
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुरू किया अपने हलके के गांवों का दौरा, आगामी संघर्ष का किया ऐलान
हलके के लोगों ने हुड्डा से किया पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान
रोहतक, 23 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई के गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। इस मौके पर गांवों में पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अगल-अलग गावों में ग्रामीण सभाएं कर हुड्डा ने लोगों से अपनी आगामी राजनीति के बारे में सलाह मशविरा किया। उन्होंने सभा में मौजूद गांववालों को कहा कि आप मेरी असली ताकत हैं। अगर आप इजाजत देते हैं तो मैं पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ आर-पार के संघर्ष की शुरुआत करना चाहता हूं। लोगों ने दोनों हाथ उठाकर अपने पुरजोर समर्थन का ऐलान किया।
गांववालों ने कहा कि आप पूरे प्रदेश में जाईये और जबतक बीजेपी सत्ता से बेदखल नहीं होती, तबतक मत रुकिए। हुड्डा ने लोगों के समर्थन और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अब कांग्रेस 2024 की हार से उत्पन्न हुई निराशा को पीछे छोड़कर नई लड़ाई की शुरुआत कर रही है। हम संगठन निर्माण के बाद लगातार ब्लॉक स्तर की कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मैंने एकबार अपने हलके के लोगों से आगामी राजनीति के बारे में विचार-विमर्श करना जरूरी समझा।
ब्राह्मणवास गांव से दौरे की शुरुआत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस गांव का आशीर्वाद हमेशा से हमारे परिवार के साथ रहा है। मुझसे पहले मेरे पिता जी और मेरे दादा जी को भी इस गांव से भरपूर प्यार व समर्थन मिला है। यहां से आशीर्वाद लेकर वो पहले पूरे हलके व फिर पूरे प्रदेश में जाएंगे और तबतक नहीं रुकेंगे जबतक प्रदेश में कांग्रेस की जीत का परचम नहीं लहराया जाता।
हुड्डा ने आज ब्राह्मणवाद, बसंतपुर, धामड़, रिठाल, कन्ही, जसिया, घिलौड़ खुर्द और घिलौड़ कलां का दौरा कर ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। तमाम गांववालों ने एकमत और एकजुट होकर उनके प्रति अपने समर्थन का ऐलान किया।
इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा धांधली करके जीती है। राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ इसका खुलासा किया है। इसलिए हमारी अगली लड़ाई सिर्फ भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि ऐसी चुनावी धांधली के खिलाफ भी है।चुनाव आयोग या सत्ता पक
Ambala, Ambala | Sep 23, 2026