मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव- 164 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#udaipur #viralpost #nonflower
उदयपुर, 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर मुहैया करवाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुआ।
समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विभागों में चयनित 164 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही नवनियुक्त अभ्यर्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी हुआ।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रीतम कुमार, एसीईओ अनिल पहाड़िया, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला, संयुक्त निदेशक डॉ. लज्जा राम मीना तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नवनियुक्त अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश साहू ने किया।
Girwa, Udaipur | Oct 2, 2026