रात में सड़कों पर उतरे मुरैना एसपी, नाकों का किया निरीक्षण
मुरैना में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने 30-31 अगस्त की दरमियानी रात विभिन्न स्थाई और अस्थाई नाकों का औचक निरीक्षण किया।
एसपी ने सिकरोदा नहर, सराय का पुरा, मेथाना, महचंदपुर और मृगपुरा सहित शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचकर चेकिंग व्यवस्था और तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने, रेत परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच और अवैध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि चंबल से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन पेट्रोलिंग व चेकिंग लगातार जारी रहेगी।