Public App Logo
Profile Picture

news 24 Udaipur

@news24udaipur
230Followers
0Following
उदयपुर जिले में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव
ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Election Commission of India
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=election nis:value=election nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>

उदयपुर, 3 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही षनिवार से उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में आदर्ष आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि उदयपुर जिले में तीन चरणों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे। उदयपुर जिले में पंचायत आम चुनाव-2026 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर जिले में कुल 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। जिले में कुल 1,593 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव ईवीएम से होगा। इसके लिए आवष्यक सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर, गुरुवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, गुरुवार, नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अक्टूबर, गुरुवार, मतदान 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से षाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवंबर शुक्रवार को होगी।

द्वितीय चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर, मंगलवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर, शनिवार, नाम वापसी की आखिरी तिथि 19 अक्टूबर, सोमवार, चुनाव चिह्न का आवंटन 19 अक्टूबर, सोमवार, मतदान 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।

वहीं, तृतीय चरण के लिए अधिसूचना 19 अक्टूबर, सोमवार को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, शुक्रवार, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शनिवार, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, सोमवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 26 अक्टूबर सोमवार, मतदान 4 नवंबर को सुबह 7 से षाम 6 बजे तक तथा मतगणना 20 नवम्बर को होगी।

प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इस चरण में 826 मतदान केंद्र रहेंगे। इनमें झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ शामिल हैं। द्वितीय चरण में 6 पंचायत समितियों की 189 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए 458 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सूलाव पंचायत समितियां शामिल हैं। तृतीय चरण में 4 पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। इस चरण में 309 मतदान केंद्र होंगे। खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां इस चरण में शामिल हैं।

इस प्रकार उदयपुर जिले में तीनों चरणों को मिलाकर 20 पंचायत समितियां, 590 ग्राम पंचायतें और 1,593 मतदान केंद्र चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

पंच-सरपंच के चुनाव का कार्यक्रम-
प्रथम चरण में मतदान की तिथि 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। इसी तरह द्वितीय चरण की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान की तिथि 31 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। वहीं, तृतीय चरण में मतदान 6 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। उपसरपंच का चुनाव प्रथम चरण में 26 अक्टूबर, द्वितीय चरण में 1 नवम्बर तथा तृतीय चरण में 7 नवम्बर को होगा।

जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक-
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर, प्रधान का चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा सुबह 11.30 बजे होगी, जबकि दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत चारों पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर संपन्न होंगे।

राजनीतिक दलों के साथ बैठक-
इससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक लेकर पंचायती राज आम चुनाव के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता की पालना करने और स्वतंत्र निष्पक्ष और भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर
-ऑक्टेव 2026 : मणिपुरी रास, कॉस्ट्यूम शो और कोरियोग्राफिक प्रस्तुति में झलकी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति
-आठ स्टेट के परंपरागत परिधान देख मोहित हुए दर्शक
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cultureprogramme nis:value=cultureprogramme nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर - जयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से आरआईसी के सहयोग से आरआईसी में आयोजित किए जा रहे ‘ऑक्टेव 2026’ में दूसरे दिन शुक्रवार को कॉस्ट्यूम शो में पूर्वोत्तर के आठ स्टेट, जिन्हें सेवन सिस्टर्स एंड वन ब्रदर (सिक्किम) कहते हैं, जिनके परिधान पहने युवक युवतियों ने हर राज्य की एक-एक पारंपरिक हैंडमेड पोशाक पहन कर मंच पर आते ही खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद ये युवक युवतियों (मॉडल्स) दो-दो के जोड़े में आए और दो परिधनों का मुजाहिरा किया। और, अंत में सभी आठ मॉडल्स ने एक साथ मंच पर आकर तमाम खूबसूरत और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक परिधानों का प्रदर्शन किया। इस शो में दर्शकों ने जहां पूर्वोत्तर के पारंपरिक परिधानों को पहचाना, वहीं इनकी प्रस्तुति की जमकर तारीफ भी की। कई दर्शकों कहा कहना था कि इन्हें देखना न केवल नई अनुभूति रही, बल्कि नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को लाइव समझने का भी सुअवसर भी मिला। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन एम दलवी ने  कार्यक्रम में आए IAS नवीन जैन, प्रो. मायारानी टाक, संस्कृति मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी लक्ष्मी कांत मंडल और WZCC के पूर्व निदेशक देवेन्द्र कुमार धोदावत का अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया।
---------------
कॉस्ट्यूम शो के बाद शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी रास ने दर्शकों का मनमाेह लिया। इसमें अभिसार कर श्रीकृष्ण का मनमोहक मुरली की धुन छेड़ना, उसे सुन राधा और गोपियां आना, फिर उनकी रासलीला के दृश्य ने दर्शकों के सामने पुराणों में वर्णित गोकुल में रास काे जीवंत कर दिया। मणिपुरी रास लोक नृत्य मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कथाओं और वैष्णव भक्ति परंपरा पर आधारित इस नृत्य में पात्रों की शारीरिक मुद्राओं, हाथों के इशारों और भाव-भंगिमाओं में ‘लास्य’ (कोमल और मधुर भाव) ने इसे द्विगुणित कर दिया।
इस मनमोहक नृत्य में मुख्य रूप से पुंग (मणिपुरी मृदंग) और करताल का उपयोग किया गया। इस नृत्य में पात्रों की मणिपुरी संस्कृति की झलक देने वाली वेशभूषा ने भी जयपुर के कला रसिकों की खूब सराहना पाई। कृष्ण जहां नटवर वेश में रास करते हैं, वहीं राधा और गाेपियां पोपलॉय (मणिपुरी) वेश में नृत्य करते देख दर्शक सम्मोहित से हो गए। नृत्य के अंतिम चरण मेंं राधा-कृष्ण की जुगल जोड़ी के पूजन और आरती के दृश्य ने अध्यात्म का भाव जगा दिया।
-------
कोरियोग्राफिक प्रस्तुति ने रिझाया-

