भरदारी गाड़ पुल को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
रुद्रप्रयाग भरदारी गाड़ पर लंबे समय से प्रस्तावित पुल निर्माण की मांग को लेकर भरदार क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुबह से ही धरने पर डटे रहे और जिलाधिकारी से वार्ता की मांग पर अड़े रहे।
देर शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
वहीं, कार्यदाई संस्था ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक पुल निर्माण का काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#रुद्रप्रयाग #भरदार #भरदारीगाड़ #पुलनिर्माण #ग्रामीणआंदोलन #DMरुद्रप्रयाग #UttarakhandNews