सजवानी में हुआ कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन
बड़वानी 06 अक्टूबर 2026/मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, बड़वानी द्वारा शासकीय हाईस्कूल सजवानी जिला बड़वानी 06 अक्टूबर को एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे श्री अल्ताफ शेख, मनोवैज्ञानिक, श्री कमल यादव, विषय विशेषज्ञ द्वारा रोजगार-स्वरोजगार के क्षेत्र मे विषयों के चयन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में भाग लेने के संबंध में छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्रीमति संगीता राजोरिया, प्राचार्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026