अंत में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों की संयुृक्त कोरियोग्राफिक प्रस्तुति ने धूम मचा दी। पेशकश की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के ताई खेमती नृत्य से हुई, जिसे पिकॉक (मोर) डांस कहा जाता है, भगवान बुद्ध के प्रति आध्यात्मिकता जगा गया। वहीं, अरुणाचल के ही जुजु-जाजा नृत्य ने भी दर्शकों को आनंदित कर दिया। मणिपुर के पुंग ठोल चोलम (पारंपरिक ठोल) गले में लटकाए नर्तकों ने कलाबाजियां खाते हुए दर्शकों में ऊर्जा का संचार कर दिया। वहीं, मणिपुर के ही थांगटा (‘थांग’ यानी तलवार और ‘टा’ मतलब भाला) के स्टिक डांस रूप में युद्ध कौशल का जोश जगाया, वहीं लाई हारोबा डांस ने भी खूब दाद पाई। इन नृत्यों ने दर्शकों को दाद देने काे मजबूर कर दिया। वहीं, त्रिपुरा के होजागिरी ने सिर पर बोतल और दीपक के साथ दोनों हाथों में थाली लेेकर घड़े पर खड़ी होकर नृत्य करते हुए दर्शकों काे दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया, वहीं इसी प्रदेश के ही ममिता नृत्य ने धान की पैदावार के बाद देवी लक्ष्मी की पूजा का नृत्य रूप में पूजन कर भक्ति का भाव जगा दिया। इसी कड़ी में सिक्किम के तमंग सेलो नृत्य ने जहां बौद्ध धर्म में शादी के आयोजन को साकार किया, वहीं इसी राज्य के सिंघी छम डांस में नर्तकों ने हिम शेर की वेशभूषा में प्रस्तुति दे दर्शकों को रोमांचित किया। मेघालय के वांगला नृत्य में डांसर्स ने अच्छी फसल के लिए सूर्य देवता यानी सालजोंग काे नृत्य करते हुए पूजा के साथ धन्यवाद दिया। इसके साथ ही असम की बोड़ो जाति के ऊर्जा और जोश से भरपूर बारदोई सिखा नृत्य पेश कर दर्शकों को खूब रिझाया। वहीं, असम के ही फसल कटाई के समय किए जाने वाले बिहू डांस की प्रस्तुति भी एनर्जेटिक रही, तो मिजोरम के चेराव डांस में नर्तक-नर्तकियों ने बांस बेस्ड इस डांस में खूबसूरत तालमेल दिखाते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसी राज्य के सरलामकाई (सोलकिया) डांस में डांसर्स ने युद्ध में जीत को सेलिब्रेट करते हुए दर्शकों में भी जोश भर दिया। इन नृत्यों के बीच ही नागालैंड की जनजातियों का शक्तिशाली पारंपरिक युद्ध नृत्य नागा वार डांस में नर्तकाें ने ढोल की थाप पर हुुंकार के साथ ही तेज फुटवर्क और युद्ध कौशल की मुद्राओं से दर्शकाें को हतप्रभ कर दिया।

भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रोफेसर तरुण प्रधान के निर्देशन में यह दिलकश कोरियोग्राफिक प्रस्तुति दी गई।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 के 15 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स का समापन
नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, मानवता की सेवा की ली शपथ
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rntmedicalcollege nis:value=rntmedicalcollege nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 3 अक्टूबर। रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज  में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विगत 15 दिनों से चल रहे फाउन्डेशन कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन रहीं। कार्यक्रम का संचालन थ्वनदकंजपवद ब्वनतेम की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा धाबाई ने किया।

15 दिवसीय फाउन्डेशन कोर्स के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार किया। एमेरिटस प्रोफेसर, मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय डॉ. गायत्री तिवारी ने समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन एवं पारस्परिक संबंधों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। एएमबी कन्सल्टिंग की संस्थापक डॉ. अमृता बोकरिया ने संचार कौशल, आलोचनात्मक सोच, निर्णय क्षमता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा चिकित्सकीय उपचार में सकारात्मक सोच की शक्ति के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ थिएटर आर्टिस्ट एवं प्रसिद्ध माइम कलाकार डॉ. विलास झानवे एवं किरण झानवे, मार्तण्ड फाउंडेशन ने नाटक मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया। वाटरमेन ऑफ उदयपुर डॉ. पी.सी. जैन ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। राजस्थान पुलिस के डॉ. नरेंद्र एवं कांस्टेबल राजू खींची, योग-स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर ने योग की प्रमुख विधाओं को सरल रूप में समझाया तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। फाउन्डेशन कोर्स के दौरान संकाय सदस्यों द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट वेस्ट डिस्पोजल, मेडिकल एथिक्स, हैंड वॉशिंग, फर्स्ट एड, ऑर्गन एवं ब्लड डोनेशन तथा खेलों की कक्षाएं भी आयोजित की गईं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 1 अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत महाविद्यालय परिसर में 67 पौधे रोपे गए।

समापन समारोह के ओरिएन्टेशन प्रोग्राम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दुहन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन, एडिशनल प्रिंसीपल - I   डॉ. विजय गुप्ता, एडीशनल प्रिंसीपल - III    डॉ. कीर्ति एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. मेघश्याम शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत हरे पौधे भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दुहन ने अपने संबोधन में चिकित्सा पेशे को दुनिया का सबसे पवित्र एवं उत्तरदायित्वपूर्ण पेशा बताते हुए विद्यार्थियों को पूरी लगन, ईमानदारी एवं सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे, मादक पदार्थों एवं कुसंगति से दूर रहने की सलाह भी दी। समारोह का मुख्य आकर्षण व्हाइट कोट सेरेमनी रहा। डॉ. सुशील साहू ने चरक संहिता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. अमृता दुहन की उपस्थिति में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पवित्र व्हाइट कोट धारण किया तथा मानवता की सेवा की चरक शपथ ली।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली शिक्षा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों की पूरी बात संवेदनशीलता के साथ सुननी चाहिए तथा चिकित्सक के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए। एडिशनल प्रिंसीपल-  I  डॉ. विजय गुप्ता, एडिशनल प्रिंसीपल-  III  डॉ. कीर्ति, एकेडमिक ऑफिसर डॉ. मेघश्याम शर्मा एवं यूजी इंजार्ज डॉ. श्वेता बियाणी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। फाउन्डेशन कोर्स समिति सदस्य डॉ. निराली सालगिया ने विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों डॉ. श्वेता अस्थाना, डॉ. शुचि गोयल, डॉ. रेणुका पैगवार, डॉ. राजुल लोडा, डॉ. परवीन ओझा, डॉ. सोनिका चौधरी, डॉ. उर्मिला चौधरी, डॉ. हरचरन, डॉ. अपूर्वा, डॉ. जमील, डॉ. संध्या मिश्रा, डॉ. रेखा सिंघवी, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. राघव नेपालीया, डॉ. हेमंत, डॉ. वैभव भटनागर, डॉ. प्रशांत एवं डॉ. किरण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम -2026 आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 03 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की परियोजना प्रबंधन इकाई के तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम-2026 के क्रम में आयोजित हुआ, जिसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर के जे.एल.एन. मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, राजीविका मणिमाला एन. ने बताया कि महिलाओं को समूह आधारित गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों, आजीविका के अबसरों, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नन्दकिशोर मेधवाल द्वारा महिला प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं भविष्य की आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। महिलाओं ने विभिन्न आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा नए अवसरों से जुड़ने में रुचि व्यक्त की। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग (शहरी) राजेश शर्मा के द्वारा ‘नारी शक्ति के संदेश के साथ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में राजीविका एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्राप्त उपलब्धियों, स्वरोजगार, बचत, ऋण एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के बारे में संवाद किया। कार्यकम में जिला परियोजना प्रबन्धन इकाई के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताः जिले के तीन खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tabletennis nis:value=tabletennis nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 3 अक्टूबर। अलवर में आयोजित की जा रही 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता से जिले के 3 खिलाडियों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का किया गया है।

