Public App Logo
Profile Picture

Gopalganj District Administration

@dprogopalganj
1707Followers
0Following
आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को महम्मदपुर स्थित त्रिगुणा मैरेज हॉल में 'अभियान बसेरा-2' के तहत भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी ने लाभुकों को पर्चे सौंपे।
​इस दौरान सिधवलिया अंचल के 26 और बैकुंठपुर अंचल के 35—कुल 61 पात्र लाभुकों को भूमि का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भूमिहीन गरीबों को उनका हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व व आत्मनिर्भरता आएगी। मौके पर सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह, सिधवलिया CO अभिषेक कुमार और बैकुंठपुर CO शिवम श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को गोपालगंज जिले के 21 गन्ना किसानों (भारत शुगर मिल, सिधवलिया के 16 और विष्णु शुगर मिल, गोपालगंज के 05) के एक दल को सहायक निदेशक ईख विकास, श्री सुबोध कुमार सुधांशु द्वारा उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर में प्रशिक्षण व एक्सपोजर विजिट हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
​यह दल 17 से 21 अगस्त 2026 तक शाहजहाँपुर में गन्ना खेती की नवीनतम तकनीकों, उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि के शोध, कीट-व्याधि नियंत्रण और आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगा। बस को रवाना करते समय ईख प्रसार पदाधिकारी श्री अभय कुमार, मो० राशिद असर्फी, श्री अनुप अवस्थी, दोनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि और कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को मिंज स्टेडियम, गोपालगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
​अपने संबोधन में डीएम ने गोपालगंज में हो रहे समावेशी विकास को रेखांकित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास (प्रधानमंत्री आवास योजना), जल-जीवन-हरियाली (जल संरक्षण व पौधरोपण), स्वच्छ भारत मिशन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
​समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए "जय हिन्द - जय भारत" का संदेश दिया।
Video 3
15 अगस्त, 2026
Video 5
Video 6
Video 7
गोपालगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

14 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गोपालगंज में समाहरणालय परिसर से अंबेडकर भवन तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में डीएम समीर सौरभ, एसपी विनय तिवारी, डीडीसी गौरव कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीए कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। यात्रा के दौरान लगाए गए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश से गुंजायमान रहा।
आज गोपालगंज में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री माननीय विजय कुमार सिन्हा जी के कर कमलों से डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारभ किया गया।

इस डिजिटल सर्वे में खेत में लगे फसलों एवं उसके तस्वीरों सहित डिजिटल रिकार्ड तैयार होगा, जससे यह सटीक जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस किसान के किस खेत में कौन सी फसल लगी है। बिहार के सभी 38 जिलों में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है और 30 सितम्बर 2026 तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गोपालगंज जिले में कुल 812412 (आठ लाख बारह हजार चार सौ बारह) प्लॉटों का सर्वे किया जाना है।
4 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष, गोपालगंज में बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों, डीएम समीर सौरभ और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही बुनियादी ढाँचे, सड़क, बाईपास, सिंचाई और पर्यटन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और लंबित कार्यों को गति देना था।

समीक्षा के दौरान गोपालगंज बाईपास (12.60 किमी), कटेया औद्योगिक क्षेत्र बाईपास (5.75 किमी) और मीरगंज-भोरे पथ के चौड़ीकरण (29.14 किमी) सहित भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा, सारण मुख्य नहर व पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली के पुनर्स्थापन और थावे मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार कार्य की स्थिति का भी जायजा लिया गया। मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि अधिग्रहण व तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी जनहित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को गोपालगंज में उर्वरक उपलब्धता के संबंध में जिला पदाधिकारी, गोपालगंज श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में उर्वरक के सभी थोक विक्रेताओं के साथ समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उर्वरक कालाबाजारी जमाखोरी अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री, उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद टैंग नहीं करने के संबंध में समीक्षा की गयी। किसानों को सरकारी मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

किसानों को सुगमतापूर्वक से उर्वरक उपलब्ध हो सके इसके लिए जिला पदाधिकारी गोपालगंज के माध्यम से रेक बिन्दु हथुआ के लिए अधिसूचित किये जाने के संबंध में पत्र कृषि निदेशक, बिहार, पटना को भेजा गया है। अनुलग्नकः उर्वरक की उपलब्धता प्रतिवेदन।
आज दिनांक, 13 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिले में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने मिरगंज बाईपास एवं गोपालगंज बाईपास निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में कार्यों में अपेक्षित तेजी नहीं होने तथा विभिन्न स्तरों पर हो रही देरी पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

उपलब्ध परियोजना विवरण के अनुसार गोपालगंज बाईपास परियोजना की कुल लंबाई 12.60 किलोमीटर है। परियोजना का कार्य 03 अक्टूबर 2025 को प्रारंभ किया गया था तथा इसके पूर्ण होने की संभावित तिथि 02 अप्रैल 2027 निर्धारित है। परियोजना में भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रिया तथा वन स्वीकृति की कार्रवाई भी दर्ज है।

वहीं, मिरगंज बाईपास निर्माण परियोजना के संबंध में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना से संबंधित एसआईए रिपोर्ट के संबंध में 13 अगस्त 2026 को जनसुनवाई निर्धारित किए जाने का उल्लेख परियोजना प्रतिवेदन में किया गया है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण, स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं का विभागीय समन्वय के माध्यम से त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिला प्रशासन के संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी विभाग के अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाना आवश्यक है।
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24