आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने मंगलपुर पुल और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, जिला प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, गोपालगंज सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शाहनवाज खान सहित संबंधित कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।
7 views | Gopalganj, Bihar | Aug 26, 2026