टीम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में संत एंथनी स्कूल के लव्य गुप्ता, सेंट मैरी स्कूल की भव्या रानावत और सीपीएस की समृद्धि डांगी शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के कैंप में अपनी जगह पक्की की है।

उल्लेखनीय है कि लव्य गुप्ता पिछले वर्ष भी नेशनल (राष्ट्रीय स्तर) खेल चुके हैं, जिससे उनका टेबल टेनिस में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और दबदबा साबित होता है। टीम प्रबन्धन और खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में चयन होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय कारागृह में समाज कल्याण सप्ताह के तहत अपराधी सुधार दिवस कार्यक्रम आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 3 अक्टूबर। समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जेल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को केंद्रीय कारागृह में ’अपराधी सुधार दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बंदियों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रेरित किया।  सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पंचोली ने अपराधी सुधार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज की मुख्यधारा में पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीक्षक भूपेश सोनी, नारायण सेवा संस्थान के उमेश आचार्य, रहाड़ा फाउंडेशन की अर्चना सिंह चारण तथा लायंस क्लब से पूनम बड़ाड़ा, मीना माहेश्वरी, राजेश्वरी माहेश्वरी, कला विजयवर्गीय एवं लोकेश माली’ उपस्थित रहे।
(1) पंचायती राज चुनाव 2026
जिले की पंचायत समितियों में कुल मतदाताओं की संख्या 13.79 लाख से अधिक
@followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur News 24 Udaipur Election Commission of India
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=election nis:value=election nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatiraj nis:value=PanchayatiRaj nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 3 अक्टूबर। जिले की 20 पंचायत समितियों में 3 अक्टूबर तक कुल 13,79,990 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,04,393, महिला मतदाताओं की संख्या 6,75,592 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 5 है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार 20 पंचायत समितियों में कुल ग्राम पंचायतें 590 हैं जिनमें पंचायत समिति वार्ड 318, कुल साधारण वार्ड 4,948 और कुल मतदान केंद्र 1,593 हैं।

भींडर: भींडर मतदाताओं के लिहाज से जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति है। यहाँ कुल 32 ग्राम पंचायतें, 19 पीएस वार्ड और 308 साधारण वार्ड हैं। इस क्षेत्र में 100 मतदान केंद्रों पर कुल 97,764 मतदाता (49,382 पुरुष और 48,382 महिला) पंजीकृत हैं।
मावली: यहाँ 29 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 285 वार्ड और 95 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाता संख्या 94,535 (47,557 पुरुष और 46,978 महिला) है।
गोगुंदा: सबसे अधिक 39 ग्राम पंचायतों वाली इस पंचायत समिति में 19 पीएस वार्ड, 325 वार्ड और 109 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 86,382 मतदाता पंजीकृत हैं।

वल्लभनगर: यहाँ 28 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 270 वार्ड और 104 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 86,118 है।
घासा: यहाँ 26 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 260 वार्ड और 85 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 85,025 मतदाता पंजीकृत हैं।
खैरवाड़ा: इस क्षेत्र में 36 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 310 वार्ड और 102 मतदान केंद्रों के साथ कुल 84,959 मतदाता दर्ज हैं।
बड़गांव: बड़गांव में 30 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 258 वार्ड और 76 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 76,522 है।
सायरा: यहाँ 35 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 279 वार्ड और 94 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाता 75,990 (2 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
फलासिया: इस पंचायत समिति में 35 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 277 वार्ड और 94 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 72,935 है।
झाडोल: यहाँ 34 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 268 वार्ड और 91 मतदान केंद्रों के साथ कुल 71,380 मतदाता पंजीकृत हैं।
कुराबड़: यहाँ 29 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 227 वार्ड और 77 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 70,383 मतदाता (1 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
नयागांव: इस क्षेत्र में 31 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 259 वार्ड और 84 मतदान केंद्रों के साथ कुल 70,227 मतदाता दर्ज हैं।
कोटड़ा: यहाँ 36 ग्राम पंचायतें, 17 पीएस वार्ड, 292 वार्ड और 82 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 69,089 है।
ऋषभदेव: यहाँ 30 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 252 वार्ड और 76 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 67,202 है।
गीरवा: इस पंचायत समिति में 27 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 229 वार्ड और 68 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 65,433 मतदाता पंजीकृत हैं।
नाई: यहाँ 20 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 166 वार्ड और 55 मतदान केंद्रों के साथ कुल 47,188 मतदाता पंजीकृत हैं।
देवला: देवला में 26 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 188 वार्ड और 53 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 44,204 है।
ओगणा: यहाँ 24 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 176 वार्ड और 57 मतदान केंद्र हैं। यहाँ कुल 41,906 मतदाता (1 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
सुलाव: यहाँ 23 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 173 वार्ड और 44 मतदान केंद्र हैं। कुल पंजीकृत मतदाता 37,136 (1 थर्ड जेंडर सहित) हैं।
कल्याणपुर: कल्याणपुर मतदाताओं की दृष्टि से सबसे छोटी पंचायत समिति है। यहाँ 20 ग्राम पंचायतें, 15 पीएस वार्ड, 146 वार्ड और 47 मतदान केंद्र हैं, जहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 35,612 है।

