Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

जहानाबाद: kirpya kar ke esii bhane aap safety se drive kariyega dhanyabaad😇😇 #Satyamevjayate😎😎

Jehanabad, Jehanabad | May 14, 2020

MORE NEWS

सावन के तीसरे रविवार को सिद्धनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ की मनोरम वादियों में स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर सावन के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर और पहाड़ी क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ जुटती रही। विभिन्न जिलों से पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा वाणावर क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। भक्त पहाड़ के प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद पहाड़ी मार्ग से मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल अर्पित किया। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी रही।
श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं।
मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को इससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा। मंदिर प्रबंधक के अनुसार प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए। यहां भक्तों को निशुल्क भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन वाणावर पहाड़ पर भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।

सावन के तीसरे रविवार को सिद्धनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ की मनोरम वादियों में स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर सावन के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर और पहाड़ी क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ जुटती रही। विभिन्न जिलों से पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा वाणावर क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। भक्त पहाड़ के प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद पहाड़ी मार्ग से मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल अर्पित किया। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को इससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा। मंदिर प्रबंधक के अनुसार प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए। यहां भक्तों को निशुल्क भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन वाणावर पहाड़ पर भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 16, 2026

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
 जहानाबाद। घोषी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में संतोष राम एवं उपेंद्र राम (47 वर्ष), दोनों पिता स्व. रामकिशन राम, ग्राम माधोपुर मठ, थाना घोषी, जिला जहानाबाद शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के विरुद्ध घोषी थाना कांड संख्या 417/26, दिनांक 15 अगस्त 2026 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार जहानाबाद। घोषी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में संतोष राम एवं उपेंद्र राम (47 वर्ष), दोनों पिता स्व. रामकिशन राम, ग्राम माधोपुर मठ, थाना घोषी, जिला जहानाबाद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के विरुद्ध घोषी थाना कांड संख्या 417/26, दिनांक 15 अगस्त 2026 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

Jehanabad, Jehanabad | Aug 16, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
जहानाबाद।
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जहानाबाद के गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ पूरा गांधी मैदान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद सहित माननीय जनप्रतिनिधिगण, वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रीय एकता का संदेश लोगों के बीच पहुंचा। पूरे आयोजन में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन जहानाबाद। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जहानाबाद के गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माननीय प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद जमा खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ पूरा गांधी मैदान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद सहित माननीय जनप्रतिनिधिगण, वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रीय एकता का संदेश लोगों के बीच पहुंचा। पूरे आयोजन में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने समस्त जहानाबादवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों एवं वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।
उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के मूल्यों और अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें। साथ ही देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने समस्त जहानाबादवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों एवं वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के मूल्यों और अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें। साथ ही देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 15, 2026

Jehanabad, Jehanabad | Aug 15, 2026

जहानाबाद: kirpya kar ke esii bhane aap safety se drive kariyega dhanyabaad😇😇 #Satyamevjayate😎😎 - Jehanabad News