तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के कारण गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी ने आमजन से न घबराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
तटवर्ती व निचले इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। सभी अंचलाधिकारियों (COs) को शरण स्थलों का निरीक्षण करने तथा सिविल सर्जन व स्वास्थ्य अधिकारियों को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9473125459 तथा 06156-225509 पर संपर्क किया जा सकता है।
16 views | Gopalganj, Bihar | Aug 26, 2026