(2) पंचायत चुनाव 2026 
जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू
उदयपुर, 03 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही उदयपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू कर दिए गए हैं।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर पूरे उदयपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों गिर्वा, कुराबड, नाई, बड़गांव, गोगुन्दा, सायरा, झाडोल, फलासिया, ओगणा, खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव, कल्याणपुर, वल्लभनगर, भींडर, मावली, घासा, कोटडा, देवला, सुलाव आदि की राजस्व सीमाओं के भीतर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा (धारा 144 के समान) लागू कर दी है।

यह आदेश से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हथियार और विस्फोटक पर रोकरू कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का आग्नेयास्त्र (जैसे पिस्तौल, बंदूक आदि) या धारदार हथियार (जैसे तलवार, फरसा, लाठी, गुप्त, गंडासा) लेकर नहीं घूमेगा। यह नियम ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों और धार्मिक परंपरा के अनुसार कृपाण रखने वाले सिख समुदाय पर लागू नहीं होगा।
सभा और रैलियों पर प्रतिबंधः सक्षम अधिकारी (संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट) की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति राजनीतिक उद्देश्य के लिए जुलूस, सभा या रैली का आयोजन नहीं करेगा।
ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रणः बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर या ध्वनि प्रसारण यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा। अनुमति मिलने पर भी इनका उपयोग केवल सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

भड़काऊ भाषण और सामग्री पर रोकः कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ नारे नहीं लगाएगा और न ही ऐसा कोई भाषण या चुनाव सामग्री (पम्फलेट, पोस्टर) छपवाएगा या वितरित करेगा।
सोशल मीडिया पर निगरानीः फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर (ग्), इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि के माध्यम से किसी भी तरह का धार्मिक उन्माद, जातिगत द्वेष या भ्रामक प्रचार फैलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसानः सार्वजनिक या राजकीय संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का नारा लेखन, पोस्टर या होर्डिंग लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
मदिरा सेवन और बिक्री पर पाबंदीः सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही श्सूखा दिवसश् घोषित होने पर मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी।

धार्मिक स्थानों का राजनीतिक उपयोग नहींः मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों, गुरुद्वारों या किसी भी पूजा स्थल का उपयोग चुनावी प्रचार या राजनीतिक मंच के रूप में नहीं किया जा सकेगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि इन आदेशों की अवहेलना या उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिकों से आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर शस्त्र जमा कराने के आदेश जारी
उदयपुर, 03 अक्टूबर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के क्षेत्रों में रहने वाले सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पंचायत समितियों में लागू होगा आदेश
यह आदेश उदयपुर जिले की गिर्वा, कुराबड़, नाई, बड़गांव, गोगुंदा, सायरा, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव, कल्याणपुर, वल्लभनगर, भींडर, मावली, घासा, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समिति क्षेत्रों में रहने वाले सभी शस्त्र धारकों पर प्रभावी होगा।

हथियार जमा कराने की प्रक्रिया
संबंधित क्षेत्रों के सभी शस्त्र धारकों को अपने हथियार तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी के पास जमा कराने होंगे। जमा किए गए शस्त्र चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यानी चुनाव परिणाम घोषित होने के 01 सप्ताह पश्चात संबंधित पुलिस थाने से वापस प्राप्त किए जा सकेंगे।
यदि कोई अनुज्ञापत्रधारी (लाइसेंस धारक) अपने आत्मरक्षा या किसी अन्य ठोस कारण से हथियार अपने पास रखना चाहता है, तो उसे संबंधित थानाधिकारी को प्रार्थना पत्र देना होगा। यह आवेदन जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष भेजा जाएगा, जो गुण-दोष के आधार पर इस पर निर्णय लेगी।

इन लोगों को मिलेगी छूट
बैंक सुरक्षाकर्मी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), अर्द्धसैनिक बल, सैनिक बल, सशस्त्र पुलिस, सिविल डिफेंस और होमगार्ड्स आदि को छूट रहेगी। ऐसे राज्य एवं केंद्रीय अधिकारी या कर्मचारी जिन्हें कानून-व्यवस्था के तहत ड्यूटी पर हथियार रखने के लिए अधिकृत किया गया है उन्हें भी हथियार नहीं जमा कराने होंगे।
जो लोग लंबे समय से राजस्थान से बाहर रह रहे हैं और चुनाव के दौरान राजस्थान आने की संभावना नहीं है, मंदिर, कंपनी, बैंक और ज्वेलरी शॉप आदि की सुरक्षा में लगे गार्ड, विभिन्न राइफल एसोसिएशन के सदस्य और स्पोर्ट्स पर्सन, जो राइफल एसोसिएशन के मेंबर होकर प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, उन्हें भी छूट रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त आदेश की पालना न करने वाले शस्त्र धारकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, 1959 एवं आयुध नियम 2016 के प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शस्त्र धारक की होगी।

(3) पंचायतीराज चुनाव 2026
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित
उदयपुर, 3 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है।

इस कमेटी में निम्नलिखित अधिकारियों को शामिल किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट इस समिति के अध्यक्ष होंगे वहीं जिला पुलिस अधीक्षक सदस्य सचिव होंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और उप विधि परामर्शी, जिला कलेक्ट्रेट, उदयपुर को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी चुनावों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था और नियमों का पालन सुनिश्चित करेगी।

(4) पंचायती राज चुनाव-2026
आदर्श आचार संहिता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
उदयपुर, 3 अक्टूबर। राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता की पालना को कड़ाई से सुनिश्चित करने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है।

आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अनिल पहाड़िया ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन या इससे संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2420028 और ई-मेल आईडी  mcc1udaipur@gmail.com  पर संपर्क किया जा सकता है।
जगन्नाथ स्वामी की जय के जयकारों के साथ जगन्नाथपुरी रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक
@followers @top fans News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yatra nis:value=yatra nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 3 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही निरूशुल्क तीर्थ यात्रा 2026 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन शनिवार को राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से जगन्नाथपुरी के लिए दोपहर 2.30 बजे सहायक आयुक्त उदयपुर जतिन कुमार गांधी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।
सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिकों को सुबह 6ः00 राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन बुलाया गया था एवं यात्रियों के फॉर्म की जांच करके टिकट वितरण का कार्य देवस्थान विभाग के कार्मिकों द्वारा नितिन नागर एवं सुमित्रा सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से संभाग के उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के 780 वरिष्ठ नागरिक को बैठाया गया। ट्रेन मे कोटा रेलवे स्टेशन से संभाग के 100 यात्री सवार होंगे। ट्रेन 5 अक्टूबर को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन करवाए जाएंगे एवं वरिष्ठ नागरिकों को कोणार्क के सूर्य मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे।

