Public App Logo
Profile Picture

Siwan District Administration

@DPROSiwan
398Followers
0Following
आज दिनांक 30/09/2026 को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल वी.एम. उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज सिवान में  श्री विजय प्रकाश मीणा,भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी सीवान द्वारा विद्यालय के छात्र /छात्राओं से किया संवाद।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/> 
Bihar Education Department
पड़ोसी जिलों में जलस्तर के उतार-चढ़ाव एवं नदियों में उफान के परिप्रेक्ष्य में सिवान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। 
इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को सिसवन अंचल अंतर्गत सिसवन-भागर क्षेत्र में गोगरा (घाघरा) तटबंध संख्या 07 के किलोमीटर 58.0 से 63.0 के संवेदनशील हिस्से का उच्चस्तरीय संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
 इस निरीक्षण दल में श्री आई०ए० अंसारी, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सिवान, श्रीमती शबनम नाजनीन, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सिवान, अंचलाधिकारी, सिसवन, श्री मदन चंद चौधरी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, सिवान, श्री राजीव रंजन, सहायक अभियंता, श्री जितेंद्र कुमार यादव, कनीय अभियंता, श्री प्रियतम पांडेय, कनीय अभियंता, श्री अमित कुमार मंडल, कनीय अभियंता, श्री प्रभाष कुमार नाग, कनीय अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहे।

गोगरा तटबंध के किलोमीटर 58.0 से 63.0 (भागर, सिसवन) तक का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुदृढ़ है। जनमानस को किसी भी प्रकार से आशंकित या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा संवेदनशील स्थलों पर कैंप स्थापित कर दिए गए हैं। अभियंताओं एवं तकनीकी दल द्वारा तटबंध पर 24 घंटे गश्ती व पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए तटबंधों के निकट पर्याप्त मात्रा में बालू की बोरियाँ, लोहे के जाल तथा आवश्यक फ्लड फाइटिंग सामग्रियां पूर्व से ही सुरक्षित रखी गई हैं।

जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। जिला आपदा प्रबंधन शाखा एवं FCD की टीम 24x7 स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
 सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/>
सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' को साकार करने की दिशा में सिवान के विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण एवं नवाचार को बढ़ावा* 

बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' की परिकल्पना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में चयनित विद्यालयों को Center of Excellence के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकें।

इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिले के अन्य 22 विद्यालयों में नामित पदाधिकारियों द्वारा भी आज विद्यालयों में उपस्थित होकर विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विद्यालय प्रधान, शिक्षक एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयवार संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=modelschool nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/>
*सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' को साकार करने की दिशा में सिवान के विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण एवं नवाचार को बढ़ावा* 

बिहार सरकार के सात निश्चय 3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य' की परिकल्पना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में चयनित विद्यालयों को Center of Excellence के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकें।

इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिले के विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन एवं प्रचार-प्रसार किया गया। V-M- High School Cum Inter College, Siwan Sadar में जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी, सिवान ने कहा कि विद्यालय केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का केंद्र होना चाहिए। गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ती है तथा वे विषयों को व्यवहारिक रूप से समझने में अधिक सक्षम होते हैं। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए नवाचार एवं स्थानीय स्तर पर उपयोगी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

जिले के अन्य 22 विद्यालयों में नामित पदाधिकारियों द्वारा भी आज विद्यालयों में उपस्थित होकर विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विद्यालय प्रधान, शिक्षक एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयवार संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

विद्यालयों में प्रमुख रूप से Sports Activities, अभिभावक संगोष्ठी, विद्या साथी पोर्टल से संबंधित गतिविधियाँ, भाषण प्रतियोगिता, Music, Dance, ICT Lab Activity, Smart Class, रंगोली, चेतना सत्र तथा Classroom Transaction जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Sports Activities के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अभिभावक संगोष्ठी के माध्यम से विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं । CT Lab, Smart Class के माध्यम से डिजिटल एवं तकनीक आधारित शिक्षण को बढावा दिया जा रहा है। Music/Dance एवं रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है।

चेतना सत्र एवं Classroom Transaction के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सीखने की सकारात्मक प्रवृत्ति विकसित करने पर बल दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि गतिविधियों का संचालन केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे. बल्कि प्रत्येक गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने, प्रतिभा विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ा हो। विद्यालयों में सफलतापूर्वक संचालित नवाचारों एवं उत्कृष्ट गतिविधियों को अन्य विद्यालयों तक भी पहुंचाया जाएगा। सिवान के विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण के उत्कृष्ट केंद्र बनें तथा प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए समान अवसर प्राप्त हो। यह पहल 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/>
आधुनिक सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

