
नाहड़ में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
नाहड़ (रेवाड़ी)। ओम्प्रसकाश डाबला
हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत रविवार को नाहड़ ब्लॉक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और संदेश को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, दीवान सिंह चौहान, अनिल यादव पाल्हावास,ओमप्रकाश धानक, सोनू हुड्डा, ऋषि यादव,रमेश ठेकेदार,श्याम यादव, डॉ अनिल,बिजेंद्र हूडा,रामफल कोसलिया, सुरेश गोलियां,सुरेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव नाहड़,रेखा दहिया,जवान सिंह मेहरा, मनोज यादव दखोरा,संदीप डाबला,कुलजीत चौकी,कैलाश यादव,एडवोकेट सुरेश यादव,मनोज यादव जाटूसाना,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन हेमन्त गोड प्रधान,नाहड़ ब्लॉक कांग्रेस की ओर से किया गया।
अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को जनता के सामने रख रही है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए ‘वोट चोरी’ के मुद्दे का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
हुड्डा ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय हैं। उन्होंने एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर भी सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगने की बात कही।
उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति को लेकर भी निशाना साधा। हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और रोजगार सहित विकास के कई मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में था, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति में गिरावट आई है।
उन्होंने प्रदेश में अपराध और नशे की समस्या का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्
Ambala, Ambala | Sep 27, 2026