आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बी.पी.सी.एल. द्वारा संचालित सिटी गैस वितरण से संबंधित मामले की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ज़िला विनियमन स्टेशन (डी.आर.एस.) एवं जिला अपघटन इकाई (डी.सी.यू.) सुविधा की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने के मामले में अपर समाहर्ता सिवान तथा संबंधित अंचला अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया तथा सभी संबंधित अभियंताओं एवं अन्य पदाधिकारीयों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धा के दिशा में कार्य करने हेतु निदेश दिया गया ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सिवान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिवान, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं कार्यपालक अभियंता एन.एच.ए.आई. आदि उपस्थित हुए।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
21 views | Siwan, Bihar | Sep 29, 2026