Public App Logo
माननीय शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री ने नया बाजार में नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन सहरसा, 14 अगस्त 2026। माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा नगर निगम, सहरसा अंतर्गत नया बाजार क्षेत्र में नवनिर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं आधारभूत संरचना का विकास आम नागरिकों की सुविधा तथा सुगम आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी। माननीय प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सड़क एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए आमजनों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा सहित नगर निगम के पदाधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। - Samastipur News