ट्रेन का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाली प्रभारी राजेंद्र सिंह एवं सहायक ट्रेन प्रभारी सुमित्रा सिंह प्रबंधक देवस्थान को बनाया गया है। ट्रेन में कुल 880 यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम, अनुरक्षक सहित 20 का स्टाफ कुल 900 यात्री यात्रा कर रहे है। समस्त वरिष्ठ जनों को ट्रेन में चाय नाश्ता, खाना, गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर रहने दर्शन करने सहित समस्त सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रथम बार समस्त वरिष्ठ जनों के लिए एसी ट्रेन की व्यवस्था की गई है इससे पूर्व नॉन एसी ट्रेन संचालित होती थी। ट्रेन 8 अक्टूबर को पुनः उदयपुर लौट कर आएगी।
साहित्यकार मनोज कुमार शर्मा का एकल रचना पाठ एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
विश्व में मजबूती से बढ़ रहा है हिंदी का महत्व - शर्मा
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 03 अक्टूबर। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के तत्वावधान में अकादमी के पुस्तकालय सभागार में जयपुर के प्रतिष्ठित एवं अकादमी द्वारा पुरस्कृत साहित्यकार मनोज कुमार शर्मा का ‘एकल रचना पाठ एवं संवाद’ कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् मनमोहन मधुकर ने मधुर स्वर में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी ने सभी आगंतुक अतिथियों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध जनों का शब्दों से अभिनंदन करते हुए स्वागत उद्बोधन दिया।

संवाद सत्र के दौरान श्री शर्मा ने अपने साहित्यिक अनुभवों को साझा करते हुए सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदी सम्मेलनों में अपनी भागीदारी के अविस्मरणीय संस्मरण सुनाए। वैश्विक पटल पर हिंदी की स्थिति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदी का महत्व और प्रभाव आज केवल हमारे देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में यह अत्यधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।’
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में श्री शर्मा ने अपनी चुनिंदा रचनाओं का सस्वर पाठ किया। उनकी विचारोत्तेजक और भावपूर्ण रचनाओं ने सभागार में मौजूद सभी श्रोताओं और साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर राजेश मेहता, खुर्शीद शेख, किशन दाधीच सहित शहर के कई वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और कलाप्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव- 164 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर मुहैया करवाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुआ।

समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विभागों में चयनित 164 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही नवनियुक्त अभ्यर्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी हुआ।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रीतम कुमार, एसीईओ अनिल पहाड़िया, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला, संयुक्त निदेशक डॉ. लज्जा राम मीना तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नवनियुक्त अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश साहू ने किया।
उदयपुर में अनोखा राजनितिक संकल्प : वार्ड 64 के पार्षद प्रत्याशी की जीत के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष नें पहने जूते..
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigamudaipur nis:value=NagarNigamUdaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sankalpa nis:value=sankalpa nis:enabled=true nis:link/> 
@topfans News 24 Udaipur BJP Udaipur
-पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
‘गांवों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम, मिलकर करें ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास’
-मुख्यमंत्री ने सरपंचों से किया वर्चुअल संवाद
-ग्राम हित में किए कार्यों की सराहना कर बढ़ाया हौसला
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan Mannalal Rawat
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 2 अक्टूबर। पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला स्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपालसिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार सहित पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तरीय समारोह में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद किया। संवाद के दौरान सरपंचों ने ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों, ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा ग्राम हित में किए गए नवाचारों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि गांवों का विकास देश और प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है। पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ सीधे जुड़े होते हैं और उनकी समस्याओं को सबसे पहले समझते हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सरपंच एवं अन्य पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता, जनभागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने सरपंचों से गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम में पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के साथ जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं एवं प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का भादसोड़ा में किया स्वागत
<nis:link nis:type=tag nis:id=yatra nis:value=yatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> 
भादसोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "वाराणसी - वडनगर सेवा यात्रा" का शुक्रवार को श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा के नेतृत्व में सेवा संकल्प यात्रियों का ढ़ोल नगाड़ों के साथ माला-उपरना एवं पुष्पवर्षा से स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा प्रभारी सविंदर सिंह ने लाभार्थियों से संवाद कर सम्मान किया। विजय सिंह, अशोक अग्रवाल, रमेश चंडालिया, जगदीश तेली, बाबूलाल माली, सूर्यप्रताप सिंह, दिनेश खंडेलवाल, विमल अग्रवाल, हरीश तलेसरा, राधे सुथार, दीपक जोशी, राधेश्याम आचार्य, राहुल सोनी, मनीष सेन, धर्मेंद्र जायसवाल, लोकेश दर्जी आदि उपस्थित थे।
एशिया पैसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर ऑस्ट्रेलिया हेतु लेक्रोज राष्ट्रीय शिविर चरम पर, आगरा में खिलाड़ी बहा रहे पसीना
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=locrozz nis:value=locrozz nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 2 अक्टूबर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आगामी 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक महिला एवं पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर्स लेक्रोज प्रतियोगिता को लेकर भारतीय लेक्रोज टीम का हाई परफार्मेंस प्रशिक्षण शिविर आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान पर कड़ी मेहनत कर रही है।

लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस हाई परफार्मेंस कैंप में शिविर निदेशक सौरभ वेताल तथा लोकल मैनेजर एवं संस्था प्रधान सत्यकी बनर्जी की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में देशभर से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों से चयनित खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिनका वित्त पोषक राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड है।

