Public App Logo
चमोली की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा, मलबे में फंसे मजदूर पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की टनल में घुसा मलबा-पानी, 13 मजदूर सुरक्षित निकाले गए; सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं चमोली। जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में गुरुवार शाम निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय टनल के भीतर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार करीब 18 मजदूर टनल के भीतर फंस गए थे। देर शाम तक 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि शेष मजदूरों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी था। हादसा गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे हुआ। बताया गया कि निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने लगा, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टनल के भीतर फंसे अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऑपरेशन को देखते हुए सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं DIRF, स्थानीय पुलिस और CISF के जवान मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञान घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की जा रही है। टनल के भीतर की स्थिति को देखते हुए बचाव दल बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ रहा है। फिलहाल प्राथमिकता टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू अभियान जारी है। #facebookviral #latest #today #flood#instagram #rain #weather #chamoli #uttarakhand #rescue - Rudraprayag News