आधुनिक सुविधाएं देखकर निजी विद्यालय से मॉडल स्कूल में नामांकन कराया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की यह सराहनीय पहल है। 

Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>

पढ़ाई में रूचि, उपस्थिति में बढ़ोतरी

मॉडल स्कूल में लैब, रोबोटिक्स की मशीन, उपकरण और AI के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई में इंटरेस्ट बढ़ गया है, जिससे स्कूल में उपस्थिति की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आभार। 

Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आधुनिक लैब और स्मार्ट क्लास से सुसज्जित मॉडल स्कूल

आधुनिक लैब, उपकरण और स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है मॉडल स्कूल, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में हो रही काफी सुविधा। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=patnasastrinagar nis:value=PatnaSastrinagar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक-03.10.2026 को प्रस्तावित सिवान जिला अंतर्गत जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मेला स्थगित 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पश्चिम चंपारण में बढ़े हुए जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को सतर्क एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMsamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 30 एजेंडों पर लगी मुहर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinetdecisions nis:value=BiharCabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
मॉडल स्कूल विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहाँ का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की ललक को बढ़ावा दे रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
टेक्नोलॉजी से जुड़ती पढ़ाई, डिजिटल युग की ओर बढ़ते विद्यार्थी!

मॉडल स्कूलों में ICT लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से सीखने और नई चीजों को समझने का अवसर मिल रहा है। कम्प्यूटर आधारित शिक्षा के साथ बच्चों में डिजिटल स्किल्स, रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Samrat Choudhary 
Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर 

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinet nis:value=BiharCabinet nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सिवान nis:value=सिवान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुरक्षण, मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ परिसर को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही जहां आवश्यकता होगी, वहां नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।

Social Welfare Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anganwadi nis:value=Anganwadi nis:enabled=true nis:link/>  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
उद्योग से सशक्त महिलाएं, संबल परिवार 

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में उद्योग विभाग की पहल से महिलाएं उद्यम क्षेत्र में संबल बन रही हैं। साथ ही वह खुद आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने में सक्षम हैं।

Industries Department, Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharindustry nis:value=BiharIndustry nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=WomenEmpowerment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
बिहार की बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों के साथ ‘पुलिस दीदी’ (अभया ब्रिगेड) की तैनाती की गई है - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री 

Home Department, Govt. of Bihar  
Bihar Police 
<nis:link nis:type=tag nis:id=policedidi nis:value=PoliceDidi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=abhayabrigade nis:value=AbhayaBrigade nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक-29.09.2026 को समाहरणालय, सिवान के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा, भा0प्र0से0, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद् के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल संचालन को लेकर  गठित कोषांगों के द्वारा की जा रही तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गयी। 

बैठक के क्रम में उन्होंने कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग एवं सिंगल विंडो कोषांग सहित अन्य गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से एक-एक कर कोषांग से संबंधित तैयार किये गये कार्ययोजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल, सहायक नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर अपने कोषांग के कर्मियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया कि स्पष्ट कार्ययोजना के साथ अगली बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिवान, उप विकास आयुक्त, सिवान, अपर समाहर्ता, लो0शि0नि0 पदाधिकारी, सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिवान सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
Chief Electoral Officer, Bihar
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बी.पी.सी.एल. द्वारा संचालित सिटी गैस वितरण से संबंधित मामले की समीक्षा की गई। 

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ज़िला विनियमन स्टेशन (डी.आर.एस.) एवं  जिला अपघटन इकाई (डी.सी.यू.) सुविधा की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने के मामले में अपर समाहर्ता सिवान तथा संबंधित अंचला अधिकारीयों को आवश्यक  दिशा निदेश दिया गया तथा सभी संबंधित अभियंताओं एवं अन्य पदाधिकारीयों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए  सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धा के दिशा में  कार्य करने हेतु निदेश  दिया गया ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सिवान,  जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिवान,  कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं  कार्यपालक अभियंता एन.एच.ए.आई. आदि उपस्थित हुए।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
 सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
*सिवान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में  पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला विकास के प्रति बच्चों एव माताओ को किया जा रहा जागरूक:* 