भारतीय दल में 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षमताओं के साथ-साथ टीम के सामूहिक खेल, रणनीति, आक्रमण एवं रक्षण के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तेज गति से निर्णय लेने, सटीक पासिंग, प्रभावी अटैक, गोल कन्वर्जन तथा मजबूत डिफेंस की बारीकियों का गहन अभ्यास कराया जा रहा है।
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी प्रशिक्षक नताशा रूनी तथा भारत के अनुभवी प्रशिक्षक शकील खान, नीरज बत्रा एवं राजपाल रेडु द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों की टीम खिलाड़ियों की तकनीकी एवं सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ मैच की परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने और टीम संयोजन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। विशेष रूप से आक्रमण को अधिक प्रभावी बनाने, गोल करने के अवसरों को गोल में परिवर्तित करने, मजबूत रक्षण और गोलकीपिंग को लेकर लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।
शिविर में खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तैयारी हेतु फिजियो मयंक शर्मा के सहयोग से खिलाड़ियों को शारीरिक क्षमता, शक्ति, मोबिलिटी, रिकवरी एवं चोट से बचाव से संबंधित प्रशिक्षण भार और रिकवरी का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को शारदा वर्ल्ड स्कूल द्वारा आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाऐं, उच्च स्तरीय खेल मैदान, जिम, स्विमिंग पूल तथा आवश्यक डाइट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अभ्यास और रिकवरी के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है।
शिविर का समय-समय पर उत्तर प्रदेश लेक्रोज संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल, हिमांशु सिन्हा, राजेश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जा रहा है। पदाधिकारी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं तथा भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं।
आयकर विभाग द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur Income Tax India
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swatchbharat nis:value=swatchbharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=incometaxdepartment nis:value=IncomeTaxDepartment nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 02 अक्टूबर। भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम के तहत आयकर कॉलोनी सेक्टर-11 मे मुख्य आयकर आयुक्त मनीषा चंद्रा के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया। श्रमदान के तहत कॉलोनी के बाहर नालियों की सफाई की गई साथ ही कॉलोनी के चारों तरफ सड़क पर पड़ा कचरा भी साफ किया गया। इसके अलावा आयकर कॉलोनी के अंदर अवांछित झाड़ियों और कचरे को साफ़ किया गया।

आयकर अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के क्रम में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मुख्य आयकर आयुक्त मनीषा चंद्रा और प्रधान आयकर आयुक्त रण सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आयकर आयुक्त अलपेश परमार, अपर आयकर आयुक्त भेरा राम, वैभव अग्रवाल, हीराराम चौधरी, गिरीश परिहार व विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सफाई अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई साथ ही सफाई अभियान को क्रमबद्ध व नियमित जारी रखने का आह्वान किया।
12 रेलसेवाओं का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
 
रेलवे द्वारा 12 रेलसेवाओं का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।  
@followers @top fans News 24 Udaipur Ministry of Railways, Government of India North Western Railway 
 <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaynews nis:value=RailwayNews nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्न रेलसेवाओं के मार्ग में कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा हैः-

1. गाडी संख्या 20988, असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 04.10.26 से असारवा से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के असारवा, सरदारग्राम, नरोडा, नांदोल दहेगाम, तलोद, प्रांतिज, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, बिछीवाडा, डूंगरपुर, रिखबदेव रोड, सेमारी, जयसमंद रोड, जावर, उमरा व उदयपुर सिटी स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

2. गाडी संख्या 20987, उदयपुर सिटी- असारवा सुपरफास्ट प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 से उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के उदयपुर सिटी, उमरा, जावर, जयसमंद रोड, सेमारी, रिखबदेव रोड, डूंगरपुर, बिछीवाड़ा, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, प्रांतिज, तलोद, नांदोल दहेगाम, नरोडा, सरदारग्राम एवं असारवा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

3. गाडी संख्या 19315, इंदौर-असारवा एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 से इंदौर से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के हिम्मतनगर, प्रांतिज, तलोद, नांदोल दहेगाम, नरोडा, सरदारग्राम एवं असारवा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

4. गाडी संख्या 19316, असारवा-इंदौर एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 से असारवा से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के शामलाजी रोड, बिछीवाडा, डूंगरपुर व रिखबदेव रोड स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

5. गाडी संख्या 20177, असारवा-आगराकैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 05 दिन रेलसेवा जो दिनांक 04.10.26 से असारवा से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के शामलाजी रोड, डूंगरपुर व जावर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

6. गाडी संख्या 20178, आगराकैंट- असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 05 दिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 से आगराकैंट से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के हिम्मतनगर व असारवा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

7. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेष -उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा जो दिनांक 02.10.26 से योगनगरी ऋषिकेष से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के राणाप्रतापनगर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

8. गाडी संख्या 69243, असारवा-चित्तौडगढ मेमू प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 से असारवा से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के हिम्मतनगर, जावर, खारवा चांदा, उमरा व उदयपुर सिटी स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

9. गाडी संख्या 69244, चित्तौडगढ-असारवा मेमू प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 04.10.26 से चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के घोसुंडा, नेतावल, पाडोली, कपासन, भोपालसागर, फतेहनगर, मावली, भीमल, खेमली, देवारी, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, उमरा, खारवा चांदा, जावर, पाडला, जैसमंद रोड, सुरखंड का खेडा व वंताडा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

10. गाडी संख्या 19821, असारवा-कोटा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 से असारवा से प्रस्थान करेगी उसके मार्ग के असारवा, सरदारग्राम, नांदोल दहेगाम, हिम्मतनगर, रायगढ रोड, लुसाडिया, डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, बस्सी बेरीसाल, पारसोली, मांडलगढ व बूंदी स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

11. गाडी संख्या 54835, मंदसौर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। साथ ही दिनांक 03.10.26 से उसके मार्ग के घोसुदा, पांडोली, कपासन, भूपाल सागर, फतेहनगर, मावली, भीमल, खेमली, देबारी व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक  परिवर्तन किया जा रहा है। 

12. गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी- मंदसौर प्रतिदिन रेलसेवा जो दिनांक 03.10.26 को उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी। साथ ही दिनांक 03.10.26 से उसके मार्ग के राणाप्रतापनगर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
ऐतिहासिक उपलब्धि: कटरा-बनिहाल सेक्शन पर स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाई गई; वंदे भारत ने चिनाब और अंजी पुलों को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पार किया

02 अक्टूबर 2026

आज का दिन ऐतिहासिक है।
111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम स्पीड सीमा को 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है।

