्चों का भला कभी नहीं कर सकती
प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कोट करके लिखा
दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय लाठीचार्ज का बीजेपी सरकार को हिसाब देना होगा  - ओ पी सिहाग

पंचकूला जजपा ने दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। 
पंचकूला, 22 जुलाई :  दिल्ली में अपनी जायज मांगों के लिए 20 जुलाई 2026 को जन्तर-मन्तर से संसद भवन तक रोष मार्च के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे देश के लाखों युवाओं एवं छात्रों के ऊपर केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा जो बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया, लड़कियों एवं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, अमानवीय व्यवहार किया गया एवं घटिया हरकत की गई थी। उसके खिलाफ आज जननायक जनता पार्टी एवं युवा जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
   जजपा पंचकूला ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने इस  बारे चर्चा करते हुए कहा कि 20 जुलाई को भारत के इतिहास में पहली बार देश भर से आए युवाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लाखो की संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठे होकर  शांतिपूर्वक तरीके से जो प्रदर्शन एवं रोष मार्च  संसद भवन तक जाने के लिए किया वो इतिहास के पन्नों में  दर्ज हो गया है।ओ पी  सिहाग ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लाखों युवाओं के इस रोष मार्च से घबराकर  इसे दबाने के लिए अपने अधीन पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओ एवं छात्रों पर बहुत ही बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज कराकर सेंकड़ों युवाओं व छात्र - छात्राओं को बुरी तरह घायल  कर दिया जिनमें  बहुतो की  हालत बेहद  गम्भीर  है। इस लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने सारी हदों को पार करते हुए छोटी-छोटी उम्र की छात्राओं को भी नहीं बख्शा। 
जजपा नेताओं ने इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि आंदोलनकारी युवा एवं छात्र हमारे अपने हैं । वो शिक्षा प्रणाली में सुधार एवं  नीट जैसी अति मह्त्वपूर्ण होने वाली परीक्षाओं में बार बार पेपर लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने बारे ही तो मांग कर रहे हैं क्योंकि शिक्
पुलिस जोर जबर्दस्ती करके सोनम वांगचुक को उठा ले गई
राम राम में हरियाणा से आया हूं