सिवान जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिनांक 29 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2026 तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, माताओं एवं आमजन को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला विकास से संबंधित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।
इन कार्यक्रमों में बच्चों, माताओं,  जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन स्वतः स्फूर्त रूप से भाग ले रही है। 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर कहानी, कविता, कॉमिक्स, पेंटिंग सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सीखने की रुचि एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
साथ ही, बच्चों एवं माताओं से जुड़ी पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल ढंग से दी जा रही है, ताकि लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं तथा आशा दीदियों सहित लाभार्थी माताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों द्वारा काफी संतुष्टि व्यक्त की जा रही है तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर की जा रही है। 

जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों से आमजन एवं विभागीय कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
सरकार की 100 से अधिक लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में काफी गुणात्मक परिवर्तन आया है। 
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम इसी दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=angankamilan nis:value=angankamilan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक-29.09.2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला दिव्यांगजन कोषांग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं बुनियाद केन्द्र की संयुक्त रूप से मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा PM-AJAY योजना के तहत जिलान्तर्गत स्वीकृत छात्रावासों के निर्माण हेतु भूमि का प्रस्ताव, श्री गुरू संत रविदास समरसता संकल्प अभियान की आवेदनों की स्थिति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित धारा 275(1) के तहत प्रस्ताव उपलब्ध कराने, सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण हेतु प्रस्ताव के साथ साथ जीरादेई प्रखंड अंतर्गत भैंसाखाल में निर्माणाधीन डा0 अंबेदकर आवासीय विद्यालय आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी से लिया गया। तत्पश्चात् उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया कि निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय का सप्ताहिक निरीक्षण कर पूर्णता की तिथि को ध्यान में रखते हुए कार्यकारी एजेंसी से समन्वय स्थापित कर प्रति सप्ताह कार्य में प्रगति की समीक्षा करें। अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य करें।
जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजन एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा बुनियाद केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं की समीक्षा के क्रम में यथा-मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के बारे में अद्यतन जानकारी ली गयी तथा अन्य विभिन्न प्रकार के प्रखंडवार लंबित आवेदनों का डाटा तैयार कर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निष्पादन कराने का निदेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित संबल योजना अंतर्गत बैटरी युक्त ट्राई साइकिल एवं कृत्रिम सहायक उपकरण को योग्य दिव्यांगजनों के बीच विशेष शिविर का आयोजन कर उन्हें लाभान्वित करने का संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को निदेश दिया कि दूसरे जिले के बच्चें एवं बच्चियां जो सिवान में आवासन में हैं के संबंध में बाल कल्याण समिति एवं संबंधित जिला के विभागीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें संबंधित जिले में भेजने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अगली बैठक में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारें में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक के दौरान उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई-सह-दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रभारी पदाधिकारी, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित संबंधित कार्यालयों के कर्मी आदि उपस्थित रहे। 

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
आधुनिक शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य

बिहार में मॉडल स्कूलों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज के जरिए JEE और NEET परीक्षा तैयारी की राह भी आसान हुई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर हर परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने और 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को घर तक स्वच्छ पानी की सुविधा और पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।
 Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=hargharnalkajal nis:value=HarGharNalKaJal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
*रामजानकी पथ हेतु अर्जनाधीन भूमि के मुआवजा भुगतान एवं  अन्य अभिलेखों को तैयार करने हेतु लगाए जाएंगे तिथिवार कैम्प - जिलाधिकारी* 

आज दिनांक 28.09.2026को समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा प्रथामिकता समन्वय की बैठक में दिये गए  निदेश के आलोक में  रामजानकी पथ परियोजना NH-227A (गुठनी-सिवान खण्ड) में अर्जनाधीन भूमि के मुआवजा भुगतान हेतु आवेदन पत्र, LPC, भूमि अधिकार प्रमाण पत्र सह जॉच प्रतिवेदन एवं अन्य कागजात तैयार कराने के लिए रैयतों में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से  परियोजना में आ रहे अंचल-सिवान सदर, जीरादेई, मैरवा, गुठनी के सभी राजस्व ग्रामों के लिए कैम्प का आयोजन निम्न प्रकार से किया जाना है-

 *1- अंचल-गुठनी हेतु निर्धारित कैम्प-* 
कैम्प की तिथि- 29.09.2026  कैम्प की स्थल का नाम- गंडक कॉलोनी, गुठनी
कैम्प की तिथि- 01.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- गंडक कॉलोनी, गुठनी
कैम्प की तिथि- 06.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- बावना बाबा मंदीर, जतौर 
कैम्प की तिथि- 08.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- बावना बाबा मंदीर, जतौर