आज बढ़ी हुई स्पीड का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26401/26404) ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल और भारत के पहले केबल-स्टे वाले अंजी पुल को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पार करके एक नया रिकॉर्ड बनाया।
इस सुधार से USBRL प्रोजेक्ट पर ट्रेन का संचालन आसान होगा, यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और ज़्यादा आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने अपने X अकाउंट पर ये जानकारी साझा की।
North Western Railway @followers @top fans Ministry of Railways, Government of India Ashwini Vaishnaw News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaynews nis:value=RailwayNews nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर एसबीआई की सीएसआर पहल- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं सुविधाएं प्रदान’
@followers @top fans News 24 Udaipur State Bank of India
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gandhijayanti nis:value=GandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्र-प्रथम, उदयपुर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रज्ञा चक्षु, अम्बामाता (ब्लाइंड स्कूल) में विशेष पहल की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सीखने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न उपयोगी सामग्री एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए। एसबीआई की ओर से विद्यालय को 110 ब्रेल प्लेट्स, 110 टेलर फ्रेम सेट, हिंदी एवं अंग्रेजी अल्फाबेट सेट, 3 अलमारियां तथा कक्षाओं के लिए 15 स्पीकर्स एवं माइक सहित 1 पीए सिस्टम प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक एम. जी. ब्यास तथा विशिष्ट अतिथि एसबीआई प्रबंधक धर्मवीर भाटिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतुल भारद्वाज, योगेश अग्रवाल सहित एसबीआई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य श्रीचंद जीवनानी सहित समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे।

एसबीआई की टीम ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें बेसिक बैंकिंग सुविधाओं तथा एनपीएस वात्सल्य जैसी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। टीम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता के महत्व से अवगत कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। एसबीआई की इस पहल का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग करना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

विद्यालय प्रशासन एवं अधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की इस सीएसआर पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया।
एमबी अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ
अस्पताल को गंदगी और तंबाकू मुक्त बनाने के साथ हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swatchpakhwada nis:value=swatchpakhwada nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mbhospital nis:value=MBHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pledge nis:value=Pledge nis:enabled=true nis:link/> 
उदयपुर, 1 अक्टूबर। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एमबी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन एवं उपाधीक्षक डॉ संजीव टॉक ने नर्सिंग अधिकारियों, कार्यालय कार्मिको को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही नो स्पीटिंग टीम ने जगह जगह मरीजों को नहीं थूकने की सलाह दी कि इस से न सिर्फ गंदगी होती है बल्कि बीमारियां भी फैलती है।

इस दौरान सभी ने अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा, गंदगी एवं तंबाकू मुक्त रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने अस्पताल को स्वच्छ और बेहतर बनाने के अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही डिजिटल क्लीनलिनेस एवं सिंगल यूज प्लास्टिक अपने घर , अस्पताल परिसर एंड आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में न कम लेने का सकंल्प लिया।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत अस्पताल परिसर में पूर्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, ताकि परिसर को स्वच्छ रखने के साथ हरा-भरा बनाया जा सके। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ जमील, सभी नर्सिंग अधीक्षक बीना चौधरी, जितेंद्र भटनागर, रमीला अहरी, रतन लाल सोलंकी, एन ए बी एच टीम लीडर सीमा चौधरी, श्वेता, मानसी, ललित गंधर्व, प्रशासनिक अधिकारी हुक्मी चंद मीणा, अन्य नर्सिंग अधिकारी, कार्मिक एवं मरीजों ने भी हिस्सा लिया।
टीआरआई द्वारा शिल्पग्राम में हुआ गवरी का मंचन
 लोक संस्कृति से रूबरू हो अभिभूत हुए देशी विदेशी पर्यटक
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=gavrinrutya nis:value=gavrinrutya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 30 सितम्बर। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की वार्षिक कार्य योजना के तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) द्वारा मेवाड़ अंचल की भील जनजाति की प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य नाटिका ‘गवरी’ का मंचन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शिल्पग्राम में समापन गवरी का मंचन तहसील झाड़ोल के गांव उपली ओरण के मुखिया गौरी शंकर पारगी के दल द्वारा किया गया।

टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि सितम्बर माह में जिले में सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर पाल और भारतीय लोककला मंडल में गवरी मंचन करवाया जा चुका है। शिल्पग्राम में हुआ आयोजन इस सीजन की अंतिम गवरी रही। इस अवसर पर अति निदेशक प्रशासन ओटीसी बंसीधर कुमावत तथा वरिष्ठ कलाकार एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कोठारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधिवत पूजा के बाद गवरी दल के मुख्य पात्र शिव के प्रतीक बुडिया, मां पार्वती के प्रतीक राई, गवरी के मुख्य संचालक कुटकुडिया, भोपाजी एवं अन्य दल सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।गवरी मंचन में दल के लगभग 40 से 50 सदस्यों ने पूरे दिन गवरी की विभिन्न घाई एवं लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन किया। धार्मिक एवं पारंपरिक नृत्य-नाटिका का उपस्थित पर्यटकों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने श्रद्धाभाव से आनंद लिया।
70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: उदयपुर की 17 वर्षीय छात्राओं ने टीम स्पर्धा में प्राप्त किया तृतीय स्थान
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
अलवर में आयोजित हो रही 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा) में आज दिनांक 30.09.2026 को उदयपुर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता के तहत आयोजित की गई 17 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम स्पर्धा में उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया है।

उदयपुर टीम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस टीम स्पर्धा में उदयपुर की खिलाड़ी समृद्धि, सिद्धि, भव्या, ख्याति और चित्रांशी का प्रदर्शन बेहद शानदार और सराहनीय रहा। सभी खिलाड़ियों ने अपने कड़े मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देकर जिले का नाम रोशन किया है।

टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रतियोगिता में टीम स्पर्धाओं के मुकाबले संपन्न होने के बाद अब व्यक्तिगत स्पर्धाएं (इंडीविजुअल मैच) होना अभी बाकी हैं, जिनमें भी उदयपुर के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
-सनातन जीवन-मूल्यों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से बनेगा विश्वगुरु भारत
-जीवित माता पिता की सेवा और पूर्वजों का सम्मान ही है असली श्राद्ध 
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 1 अक्टूबर। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुला में “वेदों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक” विषय पर भारतीय ज्ञान परंपरा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। 

मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी ने कहा कि पूर्वजों का श्राद्ध करने के साथ-साथ जीवित माता-पिता का सम्मान, सेवा और उनकी भावनाओं का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सनातन पाठशाला समिति के संयोजक आशीष सिंहल ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा केवल आध्यात्मिक चिंतन तक सीमित नहीं रही, बल्कि गणित, खगोल विज्ञान, भाषा विज्ञान, चिकित्सा और जीवन प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य और पाणिनि जैसे विद्वानों के साथ महर्षि दधीचि, हरिश्चंद्र, सावित्री, ध्रुव, प्रह्लाद, चाणक्य, विदुर, गार्गी और मैत्रेयी जैसे प्रेरणादायी चरित्रों के उदाहरण देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय जीवन-मूल्यों और विवेक का समन्वय ही भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा दे सकता है।

