आज दिनांक 29.09.2026 को शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टार्टअप टीमों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करना तथा अनुभवी मेंटर्स से जोड़ना था।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर श्री ओम प्रकाश, जिला स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर श्री नितीश कुमार दुबे, DIC के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जितेंद्र एवं श्री मृणाल तथा HPE Ventures के Co-Founder श्री अजय सोनी ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी।
Mentor Connect Session में लगभग 30 स्टार्टअप टीमों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने आइडिया, समस्याओं एवं प्रस्तावित समाधानों को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उनके विचारों को व्यावहारिक एवं सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#Student
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 29, 2026