Public App Logo
🛕 बीकेटीसी अध्यक्ष के आश्वासन पर बाजीगर समाज की भूख-हड़ताल समाप्त ऊखीमठ। ओंकारेश्वर मंदिर में स्थायी नियुक्ति समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हक-हकूकधारी बाजीगर समाज ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आश्वासन के बाद भूख-हड़ताल समाप्त कर दी। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने स्वयं जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का अनशन समाप्त कराया। बाजीगर समाज लंबे समय से बदरी-केदार मंदिरों की धार्मिक एवं पारंपरिक व्यवस्थाओं में अपनी सेवाओं और अधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर मांग उठा रहा था। अब देखना होगा कि बीकेटीसी की ओर से पांच सूत्रीय मांगों पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। #Ukhimath #OmkareshwarTemple #BKTC #BajigarSamaj #HemantDwivedi #Rudraprayag #Uttarakhand #BreakingNews #LocalNews - Rudraprayag News