समग्रम संस्थापक डॉ. निहालचंद जैन ने ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने उपनिषद की पंचकोष अवधारणा को समझाते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में बाहरी उपलब्धियों के साथ-साथ अंतर्यात्रा और आत्मबोध को भी महत्वपूर्ण माना गया है। विद्यालय की ओर से मीनाक्षी मंडोबरा ने अतिथियों का स्वागत और प्रधानाचार्य विद्या गॉड ने आभार व्यक्त किया।
विशेष निरोधात्मक अभियान
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में सफल अभियान
2 करोड़ 22 लाख से अधिक की  विदेशी  मदिरा हुई जब्त
4 लाख लीटर से अधिक वाॅश सहित शराब भट्टियां की गई नष्ट
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excisedepartment nis:value=ExciseDepartment nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 1 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक चलाया गया विशेष निरोधात्मक अभियान प्रभावी एवं सफल रहा। इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी गई जिसकी कीमत 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए है। इसी प्रकार अवैध हथकड़ मदिरा सीज, वाॅश एवं शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 543 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि विशेष निरोधात्मक अभियान की सफलता से अवैध मदिरा की तस्करी पर प्रभावी चोट की गई है जो राजस्व क्षति को रोकने में सहायक रहेगी।  

अवैध मदिरा तस्करी में लिप्त 543 गिरफ्तार - 1183 अभियोग दर्ज
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1183 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देषी मदिरा 9 लाख 30 हजार 968 रूपए लागत की 3400 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए की 22316 लीटर, बीयर 3 लाख 67 हजार रूपए की 1736 लीटर, स्प्रिट एक लाख 20 हजार 350 लीटर एवं हथकड़ शराब 8712 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 4 लाख एक हजार 24 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 7, हल्के चार पहिया 13 एवं दुपहिया वाहन 24 सहित 44 वाहन जब्त करते हुए 543 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

 करोड़ों की अवैध मदिरा पकड़ी
आबकारी दलों ने ट्रक व टेंकर्स किए सीज
प्रदेश में आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत 14 से 30 सितंबर की अवधि में 15 सितंबर को बीकानेर में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंगे्रजी शराब की 732 कार्टन बरामद किए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए आंकी गई। ब्यावर में 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरोधक टीम ने फैक्ट्री तिराहा अंधेरी देवरी में नाकाबंदी कर एक पिकअप को रोककर जांच करने पर इसमें आर्मी केन्टीन की मदिरा मिली। पिकअप में 300 कार्टन ओल्ड माॅक रम फोर सेल इन डिफेंस ओनली जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 25 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ट्रक में बने 8 गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ मदिरा अवैध अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद की गई। सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में 29 सितंबर को कार्रवाई में सवाईमाधोपुर में ट्रक से अनुमानित 52 लाख रूपए की फोर सेल इन पंजाब मदिरा जब्त की गई। इसी दिन बीकानेर में 3 टेंकर्स से एक लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट सीज किया गया जिसकी लागत 15 लाख रूपए है एवं इससे अवैध तरीके से अनुमानित 60 लाख रूपए की अवैध मदिरा बनाकर आगामी पंचायत चुनावों मंे ग्रामीण क्षेत्रों खपाने की तैयारी थी। आबकारी टीम जोधपुर द्वारा 30 सितंबर को भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक में फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी मदिरा की आॅल सीजन व्हीस्की, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की एवं चार्ली व्हीस्की ब्रांड के 729 कार्टन में अनुमानित 70 लाख रूपए की मदिरा जब्त की गई।

इसी क्रम में प्रदेश में अवैध हथकड़ मदिरा, वाॅश नष्टीकरण की भी प्रभावी कार्रवाई कर तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ईपीएफ दलों ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर भी कार्यवाहियां करते हुए अवैध मदिरा के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई गई।
-विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर एवं बजरंग दल ने मांग की - डांडिया महोत्सव मे धार्मिक मर्यादा बनी रहे*
- पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन दिया
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=garba nis:value=garba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishvhinduparidhad nis:value=vishvhinduparidhad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bajarangdaludaipur nis:value=bajarangdaludaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bajarangdalrajasthan nis:value=bajarangdalrajasthan nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर । विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन देकर गरबा व डाँडिया महोत्सव के दौरान धार्मिक मर्यादा बनाये रखने, सुरक्षा की व्यवस्था रखने तथा असामाजिक तत्वों के प्रवेश रोकने की मांग की ।

बजरंग दल उदयपुर महानगर के संयोजक अजय सालवी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि गरबा के नाम पर टिकट लेकर व्यावसायिक गतिविधि की जाती है, जिस पर रोक लगाई जाए । गरबा पांण्डाल मे गेर हिंदू के प्रवेश पर रोक लगाई जाए । यही नही सत्यापन के लिए आधार कार्ड से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए । प्रवेश द्वार पर लच्छा व कलेवा बाँधा जाए । गार्डन लेकर गरबा के नाम पर ईवेंट करने वाले के यहाँ बाउंसर, केटरिंग स्टाफ व डी जे ओपरेटर का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए । विशेष बात यह कि गरबा प्रांगण मे अभद्र गाने, अभद्र वेशभूषा व नशीले पदार्थो के सेवन पर रोक लगाई जाए । ज्ञापन में महानगर उपाध्यक्ष गोपाल जी कोटिया सह मंत्री गजेन्द्र सिंह विशेष सह संपर्क प्रमुख निखिल रंका सह सयोजक पंकज जी बजरंग दल टोली उपस्थित रहे
वरिष्ठजनों का सम्मान, समाज के प्रति योगदान को सलाम
कला, साहित्य एवं वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को किया सम्मानित
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=seniorcitizens nis:value=seniorcitizens nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 1 अक्टूम्बर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा तारा संस्थान के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठजनों का उपरना पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कला, साहित्य एवं वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने वरिष्ठजनों के अनुभव, ज्ञान एवं सामाजिक योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भूमिका और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों सहित संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं गणमान्यजन की सहभागिता रही।