*सिवान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला विकास के प्रति बच्चों एव माताओ को किया जा रहा जागरूक:*
सिवान जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिनांक 29 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2026 तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, माताओं एवं आमजन को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला विकास से संबंधित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।
इन कार्यक्रमों में बच्चों, माताओं, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन स्वतः स्फूर्त रूप से भाग ले रही है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर कहानी, कविता, कॉमिक्स, पेंटिंग सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सीखने की रुचि एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
साथ ही, बच्चों एवं माताओं से जुड़ी पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल ढंग से दी जा रही है, ताकि लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं तथा आशा दीदियों सहित लाभार्थी माताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों द्वारा काफी संतुष्टि व्यक्त की जा रही है तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर की जा रही है।
जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों से आमजन एवं विभागीय कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
सरकार की 100 से अधिक लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में काफी गुणात्मक परिवर्तन आया है।
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम इसी दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
#angankamilan
#CMSamrat
#samratchoudhary
15 views | Siwan, Bihar | Sep 29, 2026