- मुरैना जिले में किसानों के लिए विशेष अभियान शुरू।
मुरैना जिले में रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को लेकर 1 से 15 सितंबर तक एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता और अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान चलाया जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर आईडी बनाने, भूमि संबंधी त्रुटियों का सुधार, पैक्स सदस्यता और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसानों को रबी सीजन के लिए अग्रिम उर्वरक उठाव की सुविधा भी मिलेगी।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि, राजस्व, पंचायत, सहकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी विशेष शिविर में पहुंचकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।