 *2- मैरवा हेतु निर्धारित कैम्प:-* 
कैम्प की तिथि- 30.09.2026 कैम्प की स्थल का नाम- शिव मंदिर,बभनौली के समीप
कैम्प की तिथि- 05.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- राजेन्द्र सेवाश्रम (कुष्ठ आश्रम) के समीप  म0विध्यालय के समीप मंदीर के समीप मैरवा।
कैम्प की तिथि- 07.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंचायत भवन मुडियारी

 *3- अंचल-जीरादेई हेतु निर्धारित कैम्प:-* 
कैम्प की तिथि- 29.09.2026  कैम्प की स्थल का नाम- पंचायत सरकार भवन, तितरा
कैम्प की तिथि- 01.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंचायत सरकार भवन, तितरा
कैम्प की तिथि- 06.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- करछुई दुर्गा मंदीर

 *4- अंचल-सिवान सदर हेतु निर्धारित कैम्प:-* 
कैम्प की तिथि- 30.09.2026  कैम्प की स्थल का नाम- शामपुर शिव मंदिर के पास
कैम्प की तिथि- 05.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- जीन बाबा के स्थान के समीप भादा खुर्द
कैम्प की तिथि- 07.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- पंयायत सरकार भवन, जियाय।
कैम्प की तिथि- 08.10.2026 कैम्प की स्थल का नाम- समुदायिक भवन, रघुहाता।

  साथ ही उपर्युक्त परियोजना में आ रहे भूमि/परिसम्पति से सभी रैयतों से अनुरोध है कि आप सभी मुआवजा भुगतान हेतु वांछित कागजात उपर्युक्त कैम्प में समर्पित करें ताकि मुआवजा भुगतान में तेजी से किया जा सके। यह भी अनुरोध है कि सड़क निर्माण कम्पनी को सड़क निर्माण में सहयोग प्रदान करें। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न किये जाने पर व्यवधान उत्पन्न कर रहे व्यक्ति को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
 सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक-28.09.2026 को समाहरणालय, सिवान के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सिवान एवं श्री भारत सोनी, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सिवान की संयुक्त अध्यक्षता में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर “सुरक्षित सिवान” से संबंधित बैठक आहूत की गयी इस दौरान सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग से जुडे़ रहे। 

बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ-साथ प्रभावी सुरक्षात्मक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गएः

शिक्षण संस्थानों में सुरक्षाः जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। संस्थानों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे सी0सी0टी0वी0, कैमरा, निकटतम थाना/पुलिस दीदी का संपर्क नंम्बर, विद्यालय कैम्पस में प्रवेश, निकास आदि पर रोशनी की व्यवस्था, एक नोडल एवं उसके साथ दस वाॅलिन्टियर छात्र आदि की व्यवस्था करना तथा नियमित जागरूकता कार्य करते हुए समय-समय पर इसकी समीक्षा करना सुनिश्चित किया जाए।

संवेदनशीलता एवं जागरूकताः छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता तंत्र के संबंध में जागरूक किया जाए। शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं अन्य संबंधितों के द्वारा आने जाने वाले रूट का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए साथ ही जितने भी टेम्पू, बस या अन्य वाहन जो उस रूट में चलते हों प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर उसके संबंधित चालकों का भी सत्यापन निश्चित रूप से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों एवं आम लोगों के द्वारा इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेवारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं एवं लडकियां निर्भिक होकर अपने कार्य अथवा विद्यालय को जा सके इसके लिए प्रशासन एवं आमलोगों के समन्वय से सुरक्षित वातावरण की पूर्व तैयारी करना हम सबकी जवाबदेही है उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी हाॅट स्पाॅट है उन्हें चिन्हित करें, संबंधित थाना रेड, आॅरेन्ज एवं ग्रीन प्वांइट चिन्हित करें और उसपर सुरक्षोपयाय करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण छात्रों, अभिभावकों एवं आमलोगों के बीच जागरूकता फैलाएं, स्कूल से बाहर भी संगठन के लोग, जीविका के लोग आदि इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रूट का सत्यापन करना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक, सिवान ने कहा कि सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर थाना, पुलिस दीदी आदि का नम्बर जरूर लिखवाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को उसकी सूचना शीघ्र दें तथा अपने स्तर से समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। 

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाईः महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। पीड़िताओं की शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षाः संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा करें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कदम उठाए।ं

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखा जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिवान, अपर समाहर्ता, सिवान, अपन समाहर्ता, लो0शि0नि0, सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज, सभी संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे। 

प्रभारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwanpolice nis:value=siwanpolice nis:enabled=true nis:link/>