70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: उदयपुर की 17 वर्षीय छात्राओं ने टीम स्पर्धा में प्राप्त किया तृतीय स्थान
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
अलवर में आयोजित हो रही 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा) में आज दिनांक 30.09.2026 को उदयपुर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता के तहत आयोजित की गई 17 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम स्पर्धा में उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया है।
उदयपुर टीम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस टीम स्पर्धा में उदयपुर की खिलाड़ी समृद्धि, सिद्धि, भव्या, ख्याति और चित्रांशी का प्रदर्शन बेहद शानदार और सराहनीय रहा। सभी खिलाड़ियों ने अपने कड़े मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देकर जिले का नाम रोशन किया है।
टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रतियोगिता में टीम स्पर्धाओं के मुकाबले संपन्न होने के बाद अब व्यक्तिगत स्पर्धाएं (इंडीविजुअल मैच) होना अभी बाकी हैं, जिनमें भी उदयपुर के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026