पड़ोसी जिलों में जलस्तर के उतार-चढ़ाव एवं नदियों में उफान के परिप्रेक्ष्य में सिवान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को सिसवन अंचल अंतर्गत सिसवन-भागर क्षेत्र में गोगरा (घाघरा) तटबंध संख्या 07 के किलोमीटर 58.0 से 63.0 के संवेदनशील हिस्से का उच्चस्तरीय संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण दल में श्री आई०ए० अंसारी, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सिवान, श्रीमती शबनम नाजनीन, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सिवान, अंचलाधिकारी, सिसवन, श्री मदन चंद चौधरी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, सिवान, श्री राजीव रंजन, सहायक अभियंता, श्री जितेंद्र कुमार यादव, कनीय अभियंता, श्री प्रियतम पांडेय, कनीय अभियंता, श्री अमित कुमार मंडल, कनीय अभियंता, श्री प्रभाष कुमार नाग, कनीय अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहे।
गोगरा तटबंध के किलोमीटर 58.0 से 63.0 (भागर, सिसवन) तक का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुदृढ़ है। जनमानस को किसी भी प्रकार से आशंकित या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा संवेदनशील स्थलों पर कैंप स्थापित कर दिए गए हैं। अभियंताओं एवं तकनीकी दल द्वारा तटबंध पर 24 घंटे गश्ती व पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए तटबंधों के निकट पर्याप्त मात्रा में बालू की बोरियाँ, लोहे के जाल तथा आवश्यक फ्लड फाइटिंग सामग्रियां पूर्व से ही सुरक्षित रखी गई हैं।
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। जिला आपदा प्रबंधन शाखा एवं FCD की टीम 24x7 स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#siwan
#सिवान
7 views | Siwan, Bihar | Oct 1, 2026